Ranchi: चतरा जिले के पिपरवार में टेरर फंडिंग मामले में कोयला कारोबारी के ठिकाने पर एनआईए की टीम छापेमारी कर रही है। जानकारी के अनुसार NIA की टीम कोयला कारोबारी बबलू सागर मुंडा, महेद्र मुंडा सहित कई अन्य लोगों के ठिकाने पर छापेमारी कर रही है। NIA कारोबारी के छह ठिकाने पर रेड कर रही है। यह छापेमारी शुक्रवार की सुबह से चल रही है। टीम दस्तावेज को खंगाल रही है, हालांकि इसकी कोई आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पायी है।
क्यों लगा बबलू सागर मुंडा पर 200 करोड़ रुपये रखने का आरोप जानिए
टंडवा के उप प्रमुख बबलू मुंडा ने 200 करोड़ रुपये रख लिया था, इसलिए उसके ऊपर गोली चली थी। टीपीसी के जोनल कमांडर भीखन गंझू के कहने पर 29 सितंबर 2021 को कांके ब्लॉक चौक के पास बबलू मुंडा पर गोलीबारी हुई थी। भीखन गंझू ने इसके लिए लातेहार जिला के मुरपा के रहने वाला इरफान को 25 लाख रुपये की सुपारी दी थी। इरफान ने इसके लिए स्थानीय अपराधियों का साथ लिया था। घटना को अंजाम देने के लिए भीखन ने एक 56 हथियार भी मुहैया करायी थी।
ये भी पढ़े – Kanika Kapoor Wedding Latest News: जानिए कनिका कपूर किसके साथ कर रही है दूसरी शादी