Makar Sankranti 2022 SMS Wishes In Hindi: मकर संक्रांति पर ये मैसेजेस और कोट्स भेज कर दें अपने करीबियों को शुभकामनाएं

Makar Sankranti 2022 SMS & Wishes In Hindi: मकर संक्रांति का सनातन धर्म सहित अन्य कई धर्मो में काफी महत्व है। भारत मे कई धर्मो के लोग एक साथ मिलकर रहते हैं और एक दूसरे के धर्मो का आदर करते हैं। इसी वजह से यहां सभी त्यौहारों को बराबर महत्व दिया जाता है। भारत में हर साल विभिन्न धर्मों के सैकड़ों त्योहार मनाए जाते हैं, और उन्हीं में से एक है मकर सक्रांति (Makar Sankranti) जो साल की शुरुआत में ही आता है। मान्यता है कि मकर सक्रांति के दिन से दिन लंबे और रातें छोटी होने लगती है। इस साल 14 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जा रहा है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार माघ महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को भगवान सूर्य जब धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं तो मकर संक्रांति (Makar Sankranti) का त्यौहार आता है। मकर संक्रांति के समय से ही शुभ कामों की शुरुवात हो जाती है। इस दिन लोग खिचड़ी और तिल से बानी चीजों का दान करते हैं। मकर संक्रांति (Makar Sankranti) के दिन लोग एक दूसरे को बधाई सन्देश और शुभकामनाएं देते हैं। आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों, और प्रियजनों को मकरसंक्रांति के इन एसमएस (Makar Sankranti 2022 SMS), कोट्स, मैसेज (Makar Sankranti 2022 Wishes) के जरिए बधाई दे सकते हैं। इस लेख में हम आपके लिए कुछ ऐसे सन्देश और मैसेजेस (Makar Sankranti 2022 SMS Wishes In Hindi) का संकलन लेकर आये हैं जिन्हें आप सोशल मीडिया पर अपने मित्रों के साथ साझा कर सकते हैं।

Makar Sankranti 2022 SMS & Wishes In Hindi: मकर संक्रांति पर करीबियों को स्पेशल अंदाज में दें शुभकामनाएं, भेजें ये मैसेजेस

उड़े पतंग खुशियों की, प्रेम और विश्वास की!
मकर संक्रांति को जीवन मे आपके,
एंट्री हो किसी खास की।

होठो पर हो मुस्कान और आपका साथ हो,
हर त्यौहार हमारे लिए फिर काफी खास हो!
हवा में उड़ती और खिलखिलाती रहे पतंग हमारी,
इस साल की ऐसी मकरसंक्रांति हो।

Makar Sankranti 2021 SMS & Wishes In Hindi

उड़ रही हैं रंग बिरंगी पतंगे आकाश में,
चमक रहे रंग ये, सूर्य के प्रकाश में!
साल का ये पहला त्यौहार होता हैं खास,
लगा दो इस त्यौहार को अपने विकास में।

गुड़ में तिल गए हैं ये मिल,
देखो कैसे मस्ती में खिल गए हैं ये दिल!
हर जगह बनी रहे शांति,
मुबारक हो आपको मकर संक्रांति।

Makar Sankranti 2021 SMS & Wishes In Hindi

काटे कटे न पतंग आपकी,
तोड़े से भी ना टूटे डोर विश्वास की!
छुओ आप जिंदगी की सारी कामयाबी,
जैसे छुती हैं पतंग आसमान की।

त्यौहार नही हुआ करते हैं अपने और पराए,
त्यौहार वही होते है जो सबने संग मनाए!
तो क्यों मिलाकर गुड़ में तिल,
पतंग संग उड़ने दे हम हमारे दिल।

Makar Sankranti 2021 SMS & Wishes In Hindi

बागों को फूल मुबारक हो,
और चांद को चांदनी मुबारक हो!
शायर को शायरी मुबारक,
और आपको मकरसंक्रांति मुबारक हो।

उगता हुआ सूर्य दे दुआ आपको,
बाग में खिलता फूल दे खुशबू आपको!
हम देने के कुछ काबिल नही तुम्हे,
देने वाला हजार खुशियां दे आपको।

Makar Sankranti 2021 SMS & Wishes In Hindi

खिले सुनहरे फूल हर पल,
कभी हो ना काटो से सामना!
जिंदगी खुशियों से भरी रहे आपकी,
मकर संक्रांति की हार्दिक शुभ कामना।

Makar Sankranti 2021 SMS & Wishes In Hindi

सूरज की राशि बदलेगी,
लाखो की किस्मत चमकेगी!
साल का पहला पर्व हैं ये,
खुशियों की पतंग आसमान में निकलेगी।

Leave a Comment