Surya Grahan Live Streaming: सूर्य ग्रहण शुरू, दिन में रात का नजारा; यहां देखें सूर्य ग्रहण का Live टेलिकास्ट!

Surya Grahan Live Streaming: 21 जून रविवार को लगने वाला सूर्य ग्रहण कई मायनों में ख़ास है। क्युकी 21 जून को साल का सबसे बड़ा दिन होता है इस वजह ये यह एक दुर्लभ संयोग है। भारत के उत्तरी हिस्सों में सुबह 10:25 बजे से ग्रहण दिखाई देगा। सूर्य ग्रहण एशिया, यूरोप और अफ्रीका के कुछ हिस्सों में भी देखा जा सकता है।

इसके अलावा सूर्य ग्रहण का पीक भारत के उत्तरी हिस्से में दिखाई देगा। यह वलयाकार सूर्य ग्रहण सुबह 09.15 बजे से शुरू होकर 12:08 बजे अधिकतम ग्रहण और 03.04 बजे समाप्त हो जाएगा। ज्योतिषियों के अनुसार लगभग 05 घंटे 49 मिनट तक यानी करीब 6 घंटे के इस ग्रहण (Solar Eclipse) में ग्रहों के संयोग से कई परिणाम देखने को मिलेंगे।

यह सूर्य ग्रहण 900 साल बाद लग रहा है।  विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग(डीएसटी) के सचिव, प्रोफेसर आशुतोष शर्मा ने कहा, ‘ग्रहण जैसी खगोलीय घटनाएं विज्ञान के बारे में युवाओं को उत्साहित करने और वास्तव में उनके साथ ही बड़े पैमाने पर समाज को समझाने और वैज्ञानिक मनोभाव पैदा करने के असाधारण अवसर होते हैं।’

जानें कहां कहाँ दिखेगा सूर्य ग्रहण

यह सूर्य ग्रहण भारत समेत दुनियाभर के कई देशों में दिखाई देगा। सूर्य ग्रहण भारत, पाकिस्तान, चीन, सेंट्रल अफ्रीका के देश, कॉन्गो, इथोपिया, नॉर्थ ऑफ ऑस्ट्रेलिया, हिंद महासागर और यूरोप के अलग-अलग देशों में दिखाई देगा। इसके अलावा राजस्थान के सूरतगढ़ और अनूपगढ़, हरियाणा के सिरसा, रतिया, और कुरुक्षेत्र तथा उत्तराखंड के देहरादून, चंबा, चमोली और जोशीमठ जैसे क्षेत्रों से यह ‘वलयाकार सूर्य ग्रहण’ एक मिनट तक दिखाई देगा।

दिखाई पड़ेगी रिंग ऑफ फायर

आज लगने वाले इस सूर्य ग्रहण में लोग रिंग ऑफ फायर देख सकते हैं। इस दौरान सूर्य का 88 प्रतिशत भाग चंद्रमा के वजह से दिखाई नहीं देगा। जिससे सूर्य के किनारे रिंग के आकर के दिखाई देंगे। जिसे रिंग ऑफ फायर के नाम से जाना जाता है। यह रिंग ऑफ फायर कुछ सेकेंड्स से लेकर कई जगहों पर 12 मिनट तक दिखाई देगा।

Surya Grahan Live Streaming

भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के स्वायत्त संस्थान आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान एवं शोध संस्थान (एआरआईईएस या एरीज), सूर्य ग्रहण का सोशल मीडिया पर टेलीकास्ट करेगा। इसके अलावा दिल्ली के नेहरू तारामंडल ने https://tinyurl.com/ybz9t3ec लिंक पर भी वेबकास्ट की व्यवस्था की है। वहीँ बेंगलुरु के नेहरू तारामंडल की वेबसाइट www.taralaya.org पर भी सूर्य ग्रहण के लाइव स्ट्रीम की व्यवस्था की गई है।

यहां देखें सूर्य ग्रहण का Live टेलिकास्ट

इसके अलावा इन लिंक पर क्लिक करके भी देख सकते हैं सूर्य ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग:

इसके अलावा यह सूर्य ग्रहण timeanddate और Slooh के यूट्यूब चैनल पर भी लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। इसके अलावा आप इसे NASA tracker से भी ऑनलाइन देख सकेगें।

अगर सूर्य ग्रहण NASA पर ट्रैक करना चाहें तो इसके लिए, इस लिंक पर क्लिक करें

बता दें कि सूर्य ग्रहण को नग्न आंखों से नहीं देखना चाहिए। वैज्ञानिकों के अनुसार नग्न आंखों से सूर्य ग्रहण देखना आंखों के लिए हानिकारक हो होता है। सोलर फिल्टर चश्मे या फिर टेलीस्कोप की मदद से ही सूर्य ग्रहण को देखना चाहिए। इसके अलावा सूर्य ग्रहण देखने के लिए बाजार में कई प्रकार के सर्टिफाइड चश्में भी उपलब्ध हैं।

Leave a Comment