दैनिक समसामयिक ( Current Affairs ) के महत्वपूर्ण जानकारी।Today 26 मई 2022 Daily Current affairs

Today 26 मई 2022 Daily Current affairs :-

दैनिक समसामयिक ( Current Affairs ) के महत्वपूर्ण जानकारी आज के इस लेख द्वारा उपलब्ध कराई गई है, जो सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है। हम आपको ऐसे ही  GK today current affairs को रोज हिंदी में आप लोगो को देंगे जिस से आप लोगो की करंट अफेयर्स में किसी भी प्रकार की समश्या नहीं हो ,और आप Current Affairs In Hindi PDF प्राप्त कर सकतें हो।

25 मई को मनाया गया विश्व थायराइड दिवस :-

प्रतिवर्ष 25 को विश्व थायराइड दिवस को मनाया जाता है। थायराइड दिवस का आयोजन इस लिए किया जाता है लोगो में  थायराइड के प्रति लोगो को जागरुक करना है और बढ़ाना है। और इसके उपचार के लिए लोगो को जागरुकता के लिए प्रेरित करना ही है इसीलिए इस दिवस का आयोजन किया जाता है विश्व थायराइड दिवस किस शुरुआत वर्ष 2008 में की गयी थी 

मणिपुर में राज्य स्तरीय शिरुई लिली महोत्सव का चौथा संस्करण हुआ शुरू :-

 25 मई, 2022 को मणिपुर में राज्य स्तरीय शिरुई लिली महोत्सव 2022 की शुरुआत हुई है, जो 28 मई, 2022 तक आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष शिरुई लिली महोत्सव का चौथा संस्करण आयोजित किया जा रहा है। यह वार्षिक उत्सव मणिपुर सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा शिरुई लिली के फूल के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिये आयोजित किया जाता है। 

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने स्वास्थ्य संबंधी रिकार्ड रखने के लिये ‘आभा’ मोबाइल एप किया लॉन्च :-

  • 24 मई, 2022 को राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) ने स्वास्थ्य संबंधी रिकार्ड रखने के लिए ‘आभा मोबाइल एप’ (ABHA- आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता) की शुरुआत की है। आभा एप राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत हेल्थ रिकॉर्ड्स एप का ही नया रूप है।  इस एप्प के माध्यम से व्यक्ति कभी भी अपने हेल्थ संबंदित जानकारी प्राफ्त कर सकता है। 

डॉ. टेड्रोस घेब्रेयसस फिर से चुने गए WHO के महानिदेशक :-

 24 मई, 2022 को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने डॉ. टेड्रोस अधनोम घेब्रेयसस को एक बार फिर WHO का महानिदेशक चुन लिया है। उनकी नियुक्ति अगले 05 साल के लिए होगी। उनका दूसरा कार्यकाल 16 अगस्त, 2022 से शुरू होगा। इस पद के लिए डॉ. टेड्रोस को किसी ने चुनौती नहीं दी थी। डबल्यूएचओ के संविधान के मुताबिक, महानिदेशक पद के लिए सभी सदस्य देश नाम प्रस्तावित करते हैं। इसके लिए एक समय सीमा तय की जाती है। इस बार चुनाव प्रक्रिया अप्रैल, 2021 में शुरू हुई थी। 

भारत और अमेरिका ने ‘निवेश प्रोत्साहन समझौते’ पर किए हस्ताक्षर :-

 23 मई, 2022 को भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका ने जापान के टोक्यो में ‘निवेश प्रोत्साहन समझौते’ (Investment Incentive Agreement- IIA) पर हस्ताक्षर किए है। इस समझौते पर भारत के विदेश सचिव विनय क्वात्रा और यूएस इंटरनेशनल डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन (DFC) के सीईओ स्कॉट नाथन ने हस्ताक्षार किये हैं। 

भारत और बांग्लादेश के बीच द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास बोंगोसागर हुआ शुरू :-

24 मई, 2022 को भारतीय नौसेना और बांग्लादेश की नौसेना के बीच द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास ‘बोंगोसागर’ का तीसरा संस्करण बांग्लादेश के पोर्ट मोंगला में शुरू हुआ है।इस अभ्यास का हार्बर चरण 24 से 25 मई, 2022 तक निर्धारित है, जिसके बाद 26 से 27 मई तक बंगाल की उत्तरी खाड़ी में एक समुद्री चरण आयोजित होगा। इसका दूसरा संस्करण अक्टूम्बर, 2020 में आयोजित किया गया था। 

विश्व आर्थिक फोरम ने जारी किया ट्रेवल एंड टूरिज्म डेवलपमेंट इंडेक्स 2021 :- 

24 मई, 2022 को विश्व आर्थिक फोरम (WEF) ने ट्रेवल एंड टूरिज्म डेवलपमेंट इंडेक्स 2021 जारी किया है। इस वर्ष के सूचकांक की थीम Rebuilding for a Sustainable and Resilient Future है। इस इंडेक्स में 117 देशों को शामिल किया गया है। विश्व आर्थिक फोरम का यात्रा और पर्यटन संबंधी द्विवार्षिक अध्ययन दर्शाता है कि इस क्षेत्र में महामारी (कोरोना) के बाद बिगड़े हालात सुधर रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया में होगा क्वाड का पाँचवाँ शिखर सम्मेलन :-

क्वाड का पाँचवा शिखर सम्मेलन वर्ष 2023 में ऑस्ट्रेलिया में आयोजित किया जाएगा। वही चौथा क्वाड शिखर सम्मेलन 24 मई, 2022 को जापान के टोक्यो में आयोजित किया गया।

चौथा क्वाड शिखर सम्मेलन 2022: मुख्य बिंदु 

यह शिखर सम्मेलन 07 थीम्स पर आधारित है- शांति और स्थिरता, कोविड और वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा, इन्फ्रास्ट्रक्चर, साइबर सुरक्षा, क्वाड फैलोशिप, अंतरिक्ष, समुद्री डोमेन जागरूकता।

टोक्यो में हुए सम्मेलन में इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की समस्याओं के साथ-साथ रूस-यूक्रेन युद्ध की भी बात हुई।

कैप्टन अभिलाष बराक बनीं देश की पहली महिला कॉम्बैट एविएटर

25 मई, 2022 को भारतीय सेना को आर्मी एविएशन कार्प्स के रूप में पहली महिला अधिकारी मिली है। कैप्टन अभिलाषा बराक को कॉम्बैट एविएटर के तौर पर आर्मी में शामिल किया गया है। वे इस मुकाम तक पहुंचने वाली पहली महिला अधिकारी हैं।

रॉल्स-रॉयस इंडिया के अध्यक्ष किशोर जयरामन को मिला ब्रिटिश सम्मान

हाल ही में रॉल्स-रॉयस के लिए भारत और दक्षिण एशिया के अध्यक्ष किशोर जयरामन को ब्रिटिश उपउच्चायोग की महारानी द्वारा ‘मानद अधिकारी ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ द ब्रिटिश एम्पायर’ (OBE) प्राप्त हुआ है।

यह भी पढ़े – सोनी सब का सीरियल सब सतरंगी में श्वेता को लगा करंट।

Leave a Comment