कोरोना वायरस देश मे कहर मचाता नज़र आ रहा हैं। कोरोना की यह दूसरी लहर पिछले लहर से भी ज्यादा खतरनाक है क्योंकि इस बार मृत्यु पिछली बार से भी ज्यादा हो रही है और कोरोना फैल भी काफी तेजी से रहा है। राजस्थान, महाराष्ट्र, दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में लोकडाउन लग चुका है और अन्य कई राज्यों में लोकडाउन लगाया जा रहा है। कोरोना की यह दूसरी लहर अचानक से आई और इस समय मेडिकल ऑक्सीजन को लेकर सबसे ज्यादा समस्या पैदा ही रही हैं। केंद्र सरकार सहित सभी राज्य सरकार मेडिकल ऑक्सीजन के प्रबंधन में लगी हुई हैं। हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शरीर मे ऑक्सीजन लेवल बढाने के लिए एक तकनीक बताई हैं, जिसके बारे में हम आपको इस लेख में बताने वाले हैं।
शरीर मे ऑक्सीजन लेवल कैसे सुधारे? जाने केंद्र स्वास्थ्य मंत्रालय की सलाह
पिछली कोरोनावायरस मुकाबले यह लहर अधिक खतरनाक प्रतीत हो रही है क्योंकि इस लहर में अधिक लोग कोरोनावायरस जकड़े जा रहे हैं और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी की वजह से पर्याप्त मेडिकल ऑक्सीजन भी उपलब्ध नहीं हो पा रही। ऐसा नहीं है कि परिस्थिति ऐसी ही बनी रहेगी क्योंकि वर्तमान में किए जा रहे प्रयासों की बदौलत अगले कुछ समय में हमारे देश के हर भाग में पर्याप्त ऑक्सीजन मौजूद होगी लेकिन वर्तमान में ऐसा नहीं है। हाल ही में स्वास्थ्य मंत्रालय ने ऑक्सीजन बढ़ाने के लिए एक एक्सरसाइज की सलाह दी हैं जो हैं प्रोनिंग! प्रोनिंग के माध्यम से आसानी से घे बैठे ऑक्सीजन के लेवल को सुधारा जा सकता हैं।
जाने क्या हैं प्रोनिंग और कैसे बढ़ता हैं इससे ऑक्सीजन?
प्रोनिंग एक प्रकार की एक्सरसाइज हैं जो शरीर मे ऑक्सीजन को बढाने के लिए या फिर कहा जाए तो ऑक्सीजन लेवल को सुधारने के लिए फायदेमंद साबित होती हैं। प्रोनिंग करना बेहद ही आसान होता हैं। इसमे आपको बस पेट के बल उल्टे लेटना होता हैं। एक या दो टिके पेट के नीचे और दो तरीके पैर के पंजे के नीचे रखे जा सकते हैं। 30 मिनट तक इस पोजीशन में लेता है रहना होता है और साथ मे पोजिशन बदलकर दाई या बाई करवट लेकर लेटा जा सकता हैं। प्रोनिंग नामक इस एक्सरसाइज से फेफड़ों में खून का संचार होता हैं और लंग्स में ऑक्सीजन पहुचता हैं। बता दे कि यह साइंटिफिकली प्रूवन है और स्वास्थ्य मंत्रालय खुद इसकी सलाह देता हैं।