जानिए अपने नाम के पहले अक्षर से अपनी राशि कोनसी राशि है आपका भविष्य

जानिए आपकी राशि के पहले नाम से आप का भविष्य और आप की राशि का स्वामी कौन है कैसे करे अपने राशि के स्वामी खुश कैसे करे :-

 

1.मेष –   मेष राशि इस राशि को पहले नंबर पर माना गया है.जिन लोगो का नाम  चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ से नाम शुरु होता है उनकी राशि मेष होती है। मेष राशि का स्वामी मंगल होता है। 

2.वृषभ –   वृषभ राशि ये राशि चक्र की दूसरी राशि है जिन लोगो का नाम ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो  से शुरू होता है उनकी राशि वृषभ कहलाती है और इस राशि का प्रतीक बेल है और इस राशि का स्वामी शुक्र को माना गया है। 

3.मिथुन राशि – मिथुन राशि को राशि चक्र की तीसरी राशि माना गया है जिन लोगो का नाम  क छ  घ से प्रारंभ होता है उनकी राशि मिथुन होती है और इस राशि का चिन्ह जुड़वा होता है  मिथुन राशि का स्वामी बुध गृह है जो वाणी वाणिज्य गणित का कारक होता है 

4.कर्क राशि – कर्क राशि इस राशि का राशि चक्र में चौथा स्थान माना गया है जिन लोगो का नाम  ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो से प्रारंभ होता है उनकी राशि कर्क होती है इस राशि का चिन्ह केकड़ा होता है। और कर्क राशि का स्वामी चन्द्रमा को माना जाता है 

5.सिंह राशि – सिंह राशि इस राशि का राशि चक्र में पंचम स्थान है जिन लोगो के नाम  मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे से प्रारंभ होते है उनकी राशि सिंह होती है इस राशि का चिन्ह शेर जैसा होता है और सिंह राशि का स्वामी सूर्य को माना जाता है 

6.कन्या राशि – कन्या राशि इस राशि का राशि चक्र में छटा स्थान है जिन लोगो के नाम  ढो, पा,पी, पू, ष,ण, ठ, पे, पो से प्रारंभ होते है उन लोगो की राशि कन्या होती है इस राशि का चिन्ह कन्या का होता है और कन्या राशि का स्वामी बुध होता है  

7.तुला राशि – तुला राशि का राशि चक्र में सप्तम स्थान है जिन लोगो के नाम का पहला अक्षर रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते से प्रारंभ होता है उन लोगो की राशि तुला होती है इस राशि का चिन्ह तराजू जैसा होता है  और तुला राशि का स्वामी शुक्र होता है 

8.वृश्चिक राशि वृश्चिक राशि का राशि चक्र में अष्टम स्थान होता है जिन लोगो के नाम का पहला अक्षर  तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू  इन से प्रारंभ होता है उन लोगो की राशि वृश्चिक होती है इस राशि का चिन्ह बिच्छू होता है और वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल होता है  

9.धनु राशि – धनु राशि का राशि चक्र में नवम स्थान होता है जिन लोगो के नाम का पहला अक्षर ये, यो, भा, भी, भू, धा,फा, ढा, भे इन से प्रारंभ होता है उन लोगो की राशि धनु होती है इस राशि का चिन्ह धनुष उठाये हुए है और इस धनु राशि का स्वामी बृहस्पति होता है 

10.मकर राशि – मकर राशि का राशि चक्र में दशम स्थान होता है जिन लोगो के नाम का पहला अक्षर  भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी से प्रारंभ होता है उन लोगो की राशि मकर होती है इस राशि का चिन्ह मगर जैसा है और इस राशि का स्वामी शनि होता है 

11.कुंभ राशि – कुंभ राशि का राशि चक्र में ग्यारवां स्थान होता है जिन लोगो के नाम का पहला अक्षर गू, गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा तो से प्रारंभ होता है उन लोगो की राशि कुंभ होती है इस राशि का चिन्ह घड़े जैसा होता है और इस राशि का स्वामी शनि होता है। 

12.मीन राशि – मीन राशि का राशि चक्र में बारवा स्थान होता है और इस राशि का राशि चक्र में अंतिम स्थान भी है  जिन लोगो के नाम दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची से  प्रारंभ होता है उन लोगो की राशि मीन होती है इस राशि का चिन्ह मछली जैसा होता है  इस राशि का स्वामी बृहस्पति होता है  

जानिए अपने नाम के पहले अक्षर से अपनी राशि कोनसी राशि है आपकी

यह पढ़े – सना मकबुल और निक्की तंबोली आयी गिल्टिज और गिल्टर के साथ ईद की शुभकामनाएँ दी अपने फैनस को

Leave a Comment