एक बार फिर से चर्चा में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी। राहुल गांधी अपने एक बयान को लेकर काफी चर्चा में आ गए है। क्योंकि राहुल ने भारत की तुलना पाकिस्तान से कर दी। और उन्होंने लंदन में भारत की तुलना पाकिस्तान से करते हुए पीएम मोदी पर लगाया आरोप | राहुल ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी किसी की बात नहीं सुनते। भारत का लोकतंत्र खतरे में है। जहां संवैधानिक संस्थाओं पर लगातार हमले किये जा रहे हैं।
PM पर लगाया आरोप कि लोकतंत्र तो एक बहाना है जानिए कैसे:-
लंदन में आयोजित एक कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने देश की तुलना पाकिस्तान के साथ- साथ श्रीलंका (Sri Lanka) से भी कर दी। और PM मोदी पर आरोप लगा दिया। कि PM मोदी कि वजह से आज हमारा भारत देश एक अच्छा देश नहीं रहा है। ‘आइडिया फॉर इंडिया’ कॉन्क्लेव में बयान देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भारत में मीडिया एकतरफा होकर काम कर रहा है।
BJP ने देश में छिड़का केरोसीन जानिए कैसे:-
पीएम मोदी का विरोध करते हुए राहुल गांधी, यहीं पर नहीं रुके और उन्होंने ये भी कहे दिया कि ‘बीजेपी (BJP) ने पूरे देश में केरोसीन फैला दिया है, इस बार तो राज्यों की शक्तियां कम करने के लिए ED, CBI का जमकर इस्तेमाल हो रहा है, भारत की आवाज को एक विचारधारा ने कुचल दिया है. अब ये एक राष्ट्रीय वैचारिक लड़ाई है।
भारत चीन तनाव पर एक बड़ा बयान:-
राहुल गांधी ने एक बयान कहा कि देश की मीडिया अपने काम को सही ढ़ग नहीं कर रही है और वो भी एक किनारे खड़े होकर एकतरफा व्यवहार कर रही है, वहीं चीन के साथ भारत के तनाव को लेकर राहुल गांधी ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि लद्दाख में यूक्रेन जैसे हालात हैं, चीन बॉर्डर पर विकास कर रहा है और पीएम मोदी चीन का नाम तक नहीं लेते हैं। राहुल गांधी के इन बयानों को BJP ने देश की जनता का अपमान बताते हुए कहा है कि राहुल ने विदेश जाकर देश को नीचा दिखाया है।
ये भी पढ़े – PM मोदी ने कहा आराम करने की इजाजत नही है: जानिए मोदी जी ने ऐसा क्यों कहा