Interesting Facts about Shilpa Shetty: बॉलीवुड की जानी मानी अदाकारा एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी आज 8 जून 2021 को अपना जन्मदिवस मना रही हैं। शिल्पा शेट्टी का जन्म 8 जून 1975 को मंगलौर, कर्नाटक में हुआ था। शिल्पा शेट्टी अपनी खूबसूरती और फैशन स्टाइल के अलावा अपने अभिनय से लाखों लोगों के दिलों को धड़का चुकी है।
शिल्पा शेट्टी के बारे में कुछ अनसुनी और रोचक बाते
1991 में महज 16 साल की उम्र में उन्होंने अपने करियर के शुरुवात एक विज्ञापन के जरिये की थी और उसके बाद 1993 में बाज़ीगर से फ़िल्मी दुनिया में पहला कदम रखा। वह बचपन में भरतनाट्यम की कला सीख चुकी थी और अपने स्कूल की वॉलीबॉल टीम की कप्तान के साथ साथ ‘कराटे’ में ब्लैक बेल्ट भी थी।
साल 2006 में शिल्पा शेट्टी पर अश्लीलता को बढ़ावा देने के आरोप में गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। साल 2009 में राज कुंद्रा की पहली पत्नी ने शिल्पा शेट्टी पर यह आरोप लगाया था कि उनके वजह से उनके पति ने उन्हें तलाक दिया था। परन्तु इसके बाद उन्होंने शिल्पा से माफ़ी मांग ली थी।
मुंबई में एड्स अवेयरनेस का एक कार्यक्रम भी काफी विवादित रहा था जब हॉलीवुड स्टार रिचर्ड गियर ने शिल्पा को अपनी बाँहों में लेकर काफी देर तक सेंशुअल किस कर दिया था।
शिल्पा शेट्टी के साथ काफी लोगों का नाम जुड़ चुका है लेकिन उनके पहले अफेयर्स की बात करें तो अक्षय कुमार का नाम जरूर लिया जाता है। 90 के दशक में शिल्पा शेट्टी ने अक्षय कुमार के साथ अफेयर की खबरे छपने के कारण एक मैगजीन के खिलाफ केस किया था। शिल्पा शेट्टी रियलिटी शो बिग ब्रदर की विजेता भी रह चुकी है।