Surya Grahan Solar Eclipse 2020 Date & Time: आज है सूर्य ग्रहण, जानिए कितने बजे लगेगा ग्रहण और भारत में क्या होगा इसका असर, जानिए सब कुछ!

Surya Grahan Solar Eclipse 2020 Date & Time: आज सूर्यग्रहण है लेकिन यह भारत में नहीं दिखाई देगा। क्योंकि जब यह ग्रहण लगेगा तब भारत में सूर्यास्त हो चुका होगा। यह केवल उन देशों और उन क्षेत्रों में देखा जाएगा, जहाँ इस समय दिन रहेगा। लेकिन फिर भी कुछ बातें ध्यान रखने लायक हैं। दरअसल जब सूर्यास्त होता है तब सूर्य से हानिकारक किरणें  निकलती हैं। और ग्रहण काल के दौरान कई अशुद्ध और हानिकारक किरणें निकलती हैं। ग्रहण काल के दौरान कई काम नहीं किये जाते हैं लेकिन काफी काम ऐसे भी हैं जिन्हें ग्रहण काल के दौरान किया जा सकता है।

Surya Grahan 2020: ग्रहण काल में कर सकते हैं गुरु मंत्र का जाप

ग्रहण काल में सबसे बेहतर होता है गुरु मंत्र का जाप करना! गुरु मंत्र के रूप में किसी सिद्धी, रामायण, सुंदरकांड का पाठ, तंत्र सिद्धी आदि का जाप किया जा सकता है। गुरु मंत्र के रूप में कई संस्कृत श्लोक का पाठ भी किया जा सकता है। अर्थ सहित अगर जप किया जाए तो और भी बेहतर रहेगा। पूरा परिवार साथ बैठकर ग्रहण काल के दौरान गुरु मंत्र का जाप कर सकते हैं।

Solar Eclipse

Solar Eclipse 2020 Date & Time: किस समय लगेगा सूर्य ग्रहण?

भारतीय समय के अनुसार सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) शाम 7 बजकर 04 मिनट से आरंभ होगा, जो कि मध्य रात्रि 12 बजकर 23 मिनट तक रहने वाला है। जानकारी के लिए बता दें कि इस ग्रहण का करीब 5 घंटे तक रहेगा। परन्तु भारत में न दिखने के कारण इस ग्रहण का महत्व अन्य सामान्य ग्रहण जितना नहीं होगा।

Solar Eclipse 2020, What To Do And What Not: सूर्य ग्रहण के दौरान यह काम बिल्कुल भी न करें 

सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) के दौरान सुई, कील, तलवार और चाकू जैसी नुकीली वस्तुओं का इस्तेमाल किये जाने की सलाह नहीं दी जाती है। इस प्रकार की नुकीली वस्तुओं का इस्तेमाल ग्रहण के दौरान हानिकारक साबित हो सकता है। केवल अतिआवश्यक होने पर ही इस प्रकार की नुकीली वस्तुओं का उपयोग करें अन्यथा जहाँ तक हो सके इन वस्तुओं से बचें। इतना ही नहीं बल्कि ग्रहण के समय भोजन करना, बनाना, सब्जी काटना, आसमान के नीचे खड़े होना और दीपक जलाकर पूजा आदि नहीं करना चाहिए।

Surya Grahan Today Sutak Start & End Time: 12 घण्टे पहले लग जाता है सूतक काल

यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए सूतक काल के सक्रिय होने का भी सवाल पैदा नहीं होता। बता दें कि यह ग्रहण दक्षिणी अफ्रीका, अधिकांश दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और हिंद महासागर और अंटार्कटिका में दिखाई देगा। सामान्य रूप से ग्रहण लगने से 12 घण्टे पहले तक सूतक काल लगता है। बता दें कि यह सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) पूर्ण ग्रहण होगा। पूर्ण सूर्यग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से अवरुद्ध कर देता है।

Solar Eclipse

Solar Eclipse 2020 Effect In India: सूर्य ग्रहण के दौरान ग्रहों की स्तिथि और भारत में प्रभाव 

आज लगने वाले सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) के समय वृश्चिक राशि में 5 ग्रह मौजूद होंगे जिसे पंचग्रही योग भी कहा जाता है। ज्योतिष गणना के अनुसार सोमवती अमावस्या के दौरान वृश्चिक राशि में सूर्य, चंद्र, बुध, शुक्र और केतु विराजमान रहेंगे। बता दें कि सोमवती अमावस्या का संयोग साल में सिर्फ 2 या 3 बार ही बनता है और ऐसे में सूर्य ग्रहण लगने से इसका महत्व और बढ़ जाता है। हिन्दू धर्म के अनुसार सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) और चंद्र ग्रहण हमारी राशियों पर प्रभाव डालते हैं जिस वजह से हमारा जीवन में बदलाव होते हैं आज लगने वाला ग्रहण सायंकाल में पड़ेगा परन्तु भारत ने नजर नहीं आएगा ऐसे में किसी भी तरह के कार्यों पर पाबंदी नहीं होगी।

Leave a Comment