Republic Day Parade 2021 Live Updates: राजपथ में दिखी देश की एकता, अखण्डता और संस्कृति की झलक, देखें तस्वीरें

Republic Day Parade 2021 Live Updates: हर साल गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के दिन राष्ट्रपति के द्वारा देश का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाता है। इसके साथ ही देश की तीनों सेनाओं थल सेना, वायु सेना और जल सेना के द्वारा परेड करवाई जाती है। वैसे तो यह परेड विजय चौक से 8.3 किमी की दूरी तय कर लालकिले तक की जाती थी लेकिन इस बार कोरोना के चलते परेड के रूट को थोड़ा छोटा किया गया है। परेड देखने के लिए हर साल लाखों लोग आया करते हैं और आये भी क्यों न, दृश्य ही इतना अद्भुद है। लेकिन इस बार कोरोना के चलते दर्शकों की संख्या सीमित कर दी गयी है लेकिन उसके बावजूद भी आप लाइव परेड देख सकते हैं वो भी अपने फ़ोन या टीवी पर!

Republic Day Parade 2021: गणतंत्र दिवस परेड में दिखी देश की ताकत और संस्कृति की झलक

गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में राजपथ में विभिन्न राज्यों द्वारा अलग अलग झांकिया निकली गई। जिसमें कलाकार राज्यों की विशेष संस्कृति का दर्शन करते नजर आये। साथ ही स्कूल कजे बच्चों ने विभिन्न विषयों में अपनी प्रस्तुति पेश की। इसके अलावा अर्द्ध सैनिक और अन्य सहायक बलों की परेड भी निकली गई। इस दौरान भारतीय तटरक्षक बल, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, दिल्ली पुलिस का बैंड, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस का बैंड, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवानों ने अपना रुतबा दिखाया। 26 जनवरी की मौके पर नौ सेना की झांकी भी दिखाई गई। झांकी के पहले भाग में भारतीय नौसेना द्वारा 04-05 दिसंबर 1971 मिसाइल बोट्स द्वारा कराची बंदरगाह पर हमले को भी दर्शाया। इस बार राज्यों की झांकी में उत्तर प्रदेश की झांकी खास रही, जिसमें राम मंदिर की झलक को दिखाया गया। उत्तर प्रदेश के सांस्कृतिक शहर को अयोध्या के राजा ब्रह्मा के पुत्र मनु ने बसाया था जिस कारण इसका नाम अयोध्या पड़ा था। यहाँ देखें गणतंत्र दिवस के परेड के झांकी की कुछ तस्वीरें:

Republic Day Parade 2021 Live Updates Republic Day Parade 2021 Live Updates Republic Day Parade 2021 Live Updates Republic Day Parade 2021 Live Updates Republic Day Parade 2021 Live Updates

Republic Day Parade 2021 Live Updates: गणतंत्र दिवस की लाइव परेड

अगर आप 26 जनवरी के दिन गणतंत्र दिवस की लाइव परेड देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास सबसे बेहतरीन विकल्प दूरदर्शन टीवी चैनल है। वैसे तो काफी सारे निजी और सरकारी मीडिया चैनल्स भी परेड की सुर्खियां बताते हैं और परेड का लाइव प्रसारण भी करते हैं लेकिन अगर रिपब्लिक डे परेड (Republic Day Parade 2021) देखना चाहते हैं तो इसके लिए टेलीविजन दूरदर्शन चैनल चलाएं।

इसके अलावा अगर आप गणतंत्र दिवस की लाइव परेड की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग करना चाहते हैं यानी कि अपने लैपटॉप या फिर मोबाइल पर यह परेड लाइव देखना चाहते हैं तो आप दूरदर्शन के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर जा सकते हैं।

सरकार ने हाल ही में एक नया एप्लीकेशन भी लॉन्च किया है जिसका नाम Republic Day Parade 2021 हैं। आज रात के एंड्रॉयड यूजर्स है तो प्ले स्टोर पर इस एप्लीकेशन का नाम सर्च करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं और गणतंत्र दिवस की लाइव परेड अपने स्मार्टफोन पर स्ट्रीम कर सकते हैं। एप्पल यूजर्स के लिए भी यह एप्लीकेशन एप स्टोर पर उपलब्ध है।

Leave a Comment