प्रेसिडेंशिअल इलेक्शन – NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इस दाखिले के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे। द्रौपदी मुर्मू ओडिशा भवन से संसद के लिए पहुंची, जहां पर मुर्मू ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस समय प्रधानमंत्री मोदी समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। आपको बता दें की द्रौपदी मुर्मू के नामांकन से पहले पीएम मोदी व गृह मंत्री अमित शाह संसद पहुंचे और वहीं अंत में नामांकन तक पीएम मोदी व गृह मंत्री उन के साथ रहे। इसके साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा , यूपी, उत्तराखंड समेत कई अन्य भाजपा नेता व राज्यों के सीएम भी मुर्मू के नामांकन के समय उपस्थित रहे।
Presidential Election – जानें राजनाथ सिंह समेत और कोन – कोन था मौजूद
आपको बता दें की रक्षा मंत्री – राजनाथ सिंह के साथ साथ केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री – नितिन गडकरी भी मौजूद रहे। संसद पहुँचते ही द्रौपदी मुर्मू ने यहां आये सभी नेताओं से मुलाकात की। संसद भवन से द्रौपदी मुर्मू समेत तमाम नेताओं की कई तस्वीरें सामने आई जो की सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
बीते दिन गुरुवार को द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली में प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री और भाजपा अध्यक्ष से मुलाकात की थी। भुवनेश्वर से प्रस्थान करने से पहले एक संक्षिप्त बयान में द्रौपदी मुर्मू ने कहा था, ‘मैं सभी को धन्यवाद देती हूं और राष्ट्रपति चुनाव के लिए सभी से सहयोग चाहती हूं। मैं सभी मतदाताओं (सांसदों) से मिलूंगी और 18 जुलाई से पहले उनका समर्थन मांगूंगी।’
जानें पूर्व केंद्रीय मंत्री को कौनसे विपक्षी दलों का उम्मीदवार चुना गया – Presidential Election – पूर्व केंद्रीय मंत्री “यशवंत सिन्हा” को कांग्रेस, TMC और NCP सहित प्रमुख विपक्षी दलों का संयुक्त उम्मीदवार घोषित किए जाने के कुछ घंटों बाद, ओडिशा में संथाल समुदाय से, 64 वर्षीय द्रौपदी मुर्मू को देर रात भाजपा नेतृत्व एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया। द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए चुना जाना लगभग तय था, क्योंकि बहुमत एनडीए के पक्ष में है।