Kisan Diwas, National Farmers Day 2020: जानिए क्यों मनाया जाता है 23 दिसंबर को राष्ट्रीय किसान दिवस

Kisan Diwas, National Farmers Day 2020: किसान देश का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। अक्सर आपने लोगों को कहते हुए सुना होगा कि बिना इंटरनेट, स्मार्टफोन, टीवी आदि के जीवन की कल्पना करना मुश्किल है लेकिन क्या आपने कभी सोचा हैं कि बिना किसान के क्या होगा। बिना किसानों के जीवन की कल्पना की बात तो दूर है बल्कि जीवन ही नहीं होगा। भारत की अधिकतर अर्थयव्यवस्था आज भी कृषि पर ही आधारित है, तो ऐसे में भारत के विकास में किसानों का बहुत महत्वपूर्ण योगदान है। लेकिन इसके बावजूद भी काफी कम लोगों को ‘राष्ट्रीय किसान दिवस’ के बारे में पता है। तो बता दें कि देश भर में हर साल 23 दिसम्बर को राष्ट्रीय किसान दिवस (National Farmers Day) मनाया जाता है।

Kisan Diwas, National Farmers Day 2020 Date History And Significance

When Is National Farmers Day 2020: क्यों मनाया जाता है 23 दिसम्बर को राष्ट्रीय किसान दिवस?

23 दिसम्बर को किसान दिवस (Kisan Diwas) मनाया जाता है यह बात अगर जान चुके हैं, तो क्या आप जानते हैं इसको मानाने के पीछे क्या कारण है। दरअसल स्वतन्त्र भारत के 5वें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में भारत में राष्ट्रीय किसान दिवस (National Farmers Day) मनाया जाता है। उनका जन्म 23 दिसंबर 1902 को हापुड़ में हुआ था। वह एक ऐसे प्रधानमंत्री थे जिन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान किसानों के लिए सबसे अधिक बिल पारित किए थे। चौधरी चरण सिंह को ‘किसानों का प्रधानमंत्री’ भी कहा जाता था। किसानों के लिए किये गए उनके कामों के कारण ही साल 2001 से उनके जन्मदिवस को ‘राष्ट्रीय किसान दिवस’ घोषित किया गया।

Kisan Diwas, National Farmers Day 2020 Date History And Significance

National Farmers Day 2020 History & Significance: जानिए क्या है राष्ट्रीय किसान दिवस का इतिहास

चौधरी चरण सिंह ने किसानों के पक्ष में कई बिल पारित किए थे, और वह किसानों के लिए कई योजनाएं भी लेकर आये थे। उन्होंने अपना अधिकतर कार्यकाल किसानों की सेवा में ही लगा दिया था। उनका मानना था कि देश के विकास में किसान का सबसे अहम योगदान है। साल 1987 में 29 मई को चौधरी चरण सिंह की मृत्यु हुई थी। साल 2001 में सरकार ने उनके जन्मदिवस को राष्ट्रीय किसान दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया था। चौधरी चरण सिंह जुलाई 1979 से जनवरी 1980 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। उन्होंने अपना पूरा कार्यकाल किसानों के जीवन और स्थितियों को बेहतर बनाने में लगा दिया था।

Kisan Diwas, National Farmers Day 2020 Date History And Significance

Why & How Do We Celebrate National Farmer’s Day in India: कैसे मनाया जाता है भारत में राष्ट्रीय किसान दिवस?

किसी भी दिवस को मनाने के पीछे उससे संबंधित लोगों को प्रोत्साहित करना मुख्य उद्देश्य होता है। किसान दिवस के दिन किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए राष्ट्रीय किसान दिवस पर देश भर में कई आयोजन किए जाते हैं। किसान दिवस के दिन सरकार की तरफ से और ग्राउंड लेवल पर काम करने वाली कुछ निजी संस्थाओं के लिए कई सेमिनार आयोजित किये जाते हैं। इन सेमिनार में कृषि वैज्ञानिकों को बुलाया जाता है, जो किसानों को आधुनिक तरीके से खेती करने के बारे में बताते हैं। काफी सारे एक्सपर्ट्स आते हैं और बताते हैं कि कैसे विपरीत परिस्थितियों में भी फसलों से प्रॉफिट निकाला जा सकता है।

Kisan Diwas, National Farmers Day 2020 Quotes Wishes, Messages In Hindi: किसान पर मैसेज, कोट्स शायरी और स्टेटस

किसान दिवस पर सोशल मीडिया पर शेयर करें ये बेहतरीन किसान दिवस मैसेज, कोट्स शायरी और स्टेटस (Kisan Diwas, National Farmers Day 2020 Quotes Wishes, Messages In Hindi)

जय जवान, जय किसान।
खेत में किसान, मेरा भारत महान!

किसान है अन्नदाता,
यही है देश के भाग्यविधाता।
खेत में किसान, मेरा भारत महान!

नहीं हुआ है अभी सवेरा, पूरब की लाली पहचान,
चिड़ियों के उठने से पहले, खाट छोड़ उठ गया किसान।
खेत में किसान, मेरा भारत महान!

नंगे पैर बरसात में, जब वो कीचड़ में जाता है,
महकता हुआ बासमती, तब आपके घर आता है।
खेत में किसान, मेरा भारत महान!

बंजर भूमि में जो हरियाली लाए वो होता है किसान,
लोगों के दो वक्त की भूख मिटाए वो होता है किसान
पूरे देश तक जो अनाज पहुंचाए वो होता है किसान,
लोगों के जीवन को सुख और समृद्धि बनाए वो होता है किसान,
देश की नींव रखने वाला कहलाता है किसान।
खेत में किसान, मेरा भारत महान!

चीर के ज़मीन को, मैं उम्मीद बोता हूं,
मैं किसान हूं, चैन से कहां सोता हूं।
खेत में किसान, मेरा भारत महान!

Leave a Comment