Rajasthan School Reopen Date: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिए स्कूल-कॉलेज को खोलने के आदेश

Rajasthan School Reopen Date: चीन के वुहान शहर से पैदा हुए कोरोनावायरस के कारण पिछले साल पूरी दुनिया की व्यवस्था अचानक से बिगड़ती गई। भारत की व्यवस्था पर भी कोरोनावायरस के बारे में नकारात्मक प्रभाव पड़ा चाहे बाद इकोनामी की हो या फिर शिक्षा की। लगभग 8 से 10 महीने तक स्कूल और कॉलेज बन्द रहे। कई राज्यो में स्कूल पहले ही खोल दिए गए थे तो कुछ राज्यों में अब भी स्कूल और कॉलेज बंद हैम लेकिन राजस्थान में स्कूल-कॉलेज खोलने की आधिकारिक घोषणा की जा चुकी हैं।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिए स्कूल-कॉलेज खोलने के आदेश

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में 9वीं से 12वीं तक कि कक्षाओ के लिए स्कूल, फाइनल ईयर की कक्षाओं के लिए कोलिन, कोंचिंग सेंटर और सरकारी प्रशिक्षण संस्थानों को 18 जनवरी 2021 से खोलने के लिए आदेश जारी किये हैं। अशोक गहलोत ने इस बात की जानकारी ट्वीट करके दी हैं। उन्होंने बताया कि बेहतरीन प्रबंधन और प्रदेशवासियों के सहयोग से राजस्थान में कोरोना की स्थिति काफी नियंत्रण में है। रिकवरी रेट बढ़कर अब तक की सर्वाधिक 96.31 प्रतिशत हो गई है। कुछ जिलों में पॉजिटिव केस शून्य होने के साथ ही अन्य जिलों में भी स्थिति बेहतर है। ऐसे में अब स्कूल खोले जा सकते हैं।

कोरोना गाइडलाइंस का किया जाएगा पालन

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने छात्रों को निश्चिंत करते हुए कहा कि शिक्षण संस्थानों पर कोरोना गाइडलाइंस का पालन किया जाएगा। स्कूलों और कॉलेजों में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ दूसरे हेल्थ प्रोटोकॉल, जैसे मास्क आदि का भी शिक्षण संस्थानों तो ध्यान रखना चाहिए। असगिक गहलोत की इस घोषणा से पहले कुछ घंटे पहले ही शिक्षा विभाग के प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि स्कूल खोलने को लेकर 14-15 जनवरी तक फैसला हो जाएगा। उन्होंने बताया था कि कोरोना कम हो रहा है और ऐसे में अब राज्य में शिक्षण संस्थान खोले जा सकते हैं।

Leave a Comment