Most Searched Celebrities: यह हैं इंटरनेट पर सबसे अधिक सर्च किये जाने वाले बॉलीवुड के 5 सितारे!

Most Searched Celebrities on Internet: आज के समय में लोग बॉलीवुड और हॉलीवुड सितारों के बारे में जानने और उनसे जुड़ी हर खबर को पढ़ने में काफी रुचि रखते हैं। यही कारण है कि गूगल जैसे सर्च इंजन्स पर बॉलीवुड के सितारे ट्रेंडिंग में रहते हैं। अक्सर देखा गया है कि जो एक्ट्रेस और एक्टर सुर्खियों में रहते हैं उनके बारे में सर्च इंजन में भी अधिक सर्च किया जाता हैं। एक्टर और एक्ट्रेस की सुर्खिया किसी फ़िल्म के हिट होने से या फिर किसी कॉन्ट्रोवर्सी के चलते बढ़ सकती है। अक्सर देखा जाता हैं कि अभिनेत्रियां अभिनेताओं के मुकाबले अधिक सर्च की जाती है। चलिए जानते हैं इस समय सबसे अधिक सर्च किए जाने वाले कलाकारों के बारे में….

1. प्रियंका चोपड़ा :

Most Searched Celebrities

प्रियंका चोपड़ा इस समय गूगल और अन्य सर्च इंजंस पर सबसे अधिक सर्च किए जाने वाली अभिनेत्री है। प्रियंका चोपड़ा केवल भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अपने दमदार अभिनय के लिए जानी जाती है। प्रियंका अब तक कई हॉलीवुड फिल्मों और टीवी शोज में काम कर चुकी है और इसके साथ ही वह हॉलीवुड के मशहूर सिंगर निक जोनस की पत्नी भी है। ऐसे में लोग उनके बारे में खूब सर्च करते हैं।

2. सनी लियोन :

Most Searched Celebrities

पिछले कुछ सालों में यह बात नोटिस की गई है कि सनी लियोन की फिल्में तो अधिक नहीं चलती लेकिन फिर भी लोग उनके बारे में गूगल पर काफी अधिक सर्च करते है। बता दें कि सनी लियोन पिछले कुछ सालों से गूगल में सबसे अधिक सर्च किए जाने वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हो रही है। वह बॉलीवुड की आइटम सॉन्ग और फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। उन्हें सबसे अधिक लोकप्रियता बिग बॉस में आने के बाद से मिलना शुरू हुई थी।

3. कैटरीना कैफ :

Most Searched Celebrities

कैटरीना कैफ बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन और सुंदर अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं। कैटरीना कैफ अपने करियर की शुरुआत से लेकर अब तक कई बार गूगल में सबसे अधिक सर्च की जाने वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट में सबसे शीर्ष पर रही हैं और वह हर बार इस लिस्ट में शामिल होती हैं। कटरीना कैफ इस समय सबसे अधिक सर्च की जाने वाली तीसरी कलाकार है।

4. सलमान खान :

Most Searched Celebrities

सलमान खान इस समय भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार माने जाते हैं जो कि बिग बजट फिल्में बनाते हैं और उसके बावजूद उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देती है। पिछले साल सलमान खान की दो फिल्में रिलीज हुई थी और दोनों ही फिल्मों को अच्छा रिस्पांस मिला था। सलमान खान इस समय सबसे अधिक सर्च किए जाने वाले बॉलीवुड अभिनेता हैं और इसके अलावा वो  सबसे अधिक सर्च किये जाने वाले चौथे कलाकार है।

5. रितिक रोशन :

Most Searched Celebrities

रितिक रोशन ना केवल भारत में ही नहीं बल्कि भारत के बाहर भी अपनी स्मार्टनेस की वजह से काफी लोकप्रिय हैं। अभिनेता रितिक रोशन का नाम कई बार दुनिया के सबसे हैंडसम एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हुआ है और वह कई बार नंबर एक पर भी आए हैं। पिछले साल उन्होंने एक लिस्ट में अभिनेता टॉम क्रूज और क्रिस इवांस को भी पछाड़ दिया था। पिछले साल रिलीज हुई उनकी दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार परफॉर्मेंस देने में सफल रही। ऐसे में उनका नाम सर्च इंजन्स में ट्रेंड पर रहना कोई बड़ी बात नहीं है।

Leave a Comment