RPSC 1st Grade Teacher Result 2020: राजस्थान स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा 2018 के इन विषयों के परिणाम घोषित! जानें डिटेल्स!

RPSC 1st Grade Teacher Result 2020: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने फर्स्ट ग्रेड टीचर के 5000 पदों पर भर्ती के लिए हुई राजस्थान स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा 2018 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। RPSC ने अभी तक ड्रॉईंग, हिन्दी, संस्कृत और राजस्थानी विषयों के अगले चरण के लिए शार्टलिस्ट किये गये आवेदकों की सूची जारी कर दी है। सभी कैंडिडेट्स जो परीक्षा में शामिल हुए थे वो RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in के माध्यम से Rajasthan school lecturer result 2020 चेक कर सकते हैं।

राज्य शिक्षा मंत्री ने रिजल्ट की जानकारी दी

राज्य शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने इस बात की जानकारी दी थी कि आयोग राजस्थान स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा 2018 के रिजल्ट्स की घोषणा 23 जून से करेगी। इसके बाद आरपीएससी ने सबसे पहले प्राध्यापक – राजस्थानी (स्कूल शिक्षा) की लिखित परीक्षा के अनुसार अगले चरण के लिए शार्टलिस्ट कैंडिडेट्स की सूची 23 जून को जारी की थी। इसके बाद अब बाकी विषयों के रिजल्ट्स जारी किये जा रहे हैं।

राजस्थान स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा 2018 नोटिफिफिकेशन 

बता दें कि राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए विभिन्न विषयों में प्राध्यापक (स्कूल शिक्षा) के पदों के लिए 14 अप्रैल 2018 को आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया था। इसमें लिखित परीक्षा का शेड्यूल 31 अक्टूबर 2019 को जारी किया गया था। और 3 जनवरी से 13 जनवरी तक परीक्षा करवाई गई थी। 19 मई 2020 को परीक्षा की आंसर के जारी की गई थी।

Rajasthan school lecturer result 2020

शिक्षा मंत्री ने बताया है कि राजस्थान स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा 2018 के नतीजे 23 जून से जारी किये जा सकते हैं। वो सभी उम्मीदवार जो इस वर्ष 3 जनवरी से 13 जनवरी के बीच आयोजित भर्ती परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, वे अपना आरपीएससी फर्स्ट ग्रेड टीचर रिजल्ट 2020 आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी होने के बाद चेक कर सकते हैं। सभी उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए आरपीएससी द्वारा स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा 2018 का परिणाम विषयवार जारी किया जाएगा जिसकी शुरुआत हो गयी है। नीचे विषयवार सूची दी गई है:

आधिकारिक वेबसाइट पर ऐसे करें चेक रिजल्ट 

  • अपना रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले RPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर न्यूज एवं इवेंट्स सेक्शन में जाएं।
  • अब यहां सम्बन्धित भर्ती परीक्षा विषयवार परिणाम का लिंक पर करें।
  • अब स्क्रीन पर उम्मीदवारों की लिस्ट डिस्प्ले हो जाएंगी।

शिक्षा मंत्री ने कहा है कि वो भर्तियों को लेकर गंभीर है। इसलिए शिक्षा विभाग में चल रही सभी भर्तियों के मौजूदा स्टेटस की जानकारी कैंडिडेट्स को दी जाएगी, ताकि भर्तियों के बारे में उन्हें सही और सटीक जानकारी मिल सके।

Leave a Comment