Samantha Akkineni Birthday Photos: 40 दिनों तक मनाया था सामन्था अक्किनेनी ने हनीमून, जानिए सामन्था और चेतन्य की लवस्टोरी

Samantha Akkineni Birthday Photos: साउथ फ़िल्म इंडस्ट्री की सुपरहिट अभिनेत्री सामंथा अक्किनेनी (Samantha Akkineni) अपनी अदाकारी की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। इस बात में कोई शक नहीं है कि सामन्था न केवल साउथ फ़िल्म इंडस्ट्री की सबसे टेलेंटेड बल्कि सबसे खूबसूरत और बोल्ड अभिनेत्रियों में से एक है। सामन्था साउथ अभिनेता नागा चैतन्य की पत्नी भी हैं। बता दें कि नागा चैतन्य कई सुपरहिट फिल्म दे चुके हैं और वह साउथ सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे हैं। यानी की सामन्था नागार्जुन की बहु हैं।

30 वर्ष की हो चुकी हैं सामन्था

Samantha Akkineni Birthday

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक सामन्था अक्किनेनी ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मे दी हैं। वह अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरों की वजह से सोशल मीडिया पर छायी रहती हैं। हाल ही में सामन्था और पति नागा चैतन्य ने साथ में एक फ़िल्म ‘मजिली’ की थी। इस फ़िल्म में दोनो की अदाकारी को लोगो ने काफी पसन्द किया था। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि अभिनेत्री सामन्था अक्किनेनी 28 अप्रेल को 30 साल की हो चुकी हैं। कोरोनावायरस के कारण सामन्था ने घर पर रहकर ही अपना बर्थडे सेलेब्रेट किया और इसकी तस्बीर अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की।

ऐसी थी सामन्था और चैतन्य की लव स्टोरी

सामन्था और चेतन्य दोनो ने ही साउथ फ़िल्म इंडस्ट्री में कई बेहतरीन फिल्मे दी हैं और इंडस्ट्री ने अपना नाम बनाया है। नागा चेतन्य से सामन्था की पहली मुलाकात साल 2009 में हुई थी। इस समय वह दोनो साउथ फ़िल्म ‘ये माया चेसवे’ की शूटिंग कर रहे थे। यहफ़िल्म एक रोमांटिक फ़िल्म थी लेकिन इस फ़िल्म के दौरान इनका रिलेशन नहीं था। उस समय सामन्था का क्रश अभिनेता सिद्धार्थ पर था तो चैतन्य को श्रुति ही पसन्द थी।

लेकिन साल 2015 में सामन्था और चैतन्य ने ‘ऑटोनगर सूर्या’ नाम की एक साउथ फ़िल्म की। इस फ़िल्म की शूटिंग के दौरान ही सामन्था और नागा चैतन्य एक दूसरे के करीब आये। पहले इन दोनो की दोस्ती गहरी हुई और बाद में यह दोस्ती प्यार में बदल गयी। जिस कारण, 2 साल बाद 6 अक्टूबर 2017 को सामन्था अक्किनेकी और नागा चैतन्य ने शादी कर ली। इन दोनो की शादी साउथ इंडस्ट्री की सबसे महंगी शादियो में गिनी जाती है। इनकी जोड़ी को भी लोग खूब पसन्द करते हैं।

करीब 40 दिनों तक मनाया था हनीमून

सामन्था और नागा चैतन्य की जोड़ी को तो हर कोई पसन्द करता है। लेकिन इनसे जुड़ी हुई कई बेहतरीन बातें आप नहीं जानते होंगे। बता दें कि सामन्था और नागा चैतन्य की शादी हिन्दू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजो से की गयी थी। पहले इन्होंने गोआ में हिन्दू रीति रिवाजो से शादी की और फिर उसके बाद गोआ में ही क्रिश्चियन रीति रिवाजो से भी शादी सम्पन्न की। शादी का रिसेप्शन गोआ और चेन्नई दोनो जगहों पर हुआ था। इन दोनो की शादी में साउथ के कई बड़े अभिनेता शामिल हुए थे।

सामन्था और नागा चैतन्य विदेश में हनीमून मनाना चाहते थे। सामन्था और चैतन्य ने शादी के बाद दुनिया भर में घूमने का कोई मौका नहीं छोड़ा, इस वजह से इनका हनीमून करीब 40 दिनों तक चला। बता दें कि सामन्था साउथ इंडस्ट्री की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक है, जो कई बड़े सुपर स्टारों के साथ काम कर चुकी है।

Jaanu Movie Songs HD Video 

Leave a Comment