Pirates of the Caribbean 6 कब रिलीज होगी और क्या इसमें Johny Depp होंगे?

इस बात की कोई दो राय नहीं हैं कि पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन फिल्म फ्रेंचाइजी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्में फ्रेंचाइजी में से एक है। न केवल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में बल्कि बजट के मामले में भी पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन का कोई जवाब नहीं है। जिस फिल्म को बनाने में सबसे अधिक पैसा खर्च हुआ वह फिल्म भी इस फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म Pirates of the Caribbean: On Stranger Tides थी, जिसे बनाने में 410 मिलियन डॉलर्स लगे और फ़िल्म ने 1 बिलियन डॉलर से भी अधिक की कमाई Kई। इसके बाद पाचवी फ़िल्म आई जिसने 794.9 बिलियन डॉलर्स का कलेक्शन किया। अब सवाल यह हैं कि ‘Pirates of the Caribbean 6 कब रिलीज होगी’ और ‘पाइरेट्स ऑफ द केरेबियन में Johny Depp होंगे या नहीं’! इस लेख में आपको इन सवालों का जवाब मिलेगा।

Pirates of the Caribbean 6 कब रिलीज होगी?

पाइरेट्स ऑफ केरेबियन हॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय और बेहतरीन फ़िल्म फ्रेंचाइजियों में से एक हैं। काल्पनिक कहानी पर आधारित पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन सीरीज को भारत सहित पूरी दुनिया में पसन्द किया गया है। पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन फ्रेंचाइजी की आखिरी फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी जिसका नाम Pirates of the Caribbean: Dead Men Tell No Tales था। इस फिल्म की कहानी एक ऐसे मोड़ पर आकर खत्म हुई थी जो दर्शाता है कि अगली फिल्म जरूर आएगी। लेकिन कब? साल 2017 से ही पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन के छठे भाग की तैयारी शुरू कर दी गई थी। इसके बाद फ्रेंचाइजी के काफी सारे पुराने कलाकारों ने पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6 के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। पहले कहा जा रहा था कि मई 2021 तक यह फिल्म आएगी लेकिन वर्तमान में प्रेडिक्शन नहीं है कि यह फिल्म 2022 या 2023 में ही आ सकेगी।

क्या Pirates of the Caribbean 6 में Johny Depp होंगे?

पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन फ्रेंचाइजी के फैंस यह जानना चाहते हैं कि क्या पार्ट्स ऑफ द कैरेबियन 6 में जॉनी डेप्प होंगे या नहीं। पिछले कुछ समय में अभिनेता जॉनी डेप के ऊपर कई तरह के आरोप लगे हैं, जिसको लेकर प्रोडक्शन हाउस का उन पर गुस्सा दिखाने की खबरें आई तो ऐसे में कहा जा रहा था कि पार्ट्स ऑफ द कैरेबियन 6 सहित फ्रेंचाइजी के अन्य किसी भी फिल्म में अब जॉनी डेप्प जैक स्पैरो का किरदार निभाते हुए नजर नहीं आएंगे। अब तक तो लगभग यही कहा जा रहा है कि पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन की फ्रेंचाइजी में जॉनी डेप नजर नहीं आएंगे लेकिन जिस तरह से फैंस जॉनी डेप्प का समर्थन कर रहे हैं, कहा जा रहा है की सम्भावनाए हैं कि Johny Depp को फ्रेंचाईजी में वापस ले लिया जाये।

Leave a Comment