Reliance Zoo: गुजरात के जामनगर में दुनिया का सबसे बड़ा चिड़ियाघर बनाने वाले हैं मुकेश अंबानी

Reliance Zoo: मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस, टेलिकोम और डीजल के अलावा अन्य कई क्षेत्रों में काम करती है, और लगातर नए नए क्षेत्रों में कदम रख रही है। टेलीकॉम और पेट्रोलियम के क्षेत्र में तगड़ा मुनाफा प्राप्त करने के बाद अब मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस गुजरात के जामनगर में दुनिया का सबसे बड़ा जू अर्थात चिड़ियाघर बनाने वाली है। दरअसल प्राप्त हो रही जानकारी के अनुसार मुकेश अम्बानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्री लिमिटेड (RIL) को गुजरात के जामनगर में दुनिया का सबसे बड़ा चिड़ियाघर बनाने की परमिशन मिल चुकी है।

Reliance Zoo: 280 एकड़ की जमीन में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा चिड़ियाघर

इस चिड़ियाघर का निर्माण करना मुकेश अंबानी के बेटे अनन्त अम्बानी का एक प्रोजेक्ट है। कहा जा रहा है कि इस चिड़ियाघर में दुनियाभर से करीब 100 से भी अधिक प्रजातीया रहेंगी। इस चिड़ियाघर का निर्माण 280 एकड़ की जमीन पर होने वाला है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की तरफ से जामनगर में बनने वाला यह चिड़ियाघर दुनिया का सबसे बड़ा चिड़ियाघर होगा। इस चिड़ियाघर में जानवरों, पक्षियों और मगरमच्छों की 100 से भी अधिक प्रजातियां दुनिया भर से लाई जाएंगी।

Also Read  IPL के मीडिया राइट्स खरीदने की लाइन में Google भी शामिल | इन कंपनियों ने भी ठोका अपना दावा

Reliance Zoo

अगले 2 सालों में बनकर तैयार होगा दुनिया का सबसे बड़ा चिड़ियाघर

मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्री के द्वारा बनाया जा रहा दुनिया का सबसे बड़ा चिड़ियाघर (Reliance Zoo) अगले 2 सालों में बनकर तैयार हो जाएगा और लोगों के लिए ओपन कर दिया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस चिड़िया घर का नाम ‘ग्रीन्स जूलॉजिकल, रेस्क्यू एंड रिहैबिलिटेशन किंगडम’ रखा जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि इस प्रोजेक्ट के लिए रिलायंस इंडस्ट्री राज्य सरकार और केंद्र सरकार से सभी जरूरी परमिशन प्राप्त कर चुकी है।

बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्री हाल ही में जामनगर में एक रेस्क्यू सेंटर स्थापित कर चुकी हैं जिसमें 5 लेपर्ड भी शिफ्ट किये जा चुके हैं। यह प्रोजेक्ट यह सुविधा को कॉर्पोरेट सोशल रेस्पोंसबिलिटी के तहत चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य वन विभाग के महत्वपूर्ण जानवर जैसे कि बाघ, शेर आदि को शरण देने में मदद करना है जो किसी वजह से घायल हुए हैं या इंसानों के साथ किसी भी तरह के झगड़े में फंसे हुए हैं।

Leave a Comment