हरियाणवी सिंगर संगीता की हत्या: 12 दिन से थी लापता,रोहतक में मिला संगीता का शव, 2 लोग गिरफ़्तार

हरियाणवी सिंगर संगीता की हत्या: 12 दिन से थी लापता,रोहतक में मिला संगीता का शव, 2 लोग गिरफ़्तार :-

रोहतक हरियाणा से आयी एक खबर जिसमे बताया जा रहा है की हरियाणवी सिंगर संगीता 2 सप्ताह से थी लापता जिसकी लाश रोहतक से हाइवे के पास से दफ़नी हुई मिली है। परिवार वालो ने उनके साथ काम करने वाले रवि और रोहित नाम के दो लोगो पर हत्या और अपहरण का आरोप लगया है। जिन्हे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। वही पुलिस ने संगीता की बॉडी का पोस्टमॉर्टम करवाया है, इस हत्याकांड के बारे में महम पुलिस एसआई विकास ने जानकारी देते हुए बतया है की, हरियाणवी सिंगर संगीता 12 दिनों से लापता थी। और वह अब मृत पायी गयी है। पुलिस के अनुसार संगीता दिल्ली में रहती थी। उसके परिवार वालो का बताना है की संगीता को उन्होंने आखिरी बार 11 मई को देखा था। उसके तीन दिन बाद उसका अपहरण का मामला दर्ज करवाया गया था। संगीता के परिजनों का आरोप है की उसके साथ काम करने वाले दो लड़के रवि और रोहित पर आरोप लगया है की इन्होने अपहरण कर के हत्या की है। कल संगीता की लाश हरियाणा राज्य के रोहतक जिले हाइवे के निचे से बरामद की गयी है। 

हरियाणवी सिंगर संगीता की हत्या: 12 दिन से थी लापता,रोहतक में मिला संगीता का शव, 2 लोग गिरफ़्तार
 

हरियाणवी सिंगर संगीता के परिजनों का इस घटना के बाद क्या कहना है :-

संगीता के परिजनो के मुताबिक कहना है की रोहित के साथ वीडिओ सूटिंग करने के लिए भिवानी गयी थी रोहतक में एक महम के पास होटल में खाना खाते हुए देखा जा सकता है। लेकिन परिजनों ने इस मामले में पुलिस पर लापरवाही भरतने का आरोप लगाया है। इसी बात पुलिस का कहना है की संगीता की लाश एक दिन पहले फ्लाई ओवर के पास दबी हुई मिली थी। पुलिस अधिकारी का कहना की उनके तन पर अंडरवियर के अलावा और कोई भी कपडा नहीं था उनकी बॉडी पर,पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा था। जिसके बाद इस बॉडी की पहचान हरियाणवी सिंगर संगीता के रूप में हुई थी पुलिस का कहना है की इसकी मौत गले को दबाने से हुई है। 

 

हरियाणवी सिंगर संगीता की हत्या: 12 दिन से थी लापता,रोहतक में मिला संगीता का शव, 2 लोग गिरफ़्तार
 

यह भी पढ़े –जानिए कौन है ईशान किशन की गर्लफ्रेंड? मुंबई के मैच में दिखी दो मिस्ट्री गर्ल, जो सोशलमिडिया पर मचा दिया तहलका

 

Leave a Comment