Rajat Sambyal – रजत का यह आखिरी attempt था, रजत ने last 10 सालों से UPSC की तैयारी की थी| UPSC के Last Attempt में रजत सामब्याल सिर्फ 11 अंक से चुक गए, UPSC परीक्षा 2021 के परिणाम में रजत मात्र 11 अंक से पीछे रहे हैं|
UPSC के द्वारा आयोजित की जाने वाली Civil Services की परीक्षा एक ऐसी परीक्षा होती है जिसमें सफल होना हर किसी के बस की बात नहीं होती है इस एग्जाम को पास करने के लिए दृढ निस्चय होना चाहिए एग्जाम पास करने का तब जाके लोग UPSC क्लियर करते है। बहुत से लोगों को तो पहली बार में आसानी से सफलता मिल जाती है लेकिन कुछ लोग होते हैं जो बार बार प्रयास करने के बावजूद भी एग्जाम पास नहीं कर पाते है ,और वो लोग जीवन भर मेहनत करके भी सफलता प्राप्त नहीं कर पाते हैं शायद उनकी किस्मत साथ नहीं देती।
Rajat Sambyal – जानिये क्या है रजत की UPSC की कहानी –
ऐसी ही एक कहानी Rajat नाम के शख्स की है जो पिछले 10 सालों से लगातार कड़ी मेहनत कर रहे हैं ताकि वह UPSC Exam को पास कर सकें। लेकिन अब उनके पास यह आखरी मौका था और इस बार भी वह केवल कुछ ही अंको से पीछे रह गए हैं। इसी वजह से रजत काफी ज्यादा परेशान हैं, क्यूंकि अब उनका सिविल सर्विसेज को पास करने का सपना केवल सपना ही रह गया था।
रजत ने ट्विटर पर किया ट्वीट –
Rajat Sambyal ने ट्विटर पर दी, अपने असफल होने की जानकारी। हाल ही में रजत के द्वारा ट्विटर पर ट्वीट करते हुए यह कहा गया है कि, मेरी पिछले 10 सालों की मेहनत पूरी तरह से राख में मिलकर रह गई हैं। क्योंकि यह उनका छठां प्रयास था और छठे प्रयास में भी वह केवल 11 अंको से पीछे रह गए हैं।
Rajat Sambyal ने यह बताया हैं की वह केवल कुछ ही अंकों के कम होने के कारन अपना सपना पूरा नहीं कर पाएंगे और उनकी पूरी की पूरी मेहनत बेकार गयी।आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रजत सामब्याल अपने 6 में से 3 बार तो प्रीलिम्स परीक्षा में फेल हुए हैं, जबकि दो बार मेंस परीक्षा पास नहीं कर पाए हैं। अबकी बार उनका आखिरी प्रयास था और आखिरी प्रयास में वह केवल Interview में कम अंक होने के कारण पीछे रह गए हैं उन्होंने मेहनत तो काफी की है लेकीन उनका बेड लक था जो वो ये एग्जाम पास नहीं कर पाए क्यूंकि ये उनका लास्ट चांस था।
Read Also – Ravi Kumar Sihag – UPSC
Rajat Sambyal ने यूजर के साथ साझा की अपनी मार्कशीट
Rajat Sambyal ने ट्विटर पर ट्वीट करते समय अपनी मार्कशीट भी साझा की है जिसमे उनके सारे एग्जाम के नंबर रेखांकित हैं जिसके मुताबिक पेपर 1 – 112 अंक, पेपर 2 – 84अंक, पेपर 3 – 110अंक, पेपर 4 – 87अंक, पेपर 5 – 93अंक, पेपर 6 – 169अंक तथा पेपर 7 में उन्होंने 138 अंक प्राप्त किए हैं।यह अंक कुल मिलाकर 793 नंबर बनते हैं जबकि व्यक्तित्व प्रशिक्षण में उन्होंने 149 नंबर प्राप्त किए हैं। इनके द्वारा प्राप्त किए गए अंक को देखकर तो सभी लोग यही कह रहे हैं कि, इनकी मेहनत में थोड़ी सी कमी रह गयी इन्होने ज्यादा मेहनत की है अगर यह थोड़ी सी मेहनत और कर लेते तो इनका सपना आसानी से पूरा हो सकता था।
Social Media पर यूजर्स ने बढ़ाया रजत सामब्याल का मनोबल –
जब Rajat ने ट्विटर पर यूपीएससी की परीक्षा को लेकर जानकारी दी की वह किस तरह से थोड़े से अंको से रह गए अपने लास्ट एग्जाम में, तो सभी लोगों ने इनकी भावनाओं को समझा और बहुत से सोशल मीडिया युजर्स ने इनका मनोबल बढ़ाया और इन्हे सराहना दी। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने यह कहा है कि आपको अब कोई दूसरा रास्ता तलाशना चाहिए क्यूंकि अब तक रजत संब्याल के सारे चांस इस एग्जाम के पूरे हो चुके थे, तो लोगों ने इन्हे कोई दूसरे एग्जाम की तैयारी करने की राय दी जिस पर आप बिना किसी परेशानी के सफलता प्राप्त कर सकें।बता दें कि रजत सामब्याल पेशे से एक सिविल इंजीनियर है इसीलिए बहुत से लोग तो उन्हें मजबूत बनने और अपने सपने को ना छोड़ने के लिए भी प्रोत्साहित कर रहे हैं। अब देखना यह है कि रजत आगे अपने जीवन में सफल होने के लिए कौन सा विकल्प चुनेंगे।