Kids TV Shows & Movies Online: इस समय पूरी दुनिया में कोरोनावायरस का कहर बना हुआ है। ऐसे में इस वायरस से बचने के लिए देश में हर जगह पर लॉकडाउन लगाया हुआ है। लॉकडाउन के चलते लोगों को हर वक्त घर पर रहने में बोरियत का सामना करना पड़ रहा है। जिस समय बच्चे गर्मियों की छुट्टियों में खेल रहे होते हैं उस समय उन्हें घर में रहना पड़ रहा है। ऐसे में बच्चो का घर में मन लगाना मुश्किल हो जाता हैं। लेकिन आप बच्चो के मनोरंजन के लिए उन्हें यह 5 ऑनलाइन शो दिखा सकते हैं:
1. वाल-ई :
यह कहानी 2 रोबोट पर आधारित है। इस कहानी में एक रोबोट जिसका नाम वॉल-ई हैं वह लम्बे समय तक अकेला रहता हैं लेकिन बाद में वह ईव नाम के एक दूसरे रोबोट से मिलता हैं। फिर कहानी में रोमांच आ जाता हैं। इव और वॉल-ई मिलकर कई एडवेंचर करते हैं और साथ में परेशानियों से जूझते हैं।
2. अप :
अप दुनिया की अब तक की सबसे बेहतरीन एनिमेशन फिल्मों में से एक है। इस फिल्म की कहानी एक बलून सेल्समैन पर आधारित है जो अपने घर को काफी सारे बलूंस की मदद से उड़ाने में सफल होने के काफी करीब होता है, लेकिन इस बीच उसे कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस कहानी में जबरदस्त कॉमेडी के साथ खूब ड्रामा भी है।
3. द लायन किंग:
द लायन किंग की एनीमेशन फ़िल्म तो आप सभी ने जरूर देखी होगी। लेकिन अब लाइव एक्शन की बारी है। डिज्नी+ पर दोनों ही फ़िल्में उपलब्ध हैं। द लायन किंग की कहनी अफ्रीका के जंगल, वहां के राजा और उसके बेटे पर आधारित है। दुश्मनो की चाल से राजा फस जाता है और बेटा कही भाग जाता है। लेकिन वह बेटा सिम्बा एक दिन वापस आता है और जंगल पर राज करता हैं।
4. फ्रोजेन और फ्रोजेन 2:
इन दोनों ही एनीमेशन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धूम मचाई है। यह दोनों फ़िल्में डिज्नी+ पर उपलब्ध हैं। कहानी की मुख्य किरदार 2 राजकुमारियां हैं। इनमे से बड़ी राजकुमारी के पास पानी और बर्फ को कंट्रोल करने की सुपरपावर्स हैं। दोनों बहनें और उनके कुछ साथी मिलकर एडवेंचर करते हैं और आखिरकार जीत हासिल करते हैं। फ़िल्म में कॉमेडी के साथ इमोशन्स और ड्रामा भी है।
5. इनक्रेडिबल्स और इनक्रेडिबल्स 2:
यह दोनों सुपरहीरो आधारित एनीमेशन फ़िल्में हैं। डिज्नी+ पर उपलब्ध इन फिल्मों की कहानी एक परिवार पर आधारित हैं जिसमे 5 सदस्य हैं उन सभी के पास जबरदस्त सुपरपावर्स हैं जिनके उपयोग से वह दुनिया पर आयी मुसीबतों से लड़ते हैं और दुनिया को बचाते हैं। दोनों ही फिल्मो में खूब एक्शन के साथ जबरदस्त कॉमेडी भी है। यह फिल्मे बच्चो को खूब पसन्द आती है।