Penguin Movie Review, Rating: नैशनल फिल्म अवॉर्ड जीत चुकी एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश की नयी फिल्म ‘पेंगुइन’ 19 जून 2020 को ओटीटी प्लेफेटफ्रॉम पर रिलीज़ कर दी गयी है। ईश्वर कार्तिक के निर्देशन में बनी यह मूवी एक सस्पेंस-थ्रिलर-ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म एक प्रेगनेंट औरत की स्टोरी पर आधारित है, जिसमें वह अपने 6 साल पहले खोए हुए बच्चे की खोज में लगी हुई है। और इस दौरान उसे कई परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। ऑडियंस फिल्म का काफी समय से इंतजार कर रहे थे, परन्तु इसे अभी अमेजन प्राइम वीडियो पर सिर्फ तमिल और तेलुगु भाषाओं में ही रिलीज किया गया है।
फिल्म ‘पेंगुइन’ के बारे में कीर्ति सुरेश ने कहा यह बताया कि, ‘पेंगुइन निश्चित रूप से उनके सबसे रोमांचक और दिलचस्प प्रॉजेक्ट्स में से हैं। मां के रूप में यह एक अलग किरदार है। वो देखभाल करने वाली है, साथ ही निडर भी है। इसके अलावा यह ऐसा रोल है जो दर्शकों का ध्यान आकर्षित करेगा। फिल्म में कहानी को जीवंत बनाने के लिए निर्देशक ईश्वर कार्तिक ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। उनके साथ काम करना वास्तव में ही एक अद्भुत अनुभव है।’
मूवी की डिटेल्स और रेटिंग्स
- कलाकार: कीर्ति सुरेश, मुख्यमंत्री चंद्रू, रागिनी चंद्रन, श्री प्रह्लाद, लिंगा, माधमपट्टी रंगराज
- निर्देशक: ईश्वर कार्तिक
- मूवी टाइप: Drama, Thriller, Suspense
- रेटिंग: 2.5/5
जानिए फिल्म की कहानी
इस फिल्म की शुरुवात में एक बच्चा जंगल में लगी एक मूर्ति की ओर जाता है। और उसका पालतू कुत्ता उसे इस काम से रोकता है। और उसी समय एक चार्ली चैपलिन का मास्क पहने व्यक्ति उस बच्चे को मार देते हैं। तभी हत्यारा बच्चे की बॉडी को लेकर झील की झील की ओर चला जाता है। बच्चे की मां रिदम (कीर्ति सुरेश) इस घटना की जिम्मेदार खुद को समझती है। और उसे इस घटना का इतना गहरा असर होता है कि उसकी अपने पति रघु (लिंगा) से शादी खतरे में पड़ जाती है। इसके बाद रिदम गौतम (माधमपट्टी रंगराज) से शादी कर लेती है। पुलिस को यह लगता है कि वह 6 साल का बच्चा मर चुका है, लेकिन रिदम इस बात को मानने से इंकार करती है। स्टोरी के एन्ड में रिदम अपने बच्चे को कैसे ढूढ़ती है?, और उसे उस मास्क वाले हत्यारे से कैसे बचाती है?, यह जानने के लिए आपको फिल्म देखना होगा।
मूवी रिव्यु
निर्देशक ईश्वर कार्तिक की यह फिल्म पहले सीन से ही ऑडियंस को लुभा देती है। फिल्म की कहानी तेजी से चलती है, और इंटरवल तक दर्शकों को काफी चौकाने वाले सीन्स मिल सकते हैं। कीर्ति सुरेश इस फिल्म में प्रेगनेंट महिला और अपने खोये हुए हुए बच्चे की मां का रोल काफी अच्छे तरीके निभा रहीं हैं। निर्देशक ने फ़िल्म में काफी सस्पेंस क्रिएट करने की कोशिश की है पर मूवी को ठीक से नहीं लिखा गया है। कुछ दृश्यों में जरूरत से ज्यादा नाटकीयता दिखाई गयी है। इसके अलावा सपोर्टिंग कास्ट के करने के लिए कुछ नहीं रखा हुआ है। फिल्म के कुछ किरदार या तो ओवरएक्टिंग करते हुए नजर आ रहे हैं या ऐक्टिंग करने में ही असहज लग रहे हैं। ट्विस्ट के नाम पर भी दर्शक खुश नहीं दिख रहे हैं।