Republic Day Essay In Hindi: इन 10 पंक्तियों में लिखें गणतंत्र दिवस पर निबंध

Republic Day Essay In Hindi: भारत में हर साल 26 जनवरी के दिन गणतंत्र दिवस (Republic Day) मनाया जाता है। यह वह दिन है जिस दिन भारत को अपना संविधान मिला था और भारत एक लोकतांत्रिक देश बना था। गणतंत्र दिवस एक राष्ट्रीय त्योहार है और पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। 26 जनवरी (26 January) के दिन 1950 में हमारे देश को अपने नियम और कानून मिले थे और हमारे देश में संविधान लागू किया गया था। 1947 में हमारा देश अंग्रेजों से आजाद तो हो गया था लेकिन हमारे पास नियम व कानून नहीं थे जिस वजह से देश में कोई व्यवस्था नहीं थी। आखिरकार विद्वानों की मेहनत और संघर्ष के बाद 1950 में 26 जनवरी को संविधान लागू किया गया। अगर आप 10 पंक्तियों में गणतंत्र दिवस पर भाषण तलाश रहे हैं तो आप सही जगह पर हैं।

Republic Day Essay in Hindi: 10 पंक्तियों में गणतंत्र दिवस पर भाषण

26 जनवरी का दिन पूरे देश के शिक्षण संस्थानों में काफी धूमधाम से मनाया जाता है। न केवल शिक्षण संस्थानों में बल्कि कई अन्य संस्थाओं में भी इस दिन भाषण व प्रतियोगिताओं आदि का आयोजन होता है। ऐसे में अगर आप अपने संस्थान में 26 जनवरी के लिए कोई बेहतरीन भाषण ढूंढ रहे हो तो यह लेख आपके लिए ही है। इस लेख में हम आपको 10 पंक्तियों में गणतंत्र दिवस पर भाषण (Republic Day Essay in Hindi 10 Lines) बताने वाले हैं।

Republic Day Essay in Hindi

गणतंत्र दिवस पर निबंध

26 जनवरी का दिन भारतीय इतिहास में विशेष महत्व रखता है। 26 जनवरी 1950 के दिन ही भारतीय संविधान लागू किया गया था। इसके बाद से ही 26 जनवरी को प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। इस दिन भारतीय अधिनियम एक्ट को हटा कर भारत का अपना संविधान लागू किया गया था। इस दिन भारत की राजधानी दिल्ली में अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम किये जाते हैं। भारत के राष्ट्रपति के द्वारा ध्वजारोहण भी किया जाता है। 26 जनवरी को देश भर के सभी स्कूल कॉलेज और सरकारी संस्थानों में भी तिरंगा फहराया जाता है और रैलियां निकली जाती हैं। भारत के विशेष वीर सपूतो को भी याद किया जाता है। इसके अलावा छात्रों द्वारा स्कूलों में अनेकानेक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है। सभी छात्र और छात्राएं भाषण, नृत्य, संगीत, निबंध, कला आदि प्रतियोगियों में प्रतिभाग लेते हैं। और धूम धाम से गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम मनाते हैं।

गणतंत्र दिवस पर भाषण

गणतंत्र दिवस पर निबंध

Republic Day Essay In Hindi

• 26 जनवरी के दिन हर साल देश में गणतंत्र दिवस मनाया जाता है।
• 1950 में 26 जनवरी के दिन हमारे देश में संविधान लागू किया गया था।
• भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है।
• इस दिन हमारे देश को गणराज्य का सर्वोत्तम दर्जा प्राप्त हुआ था।
• इस दिन दिल्ली में इंडिया गेट से राष्ट्रपति भवन तक परेड निकाली जाती है।
• इस परेड में देश की थलसेना, वायुसेना और नौसेना तीनों ही शामिल होती है।
• भारत के राष्ट्रीय चैनल पर इसे प्रसारित किया जाता है।
• गणतंत्र दिवस के दिन वीर चक्र, परमवीर चक्र जैसे राष्ट्रीय सम्मान वितरित किये जाते हैं।
• इस दिन राष्ट्रपति के द्वारा झंडा फहराया जाता है और राष्ट्रगान गया जाता है।

Leave a Comment