प्रियंका चोपड़ा की वाइट टाइगर हुई ऑस्कर के लिए नॉमिनेटेड, पति निक जोनस के साथ की घोषणा

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के बारे में तो हम सभी जानते हैं। वह एक लोकप्रिय भारतीय अभिनेत्री है जो काफी सारे नेशनल अवार्ड और कई विदेशी अवार्ड भी जीत चुकी है लेकिन लगता है। एक सेलिब्रिटी होने के नाते प्रियंका अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है लेकिन इस बार प्रियंका का सुर्खियों में होने का कारण वाकई में काफी खास है दर्शन हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की फिल्म वाइट टाइगर को ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किया गया है जानकारी के लिए बात दे कि बेस्ट अडॉप्टेड स्क्रीन प्ले के अवार्ड के लिए फ़िल्म को नॉमिनेट किया गया हैं।

पति निक जोनस के साथ मिलकर प्रियंका ने की वाइट टाइगर के ऑस्कर में नॉमिनेट होने की घोषणा

हाल ही में ऑस्कर में नॉमिनेट हुई वाइट टाइगर में ना केवल फिल्म का चोपड़ा ने एक सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर काम किया था बल्कि वह फ़िल्म की एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर्स में से एक भी थी। निर्देशन में भी प्रियंका ने महत्वपूर्ण भुनिक निभाई थी। प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर एक वीडियो शेयर की हैं जिसमे वह अपने पति निक जोनस के साथ हैं और वाइट टाइगर की टीम और मुख्य रूप से लेखक रमण बहरानी को बधाई दे रही हैं। ऑस्कर जिस स्तर का अवार्ड हैं, प्रियंका का अत्यधिक उत्साहित होना जाहिर हैं।

सोशल मीडिया पर फ़िल्म के नॉमिनेशन को लेकर प्रियंका और राजकुमार राव ने जताई अपनी खुशी

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अभिनेता राजकुमार राव दोनों ही अपनी फिल्म के एडेप्टेड स्क्रीनप्ले के अवार्ड के लिए ऑस्कर के नॉमिनेशन के लिए काफी उत्साहित नजर रहे हैं। अभिनेता राजकुमार राव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा हैं किहम ऑस्कर्स के लिए नॉमिनेटेड हो गए हैं। रामन हिरानी और पूरी टीम को बधाई हो बता दें कि वाइट टाइगर एक नेटफ्लिक्स फिल्म है और ऑस्कर नॉमिनेशन में वाइट टाइगर की टक्कर में फादर, नोमालैंड, वन नाईट इन मियामी जैसी फिल्में हैं।

Leave a Comment