Highest Paid Actress In Bollywood: भारतीय फिल्म इंडस्ट्री इस समय दुनिया में सबसे अधिक फिल्में रिलीज करने वाली फ़िल्म इंडस्ट्री है। भारत में काफी सारी फिल्में इंडस्ट्रियां मौजूद हैं और उन में से सबसे लोकप्रिय बॉलीवुड है। बॉलीवुड हर साल देश को काफी सारी यादगार फिल्में देता है। बॉलीवुड एक ऐसी इंडस्ट्री है जिसने कई लोगों की जिंदगी बनाई है। बॉलीवुड के एक्टर्स की इनकम के बारे में तो हम सभी जानते है लेकिन क्या आप बॉलीवुड की अभिनेत्रियों की इनकम के बारे में जानते हो? इस लेख में हम आपको सबसे अधिक कमाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे।
1. आलिया भट्ट
इस समय बॉलीवुड में सबसे अधिक पैसा कमाने वाली अभिनेत्री आलिया भट्ट है जिन्होंने साल 2019 में करीब 59.12 करोड़ रुपए की कमाई की थी। उन्होंने यह कमाई गली बॉय, कलंक जैसी फिल्मों के अलावा विज्ञापनों और ब्रांड एंडोर्समेंट के माध्यम से की थी।
2. दीपिका पादुकोण
कभी कमाई के मामले में नम्बर 1 पर रहने वाली अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इस समय नम्बर 2 पर है। उन्होंने 2019 में 48 करोड़ की कमाई की है। साल 2018 में उनकी कमाई 112.8 करोड़ थी जो 2019 में कम हो गयी।
3. अनुष्का शर्मा
बॉलीवुड में सबसे अधिक कमाने वाली अभिनेत्रियों में अनुष्का शर्मा का नाम भी शामिल है। अनुष्का शर्मा अपने पति जितना तो नहीं लेकिन काफी अच्छी खासी इनकम जनरेट करती है। साल 2019 में अनुष्का शर्मा ने 28.67 करोड़ की कमाई की थी।
4. कैटरीना कैफ
शुरू में हिंदी भाषा में स्ट्रगल करने वाली अभिनेत्री कैटरीना कैफ अब हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रही है। साल 2019 में कैटरीना ने भारत और जीरो जैसी फिल्मों में काम किया। इज़के अलावा वह कई विज्ञापनों में भी नज़र आई। इस साल उनकी कुल कमाई 23.93 करोड़ रही।
5. प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा वर्तमान में बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड की भी लोकप्रिय अभिनेत्री है। वह इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक फ़ॉलो की जाने वाली अभिनेत्रियों में से एक है। वह अपने इंस्टाग्राम पर एक प्रोमोशनल पोस्ट करने के लिए 1.92 करोड़ रुपये लेती है।