PM मोदी ने कहा आराम करने की इजाजत नही है: जानिए मोदी जी ने ऐसा क्यों कहा

PM मोदी ने कहा आराम करने की इजाजत नही है- राजस्थान के जयपुर में चल रही भाजपा की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में PM मोदी ने कांग्रेस का नाम लिए बिना परिवारवाद की राजनीति को ही प्रमुखता देने का आरोप लगाया। मोदी ने कहा कि ये परिवारवादी पार्टियां आज भी देश को पीछे ले जाना चाहती हैं।  PM मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बताया की  दुनिया में भारत के प्रति एक विशेष भावना जागी है, और जनता भी  बीजेपी के प्रति ‘एक विशेष स्नेह’ रखती है।

जानिए देश की जनता का बीजेपी से लगाव

PM  मोदी ने कहा, ‘‘दुनिया में भारत के प्रति किस तरह की विशेष भावना जागृत हुई है, यह हम सब देख रहे हैं। ठीक वैसे ही भारत में भाजपा के प्रति जनता का एक विशेष स्नेह अनुभव हो रहा है। देश की जनता को भाजपा पर बहुत विश्वास है। वह बहुत उम्मीद से भाजपा की ओर देख रही है।’’ उन्होंने कहा कि देश की जनता की आकांक्षाओं से भाजपा जैसे राजनीतिक दल का दायित्व भी बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। मोदी ने अपने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कहा की बी जे पी का मूल लक्ष्य भारत को ऊंचाई पर पहुंचाना है, जिसका सपना देश की आजादी के लिए मर मिटने वालों ने देखा था।

PM  मोदी ने  आजादी की 100वीं वर्षगांठ की यात्रा में बचे 25 सालों का उल्लेख करते हुए कहा कि इस ‘‘अमृत काल’’ में देश ने अपने लिए लक्ष्य तय किए हैं और भाजपा के लिए यह समय इन लक्ष्यों के लिए निरंतर काम करने का है। मोदी ने भारत को एक सुसम्पन्न देश बनाने पर बल दिया है। मोदी ने कहा, ‘‘देश के लोगों की जो उम्मीदें हैं, हमें उन्हें पूरा करना है। देश के सामने जो चुनौतियां हैं, उन्हें हमें देश के लोगों के साथ मिलकर पार करना है। मोदी ने विजय होने, और उसे आगे बढ़ने का संकल्प लिया है। ”

जानिए कब किया गया नया इतिहास लिखने का फैसला-

प्रधानमंत्री ने कहा कि 2014 से पहले देश के लोगों में निराशा का माहौल था और सरकारों से उनकी उम्मीदें समाप्त हो गई थीं लेकिन 2014 में हुए आम चुनाव में देश की जनता ने एक नया इतिहास लिखने का फैसला किया। उन्होंने कहा, ‘‘वर्ष 2014 के बाद भाजपा, देश को इस सोच से बाहर निकाल कर लाई है। आज निराशा नहीं, आशा और अपेक्षा का युग है। आज भारत के लोग आकांक्षाओं से भरे हैं।

PM मोदी ने कहा आराम करने की इजाजत नही है: जानिए मोदी जी ने ऐसा क्यों कहा

आज हिंदुस्तान का हर नागरिक नतीजे चाहता है और सरकारों को काम करते हुए देखना चाहता है। वह अपनी आंखों के सामने परिणाम प्राप्त करना चाहता है।’’ लेकिन 2014 में हुए आम चुनाव में देश की जनता ने एक नया इतिहास लिखने का फैसला किया। मोदी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आपको विकास की राजनीति से भटकाने के कई प्रयास होंगे। ऐसे कई दल हैं जो देश को इस मुद्दे से भटकाने का प्रयास कर रहे हैं। जब आप अच्छे काम करेंगे तो कोई पब्लिसिटी नहीं मिलेगी, लेकिन आपको इससे परेशान नहीं होना है। 

ये भी पढ़े – दुल्हन ने की पुतले से शादी: वजह जानकर हो जावोगे हैरान आप भी जानिए दुल्हन ने आखिर ऐसा क्यों किया

                                                                                 

Leave a Comment