काफी ज्यादा उलझने के बाद आखिरकार सुशांत सिंह राजपूत का केस अब सही दिशा में जा रहा है। इसके अलावा लोगों को भी इस केस में इंसाफ होने की उम्मीद मिल रही है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत सिंह राजपूत के केस में मुंबई पुलिस और बिहार पुलिस से 3 दिन के अंदर जवाब मांगा है। इसके बाद मुंबई पुलिस हरकत में आई है और उन्होंने इस केस पर तेजी से काम करना शुरू किया है।
बुधवार को हुई रिया की याचिका की सुनवाई
हाल ही में बुधवार को रिया चक्रवर्ती के द्वारा दायर हुई याचिका की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में की गई। इस याचिका में रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट से उनके खिलाफ पटना में दर्ज हुए केस को मुंबई पुलिस के पास ट्रांसफर करने की अपील की। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार, महाराष्ट्र सरकार और सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह से 3 दिन में जवाब मांगा है।
सूत्रों के द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार सुप्रीम कोर्ट के जवाब मांगने के बाद ही मुंबई पुलिस हरकत में आई और उन्होंने दिशा सालियान के सुसाइड केस पर भी स्टडी करना शुरू किया है। दरअसल कई लोग सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस और उनकी एक्समैनेजर दिशा सालियान के सुसाइड केस को आपस में जोड़ रहे थे। इस कारण मुम्बई पुलिस अब दिशा के केस को भी सॉल्व करने में लगी हुई है। बता दें कि दिशा ने अपने 14 माले की बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या की थी।
रिया चक्रवर्ती हो सकती है गिरफ्तार
रिया चक्रवर्ती के द्वारा की गई अंतरिम राहत की अर्जी को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है यानी कि बिहार पुलिस रिया चक्रवर्ती से सवाल-जवाब कर सकती है। बता दें कि अगर अंतरिम राहत की अर्जी मंजूर हो जाती तो अर्जी लगाने वाले को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है। लेकिन रिया चक्रवर्ती की अर्जी नामंजूर कर दी गई है यानी कि अगर बिहार पुलिस को कुछ शक हुआ तो वह रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर सकती है।
एसपी विनय तिवारी की क्वारंटाइन करने पर भी लगी फटकार
सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार के द्वारा बिहार के एसपी ऑफिसर विनय तिवारी को क्वॉरेंटाइन करने पर भी फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि महाराष्ट्र पुलिस के द्वारा एसपी विनय तिवारी को क्वारंटाइन करने से जनता में अच्छा मैसेज नहीं जाता। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि एक बेहतरीन कलाकार की असामान्य स्थितियों में मौत हुई हैं। इसलिए जनता के सामने सच आना चाहिए।