Mla Devendra yadav: जानिए विधायक देवेंद्र यादव कौन हैं! जीवन परिचय, माता-पिता, राजनीति करियर
Devendra yadav एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) से आते हैं। वर्तमान में वह भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और वह छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता और विधायक हैं। 2018 के राज्य विधानसभा चुनाव में भिलाई में ऐतिहासिक जीत के बाद सबसे कम उम्र के विधायक बने।
जानिए कौन हैं MLA देवेंद्र यादव?
Devendra yadav का जन्म भिलाई, छत्तीसगढ़ में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा भिलाई से ही पूरी की। उनकी शैक्षिक योग्यता 12वीं है। राजनीति में आने से पहले वह एक निजी कंपनी में पर्यवेक्षक के पद पर कार्यरत थे।
देवेंद्र यादव ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (NSUI) से की। वह एनएसयूआई के राज्य अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्होंने एनएसयूआई के राज्य अध्यक्ष के रूप में पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ राज्य अध्यक्ष का पुरस्कार भी प्राप्त किया।
2016 में, Devendra yadav भिलाई नगर निगम के मेयर चुने गए और देश के दूसरे सबसे कम उम्र के मेयर बन गए थे।Devendra yadav एक युवा और गतिशील राजनीतिज्ञ हैं। वह अपने मिलनसार स्वभाव और जनता के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते हैं। वह भिलाई शहर के लिए कई विकास कार्य कर चुके हैं।
View this post on Instagram
वर्तमान में देवेंद्र यादव छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता भी हैं। वह पार्टी के युवा चेहरों में से एक हैं और भविष्य में छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की उम्मीद है।
विधायक देवेंद्र यादव की आयु कितने वर्ष है?
देवेंद्र यादव का जन्म 16 नवंबर 1990 को हुआ था। साल 2023 तक उनकी आयु 33 वर्ष है।
विधायक देवेंद्र यादव के माता-पिता कौन हैं?
MLA Devendra yadav के पिता का नाम स्व. इंदल सिंह यादव है। जब वह 21 साल के थे तब उनके पिता का देहांत हो गया था। इसके बाद इनकी माता ने ही इनका पालन-पोषण किया।
विधायक देवेंद्र यादव की पत्नी कौन हैं?
MLA Devendra yadav की पत्नी का नाम डॉ श्रुतिका ताम्रकार यादव है। इन्होने 1 दिसंबर 2016 को विवाह किया था। इनकी पत्नी एक चिकित्सक है।
MLA Devendra Yadav की आजीविका / नेटवर्थ कितनी हैं ?
MLA Devendra yadav ने साल 2023 के चुनावी नामांकन पत्र में उन्होंने अपनी संपत्ति 86 लाख 48 हजार रुपए दर्ज कराई है।
MLA देवेंद्र यादव की विशेष उपलब्धियां क्या हैं?
MLA Devendra yadav देश के सबसे कम उम्र के महापौर ( 25 वर्ष 10 माह) बनने का कीर्तिमान अपने नाम कर चुके है। इसके साथ ही 2018 के राज्य विधानसभा चुनाव में भिलाई में सबसे कम उम्र के विधायक बनने की उपलब्धि प्राप्त कर चुके हैं।
MLA देवेंद्र यादव राजनैतिक जीवन का परिचय –
MLA Devendra yadav के राजनीति जीवन की शुरुआत साल 2009 – 2011 में दुर्ग जिला NSUI (छात्र संगठन) के अध्यक्ष की रूप में की थी। इसके बाद साल 2011 में छत्तीसगढ़ प्रदेश NSUI (छात्र संगठन) के अध्यक्ष बने।
साल 2014 – 2015 में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन NSUI (छात्र संगठन) में राष्ट्रीय सचिव बने। 2016 – 2021 में देश के सबसे कम आयु के महापौर बने।
Devendra yadav साल 2017–18 में वे कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव यूथ रहे। साल 2018 में देवेंद्र यादव भिलाई जिले से विधायक के रूप में जीत पर आए। वर्तमान में इन्होंने भिलाई जिले से कांग्रेस पार्टी के विधायक के रूप में अपना नामांकन पत्र भरा है।
MLA Devendra Yadav Instagram – Click Here
ये भी देखे – MLA Devendra Yadav MMS Video: वायरल हुआ विधायक देवेंद्र यादव का MMS वीडियो, प्रेस कांफ्रेंस बुलाकर बतायी सच्चाई!