Lungs Infection In Hindi: जानिए क्या हैं फेफड़ों के वायरल इंफेक्शन के उपाय?

Lungs Virus Infection In Hindi: आयुर्वेद दुनियाँ के सबसे पुराने चुकित्सा ज्ञान में से एक है। कुछ वैज्ञानिक इस बात को स्वीकार करते हैं कि आयुर्वेद के तहखाने में हर बीमारी का इलाज मौजूद है। अगर जरूरत है तो उसे ढूंढने की। फिलहाल आयुर्वेद से जुड़ी कुछ जानकारी आज भी मौजूद है। कई सारी ऐसी बीमारियाँ सामने आयी हैं जिनके आगे बेहतरीन दवाइयाँ भी घुटने टेक देती हैं लेकिन आयुर्वेद उनसे डटकर मुकाबला करता है। आयुर्वेद के तहखाने में फेफड़ो के वायरल इंफेक्शन का उपाय भी है।

शहद में डुबोकर खाएं लहसुन

शहद में डूबकर लहसुन खाने के कई फायदे हैं। लहसुन और शहद दोनों को ही आयुर्वेद के बड़े हथियार के रूप में स्वीकारा गया था। शहद से जुड़े फायदे का लाभ उठाने के लिए जरूरी नहीं कि आप उसका पेस्ट बनायें। आप लहसुन को हल्का सा दबाकर उसे शहद में मिलाकर खा सकते हैं। ऐसा 7 दिन तक करने से यह वाकई में फायदेमंद साबित होता हैं। इससे न केवल फेफड़ों से जुड़े इंफेक्शन दूर होते हैं बल्कि अन्य कई फायदे भी होते हैं।

शहद में डुबोकर खाएं लहसुन

सर्दी जुकाम से दिलाएगा लहसुन छुटकारा

लहसुन को हल्का सा दबाकर शहद में मिलाकर खाया जाए तो सर्दी जुकाम के खतरे से दूर हुआ जा सकता है। लहसुन न केवल सर्दी जुकाम के खतरे से बाहर निकलता है बल्कि साइनस के खतरे से छुटकारा दिलाने में भी लाभदायक है। कहा जाता है कि  लहसुन शरीर की गर्मी को बढ़ा देता है जिससे सर्दी और इससे जुड़ी बीमारियाँ दूर रहती हैं।

प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ता है लहसुन

अगर आप रोजाना लहसुन को हल्का सा दबाकर उसका शहद के साथ सेवन करते हैं तो यह शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी बढाता हैं। इससे बीमारिया आपसे दूर रहती हैं। प्रतिरोधक क्षमता के मजबूत होने से वायरस आदि से बचने की अधिक सम्भावनायें रहती हैं।

हार्ट अटैक में लाभदायक

शहद और लहसुन को रोजाना खाने के कई फायदों में से एक यह भी हैं कि इससे हार्ट अटेक के खतरे कम हो जाते हैं। आयुर्वेदिक डॉक्टर भी हार्ट के मरीजो को रोजाना शहद और लहसुन खाने की सलाह देते हैं। दरअसल लहसुन धमनियों में से चर्बी को पिघलाने का काम करता है।

वजन कम करने में भी सहायक है लहसुन

काफी सारे आयुर्वेदिक डॉक्टर ने इस बात को स्वीकारा है कि लहसुन और शहद का साथ में सेवन करने से फैट पिघलता है जो कि उन व्यक्तियों के लिए काफी लाभदायक है जो वजन कम करना चाहते हैं।

डिटॉक्स का काम भी करता है लहसुन

लहसुन और शहद के कॉन्बिनेशन को प्राकृतिक डिटॉक्स माना जाता है। आयुर्वेदिक वैज्ञानिकों ने शहर में डूबे हुए लहसुन को प्राकृतिक डिटॉक्स के रूप में स्वीकार किया है। यह शरीर से वेस्ट मेटेरियल को बाहर निकालने में मदद करता हैं।

Leave a Comment