Mumbai Rape Case In Hindi: मुंबई की युवती के साथ ‘निर्भया’ जैसी दरिंदगी, 33 घंटे बाद रेप पीड़िता की मौत, जानिए पूरा मामला!

Mumbai Rape Case In Hindi: भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आयी है। यहाँ के एक साकीनाका नामक इलाके में 30 वर्षीय युवती के साथ टेंपों में निर्भया जैसी दरिंदगी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवती के साथ रेप के बाद बर्बरता की गई जिसके बाद उसकी हालत बेहद नाजुक हो गई थी। पीड़िता की तबियत शुक्रवार से ही ख़राब होने लग गई थी जिसके बाद उसे वेंटिलेटर में रखा गया था। गंभीर घाव के चलते खून का बहाव रुक नहीं रहा था जिस वजह से तबियत बिगड़ने लगी थी और शनिवार को पीड़िता ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था।

Mumbai Rape Case In Hindi: जानिए क्या है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि मुंबई के साकीनाका में एक टेंपो के अंदर 30 साल की युवती के साथ पहले रेप किया गया उसके बाद उस पर हमला किया गया। यह वारदात 2012 के निर्भया कांड से मिलती जुलती नजर आ रही है। इस मामले में पुलिस के अधिकारी का कहना है कि इस घटना के 24 घंटों के अंदर ही 45 साल के आरोपी मोहन चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इसके अलावा पुलिस अधिकारी का यह भी कहना है कि शुक्रवार तड़के पुलिस नियंत्रण कक्ष को फ़ोन आया कि खैरानी रोड पर एक व्यक्ति एक महिला की पिटाई करता हुआ पाया गाया है। इस मामले के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और खून से लथपथ महिला को नगर निगम संचालित राजावाड़ी हॉस्पिटल में एडमिट किया गया। प्रारंभिक जाँच में बलात्कार का मामला सामने आया और उसके निजी अंग में लोहे की छड़ से हमला किया गया था।

सीसीटीवी फुटेज से पकड़ा गया आरोपी

बताया जा रहा है कि मुंबई रेप की पूरी वारदात का एक CCTV फुटेज सामने आया है। पुलिस का कहना है कि यह सीसीटीवी फुटेज आरोपी मोहन चौहान का है। यह फुटेज आरोपी को सजा दिलाने में काफी सहायक साबित होगा। आरोपी ने हैवानियत दिखाते हुए महिला के प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी थी। पुलिस को इस बात का भी शक है कि इस वारदात में और भी लोग शामिल हो सकते हैं। इस वजह से इस दिशा में जाँच किया जा रहा है। मामले के गिरफ्तार आरोपी के ऊपर आईपीसी की धारा 307, 376, 323 और 504 के अंतर्गत मामला दर्ज़ किया गया है।

30 वर्षीय युवती से ‘निर्भया’ जैसी दरिंदगी

बता दें कि दिसंबर 2012 में देश की राजधानी दिल्ली में एक चलती बस के अंदर एक युवती के साथ इस तरह के गैंगरेप का मामला सामने आया था और बाद में उस पर हमला किया गया। इस निर्भया कांड के बाद पूरे देश में आक्रोश फ़ैल गया था। कई दिन तक जिंदगी और मौत की जंग लड़ने का बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गयी थी। वहीँ आज इस घटना से पूरे मुंबई वासी काफी नाराज हैं। और सोशल मीडिया यूजर्स अपनी नाराजगी पोस्ट के जरिये जाहिर कर रहे हैं।

Leave a Comment