Saryu River – सरयू नदी पर अश्लील हरक़त कर रहे थे कपल, लोगो ने पीटा

सरयू नदी पर हुई अश्लील हरक़त – सरयू नदी पर एक शादीशुदा जोड़े द्वारा अश्लील हरक़त करने पर लोगों ने पीटा – आज हम आपको बताएंगे की ऐसा क्या हुआ जो युगल जोड़े को पब्लिक ने पीटा। जैसा की आप जानते हैं कि अयोध्या में सरयू नदी के तट पर हमेशा पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है और वहां तरह तरह के लोग आते हैं।

ऐसा ही हमे देखने को मिला है की एक युगल जोड़े ने बेशर्मी की हद्द ही पार कर दी। वह कपल सरयू नदी में ही अश्लील हरकतें करने लगे जिसे देखकर पास खड़ी पब्लिक से देखा नहीं गया और लोगों ने कपल को नदी किनारे पीटा। राम की पैड़ी के बनने के कुछ समय बाद से ही यहाँ काफी ज्यादा मात्रा में भीड़ उभरने लगी है। और यहीं नदी के किनारे भीड़ में वृद्धि का अनुभव भी हुआ है।

यह भी पढ़ें – ताजमहल के 22 कमरों का राज आखिर क्या है: जानिए ताजमहल के अंदर छुपे 22 कमरों की सम्पूर्ण जानकारी

Saryu River – जानें पर्यटकों के लोकप्रिय स्नान स्थल पर क्या हुआ

अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए सरयू नदी एक लोकप्रिय स्नान स्थल है। यहां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में एक नए जोड़े को राम की पैड़ी में नहाते हुए दिखाया गया है। सरयू में नहाते हुए एक जोड़े को चित्रित किया गया है। इस दौरान पति अपनी पत्नी को किस करता है। उसके बाद वहां मौजूद कुछ लोगों ने इस जोड़े के साथ मारपीट की और अभद्र व्यवहार किया।

पुलिस ने अज्ञातों के खिलाफ की कार्यवाही –

Saryu River – अयोध्या पुलिस ने मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए 10 से 12 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अयोध्या पुलिस अब नवविवाहित जोड़े से संपर्क कर रही है। अब प्रशासनिक मामला दर्ज किया गया है। दुल्हन को किस करने के बाद वहां नहा रहे युवकों का एक समूह नवविवाहिता के पास पहुंचा और पति पर अश्लीलता का आरोप लगाकर उसकी पिटाई करने लगा। शुरुआत में पत्नी ने पति को बचाने की कोशिश की, लेकिन युवकों की भीड़ बढ़ती देख वह डर गई। यह देख लोग जमा हो गए और महिला के पति की पिटाई करने लगे। 

Saryu River – पुलिस लगा रही है पता की नवविवाहित जोड़ा कहाँ का है

SSP शैलेश पांडे ने बताया कि यह वीडियो एक हफ्ते पुराना है। वीडियो वायरल होने के बाद इस खबर को प्रमुखता से दिखाया गया है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। अभी तक इस मामले में पुलिस को शिकायत नहीं मिली है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह कपल कहां का है। साथ ही अगर उनकी कोई शिकायत है तो उनका पंजीकरण कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment