Rishi Kapoor Superhit Movies: इन फिल्मों ने बनाया था ऋषि कपूर को सुपरस्टार!

Rishi Kapoor Superhit Movies And Songs: साल 2020 वाकई में भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए काफी बुरा रहा है। पहले तो कोरोना वायरस के कारण काफी सारी फिल्में अच्छा कलेक्शन नहीं कर पाई और कई फिल्मों की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गयी। लेकिन अप्रैल का महीना बॉलीवुड सितारों के लिए कुछ ज्यादा ही बुरा रहा। 29 अप्रैल को बॉलीवुड के सबसे टैलेंटेड अभिनेताओं में से एक इरफान खान का निधन हो गया और 30 अप्रैल को सुपरस्टार ऋषि कपूर दुनिया को छोड़ कर चले गए।

100 से भी अधिक फिल्में कर चुके हैं ऋषि कपूर

ऋषि कपूर बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं जिन्हें पूरी दुनिया में पसंद किया जाता है। साल 1973 में ऋषि कपूर ने लीड एक्टर के रूप में फिल्मों में कदम रखा था। अपने करियर में ऋषि कपूर ने 100 से भी अधिक फिल्में की थी और उनमें से 93 फिल्मो में रोमांटिक किरदार निभाया था। ऋषि कपूर की पहचान उनकी रोमांटिक फिल्मों की वजह से ही है।

इन फिल्मों ने बनाया ऋषि को सुपरस्टार

हर एक्टर अपनी ज़िन्दगी में कई फिल्में करता है लेकिन कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो उस एक्टर की ज़िन्दगी बदल देती है। ऋषि कपूर ने भी कुछ ऐसी फिल्में की जिसने उन्हें सुपरस्टार बना दिया। आइये उन फिल्मों के बारे में जानते हैं।

बॉबी:

Rishi Kapoor Superhit Movies

ऋषि कपूर की फ़िल्म बॉबी 1973 में रिलीज हुई थी। इस फ़िल्म को उनके पिता राज कपूर ने ही डायरेक्ट किया था। इस फ़िल्म का गाना ‘हम तुम एक कमरे में बन्द हो’ तो आप सभी को याद ही होगा। इस फ़िल्म को लोगों ने इतना पसन्द किया कि फ़िल्म से ऋषि कपूर की लोकप्रियता भी काफी बढ़ गयी।

कर्ज:

साल 1980 में रिलीज हुई ऋषि कपूर की फ़िल्म कर्ज को उनकी सबसे बेहतरीन फिल्मों में गिना जाता है। इस फ़िल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचा दिया था। यह फ़िल्म भी एक रोमांटिक फ़िल्म थी जिसमे ऋषि कपूर ने मोंटी नाम के एक अभिनेता का किरदार निभाया था। ऋषि कपूर की इस फ़िल्म के गाने भी काफी लोकप्रिय हुए थे।

अमर, अखबार और एंथनी:

अमर, अखबार और एंथनी

इस फ़िल्म को आज भी टेलीविजन पर काफी रुचि से देखा जाता है। साल 1977 में रिलीज हुई इस फ़िल्म को आज भी काफी लोग पसंद करते हैं। यह फ़िल्म 3 भाइयों की कहानी पर आधारित है जिसमे ऋषि कपूर सबसे छोटे भाई का किरदार निभाते हैं। इस फ़िल्म में ऋषि कपूर का नाम अकबर था और इनके अभिनय को फ़िल्म में खूब पसन्द किया गया था।

लैला मजनू:

लैला मजनू

अपने समय में ऋषि कपूर सबसे बेहतरीन रोमांटिक फिल्में करने वाले अभिनेताओ में शामिल रहे हैं। ऋषि की अधिकतर सफल फिल्मे रोमांटिक ही थी जिनमें से एक, साल 1976 में रिलीज हुई फ़िल्म ‘लैला-मजनू’ भी थी। इस फ़िल्म में ऋषि कपूर ने ‘मजनू’ नाम का मुख्य किरदार निभाया था।

प्रेम रोग:

साल 1982 में रिलीज हुई ऋषि कपूर की इस फ़िल्म को भी लोगो ने खूब पसन्द किया था। बॉक्स आफिस पर धमाल मचाने वाली इस रोमांटिक फ़िल्म में ऋषि कपूर ने देवधर नाम का एक किरदार निभाया था। इस फ़िल्म की कहानी जमाने की प्यार को लेकर गलत सोच पर चोट करती है।

Leave a Comment