‘फटी जीन्स’ वाले बयान पर घिरे उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत, ट्विटर पर हुआ #RippedJeans ट्रेंड

उत्तराखंड के नवनिर्वाचित सीएम तीरथ सिंह रावत अपने विवादित बयान के चलते आलोचनाओं के घेरे में आ गए हैं। हाल ही में उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री ने महिलाओं के कपड़ों को लेकर एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि औरतों को फटी जीन्स में देख कर बहुत हैरानी होती है। जिससे उनके मन में ये सवाल उठता है कि इसका समाज में क्या मैसेज जायेगा। अब इस बात को लेकर सोशल मीडिया में घमासान शुरू हो गया है। महिलाएं तरह तरह की प्रतिक्रियाएँ दे रहीं हैं। इसके अलावा ट्विटर पर #RippedJeans ट्रेंड किया जा रहा है। इसी के साथ ही महिलाओं के रिप्ज जींस पहनने पर अनेक प्रकार के विचार रखे जा  रहे हैं। इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि इससे वह अपने घर में बच्चों को सही माहौल नहीं दे पाएंगी।

यहाँ देखें सीएम तीरथ सिंह रावत का विवादित बयान 

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने की सीएम के बयान की आलोचना

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के विवादित बयान पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी का कहना है कि मुख्यमंत्री जैसे कद के व्यक्ति को किसी के पहनावे पर अशिष्ट टिपण्णी बिल्कुल भी शोभा नहीं देती हैं। इसके अलावा उनका कहना है कि “मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने एक अमर्यादित और ओछी टिप्पणी की है कि आजकल के बच्चे फटी जींस पहनकर अपने आप को बड़े बाप का बेटा समझते हैं। मुख्यमंत्री होने से आपको यह प्रमाणपत्र नहीं मिल जाता है कि आप किसी के व्यक्तिगत पहनावे पर कुछ भी टिप्पणी करें।”

जानिए क्या कहा आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री के विवादित बयान पर 

इसके अलावा उत्तराखंड में अपनी सत्ता जमाने को प्रयास कर रही आम आदमी पार्टी ने भी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के इस बयान को ‘भद्दा’ बताते हुए कहा कि लड़कियों के जीन्स पहनने से मुख्यमंत्री को आपत्ति है। आप के सोशल मीडिया पेज पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा कि “ये देखो बेटियों ये हैं आपके मुख्यमंत्री, जिन्हे आपके कपड़ों पर तंज कसना है, लानत है ऐसे मुख्यमंत्री पर।” इसके अलावा प्रतिष्ठित स्कूल के एक टीचर ने सीम के बयान को अनावश्यक बताया है, उनका कहना है कि उन्हें अन्य अधिक महत्वपूर्ण बातों पर फोकस करना चाहिए।

यहाँ देखें ट्विटर पर कुछ रिएक्शन 

मुख्यमंत्री रावत के विवादित बयान पर कई महिला यूजर्स रिप्ड जींस में अपनी तस्वीरें शेयर कर रहीं है। इसके अलावा एक ट्विटर यूजर ने लिखा है “मैं अपनी रिप्ड जींस पहनूंगी। थैंक यू। और मैं उसे गर्व के साथ पहनूंगी।”

Leave a Comment