मंकीपॉक्स:- Covid-19 महामारी के बाद अब एक और नई समस्या आ खड़ी हुए है Monkeypox नामक बीमारी के एक दर्जन से अधिक संदिग्ध मामले कनाडा के क्यूबेक प्रांत में मिले हैं। यूरोपीय देशों में मंकीपॉक्स का संक्रमण बढ़ रहा है, अमेरिका में भी मंकीपॉक्स का पहला मामला आ गया है, अमेरिका ने बताया है कि मैसाचुएट्स में रहने वाला एक शख्स पॉजिटिव आया है, वो हाल ही में कनाडा से लौटा था
स्वास्थ्य अधिकारी मंकीपॉक्स के मामलों की जांच कर रहे हैं। यह एक खतरनाक वायरस है। इस गंभीर बीमारी के मामले यूएस के साथ ही ब्रिटेन, पुर्तगाल और स्पेन आदि में भी सामने आए हैं।
CBC:-
सीबीसी ने कहा कि आने वाले दिनों में इस बीमारी के अन्य मामलों के होने की पुष्टि हो सकती है। रिपोर्ट के अनुसार बताया गया है कि जहां-जहां इन बीमारियों का इलाज किया गया है, उन क्लिनिक को सील किया गया है। अमेरिका के मैसाचुसेट्स के स्वास्थ्य विभाग ने एक बयान में कहा कि मामले से जनता को कोई खतरा नहीं है, और व्यक्ति अस्पताल में भर्ती है और अच्छी स्थिति में है।
कैसे जाने इस बीमारी का लक्षण:-
UAS सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) के अनुसार, बीमारी अक्सर फ्लू जैसे लक्षणों जैसे बुखार, मांसपेशियों में दर्द और सूजन लिम्फ नोड्स से शुरू होती है, इससे पहले चेहरे और शरीर पर चिकन पॉक्स जैसे दाने हो जाते हैं।
ये वायरस कैसे फैल सकता है जाने:-
CBC ने बताया कि यह रोग किसी संक्रमित व्यक्ति के शारीरिक तरल पदार्थ या घावों या फिर शेयर किए गए सामान (जैसे कपड़े और बिस्तर) के संपर्क में आने से फैल सकता है। वहीं यह भी कहा गया है कि मंकीपॉक्स के मामले सबसे अधिक यौन संपर्क में आने से फैल रहे हैं। पुरुषों के साथ यौन संबंध रखने वाले पुरुषों में कई यूरोपीय मामलों का पता चला है।
बचाव के उपाए:–
बढ़ते मंकीपॉक्स के कारण विशेष तौर पर इस चीज का ध्यान रखा जाये कि अगर जिस व्यक्ति में इस तरह के लक्षण दिखाई देते हैं तो उसके संपर्क में न जाये। साथ ही उसके यूज किए गए किसी भी समान का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए। इसके अलावा ऐसे किसी भी मामले की जानकारी होने पर स्वास्थ्य विभाग से तुरंत जानकारी दे।
मंकीपॉक्स के नौ मामले आये सामने:-
यूकेएचएसए (यूके स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी) ने बुधवार को कहा कि यूनाइटेड किंगडम में 6 मई से अब तक मंकीपॉक्स के नौ मामलों का पता चला है। वहीं स्पेन और पुर्तगाल ने भी बुधवार को पहले घोषणा की थी कि उन्होंने मंकीपॉक्स के 40 से अधिक मामलों की पहचान की है।
यह भी पढ़ें: Fertilizer Rate List 2022: IFFCO ने जारी किए खाद के नए रेट, जानिए क्या है यूरिया, डीएपी और खाद के भाव