Bihar New Nagar Panchayat: नीतीश कुमार की सरकार ने दिए 5 नए नगर निगम और 103 नए नगर पंचायत बनाने की मंजूरी, देखें पूरी लिस्ट

Bihar New Municipal Corporations And Nagar Panchayat: बिहार में हाल ही में चुनाव सम्पन्न हुए हैं। अपोजिशन की तरफ से तगड़ी टक्कर देते हुए नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने जीत हासिल की और एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री बने। मुख्यमंत्री बनते ही नीतीश कुमार ने बिहार को आगे बढ़ाने के लिए काम करना शुरू कर दिया हैं। नीतीश कुमार की सरकार ने कैबिनेट बैठक में 103 नए नगर पंचायत (Bihar New Nagar Panchayat) के निर्माण सहित 8 नगर निगम और 32 नगर पंचायत को नगर निगम (Bihar New Municipal Corporations) में बदलने का आदेश दिया है। इतना ही नहीं बल्कि केबिनेट बैठक में नीतीश की सरकार के द्वारा 12 नगर निकायों के विस्तार के लिए और 5 नगर परिषद को नगर निगम में बदलने की भी मंजूरी दे दी है।

Bihar New Municipal Corporations List: इन 5 परिषदों को बदला जायेगा नगर निगम में

26 दिसम्बर के दिन हुई कैबिनेट बैठक में नीतीश कुमार की सरकार के द्वारा 5 नगर परिषदों को नगर निगम में बदलने की बात कही गयी है। वह नगर परिषद जिन्हें नगर निगम में बदल जायेगा वो निम्न हैं:

• सासाराम
• बेतिया
• मोतिहारी
• मधुबनी
• समस्तीपुर

Bihar New Nagar Panchayat, Bihar New Municipal Corporations, Full List

Bihar 103 New Nagar Panchayat Full List: 103 नगर पंचायतों के गठन की मंजूरी मिली

बिहार की नीतीश सरकार ने केबिनेट बैठक में 103 नगर पंचायतों के लिए मंजूरी भी दे दी है। इन 103 नगर पंचायतों में पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, मुजफ्फरनगर, पाश्चिम चंपारण, वैशाली, मुंगेर,जमुई, शेखपुरा, खगड़िया, गया, औरंगाबाद, नवादा अरवल, जहानाबाद, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज, सिवान, सारण, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, भागलपुर और सहरसा की पंचेयते शामिल हैं।

नालंदा की राजगीर भी बनेगी नई परिषद

केबिनेट मीटिंग में नीतीश कुमार की सरकार ने 32 पंचायतों को नगर परिषद में अपग्रेड करने की मंजूरी दी है। इन 32 नगर पंचायतों में से एक नालंदा की राजगीर भी है। रोहतास का नोखा, पूर्वी चंपारण का चकिया, भोजपुर का पिरो और रामनगर पंचायतों को अब परिषद में बदला जाएगा।

जानें क्यों होते हैं ऐसे बदलाव

हर परिषद, पंचायत को जनसंख्या के हिसाब से बांटा जाता है। अगर कोई क्षेत्र विस्तृत होता है तो वह गाँव बन जाता है, और गाँव विस्तृत होता है तो तहशील। बिहार भारत के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्यों में से एक है। जनसंख्या बढ़ने के कारण इस प्रकार के बदलाव किए जाते हैं।

Leave a Comment