Ramayana Schedule: आज ‘रावण’ का वध करेंगे भगवान ‘राम’, रविवार से होगा ‘उत्तर रामायण’ का प्रसारण

Ramayana Schedule: टेलीविजन पर लॉकडाउन के समय पुराने धारावाहिक (सीरियल) की मांग काफी बढ़ गई है। खासकर लोग रामायण को काफी पसंद कर रहें हैं। ‘रामायण’ का प्रसारण रोजाना किया जा रहा है। आज रामायण का लास्ट एपिसोड हैं। आज ‘रावण’ वध के साथ ही ‘रामायण’ का प्रसारण भी समाप्त हो जायेगा। दूरदर्शन पर ‘रामायण’ का पुनः प्रसारण 28 मार्च से शुरू हुआ था। आज इसके लास्ट एपिसोड को प्रसारित किया जायेगा। इस दौरान ‘रामायण’ को लोगों ने काफी प्यार दिया।

शुरू होगा ‘उत्तर रामायण’

आज इस सीरियल समाप्ति के दिन कुछ दर्शकों के बीच थोड़ी मायूसी भी हो सकती है। लेकिन दर्शकों को निराश होने की जरूरत नहीं क्योंकि अब दूरदर्शन पर ‘उत्तर रामायण’ का प्रसारण किया जायेगा। ‘उत्तर रामायण’ सीरियल को ‘लव-कुश’ के नाम से भी जाना जाता है। यह धारावाहिक भी रामायण और महाभारत की तरह ही काफी लोकप्रिय रहा है। ‘लव-कुश’ कार्यक्रम का प्रसारण सबसे पहले 1988 में हुआ था। ‘रामायण’ की तरह ही ‘लव-कुश’ कार्यक्रम भी रामानंद सागर जी के मार्गदर्शन और निर्देशन में तैयार किया गया है। जिसे भी लोगों ने काफी पसंद किया था।

रविवार को रात्रि 9 बजे होगा प्रसारण

दूरदर्शन पर ‘रामायण’ और महाभारत की लोकप्रियता और मांग को देखते हुए हुए ‘लव-कुश’ कार्यक्रम के दोबारा प्रसारण का फैसला लिया गया है। इस बात की पुष्टि प्रसार भारती के सीईओ ने भी की है। उन्होंने यह भी बताया है कि ‘उत्तर रामायण’ का प्रसारण दूरदर्शन पर रविवार को रात्रि 9 बजे किया जायेगा। जबकि सुबह 9 बजे इसका रिपीट टेलीकास्ट होगा। इससे फायदा उन्हें होगा जो लोग रात्रि में ‘उत्तर रामायण’ को नहीं देख पाएंगे, फिर वो सुबह में इसके रिपीट टेलीकास्ट को देख सकते हैं।

दिखाई जाएगी सीता माता के वनवास जाने की कहानी

‘उत्तर रामायण’ में सीता माता के वनवास जाने की कहानी दिखाई जाएगी। यह धारावाहिक के कुल 39 एपिसोड हैं। इस सीरियल में भी सभी पात्र होंगे जो रामायण में रहें हैं। अभिनेता स्वप्निल जोशी और मयूरेश क्षत्रदे ने ‘उत्तर रामायण’ में लव और कुश का रोल किया है।

‘रामायण’ को काफी पसंद किया जा रहा है

लॉक डाउन के दौरान फिर से प्रसारित किये गए ‘रामायण’ को काफी पसंद किया जा रहा है। ‘रामायण-महाभारत’ सीरियल 80 और 90 के दशक के बीच काफी लोकप्रिय थे। जबकि उस दौरान तो कम लोगों के घरों में टेलीविजन था। लेकिन जब भी ‘रामायण’ या ‘महाभारत’ का प्रसारण होता था, लोगों की भीड़ लग जाती थी। सभी एक जगह एकत्रित होकर बहुत ही आदर के साथ इन धारावाहिक को देखते थे। हालांकि लोग ‘रामायण’ या ‘महाभारत’ को आज भी उतना ही प्यार दे रहे हैं।

कोरोना वायरस महामारी से लड़ाई लड़ रहे हैं कई देश

जैसा कि आप तो जान ही रहे होंगे कि दुनिया के 200 से अधिक देश इन दिनों कोरोनावायरस की महामारी से लड़ाई लड़ रहे हैं। भारत में भी कोरोना वायरस का बड़ा असर देखने को मिल रहा है। यहां भी हजारों लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए हुए हैं। कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

इस वायरस का इलाज अभी तक नहीं मिला सका है। हालांकि इस दिशा में लगातार शोध और परीक्षण किया जा रहा है। फिलहाल तो कोरोना को खत्म करने लिए उसका चेन तोड़ना ही एक मात्रा उपाय है। इसलिए इसके संक्रमण चेन को तोड़ना सबसे ज्यादा जरूरी है। इस वजह से ही केंद्र सरकार ने देश में लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है।

3 मई तक पूरा भारत लॉक डाउनलोड रहेगा लोगों को घरों से निकलने की अनुमति नहीं है। जितना हम सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करेंगे, अपने अपने घरों में रहेंगे उतना ही कोरोना के संक्रमण का खतरा कम होगा। हमारे पास मौजूदा समय में घरों में रहना ही कोरोना के खिलाफ एक मात्रा हथियार है।

Leave a Comment