Upcoming Bollywood Movies In 2021: इस साल रिलीज होंगी ये जबरदस्त बिग बजट बॉलीवुड फिल्में, जानिए!

Upcoming Bollywood Movies In 2021: साल 2020 अन्य कई उद्योगों के साथ मनोरंजन उद्योग के लिए भी काफी बुरा साबित हुआ है। इस साल काफी सारी बिग बजट फिल्मों की रिलीज को टाल दिया गया और जो फिल्में रिलीज भी हुई उन्हें ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया। मार्च के बाद से लेकर अब तक कोई भी फ़िल्म कुछ खास कलेक्शन नहीं कर पाई है। ओटीटी प्लेटफार्म पर भी केवल कुछ ही बॉलीवुड फ़िल्में अच्छी चल पाई जैसे कि ‘दिल बेचारा’। लोगों ने इस साल वेब सिरिजों को बहुत पसंद किया। लेकिन खास बात यह है कि अब थियेटर खुलने लगे हैं और जिन राज्यों में थियेटर अब तक नहीं खुले हैं उनमें भी जल्द ही खुल जाएंगे, तो इस साल हमें काफी सारी बेहतरीन फ़िल्में (Upcoming Bollywood Movies In 2021) देखने को मिलेगी। तो चलिए इस साल रिलीज होने वाली बिग बजट बॉलीवुड फिल्मों (Upcoming Bollywood Movies In 2021) पर नजर डालते हैं।

सूर्यवंशी

सूर्यवंशी रोहित शेट्टी के द्वारा बनाये गए कोप यूनिवर्स की फ़िल्म है। इस फ़िल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में होंगे और साथ में ‘सिम्बा’ के रणवीर सिंह और ‘सिंघम’ के अजय देवगन का किरदार भी नज़र आएगा। इस फ़िल्म को बनाने में काफी पैसा लगाया गया है और इसे इस साल थियेटर खुलने पर रिलीज किया जाएगा।

Also Read  Palak Tiwari New Look: वेस्टर्न लुक में पलक तिवारी ने लूटी महफिल, फोटोस देखकर बढ़ी लोगों की धड़कनें! 

अतरंगी रे

https://www.youtube.com/watch?v=xcp67Qh13ak

इस फ़िल्म में बॉलीवुड के अक्षय कुमार, साउथ इंडस्ट्री के धनुष और अभिनेत्री ‘सारा अली खान’ एक साथ दिखेंगे। इस फ़िल्म की आधी शूटिंग हो चुकी है और फ़िल्म की बाकी की शूटिंग चल रही है। यह फ़िल्म इस साल 14 फरवरी को ‘वैलंटाइन डे’ के दिन रिलीज की जा सकती है।

राधे

Upcoming Bollywood Movies In 2021

सलमान खान पिछले कुछ सालों में बॉलीवुड के सबसे बड़े अभिनेता बन चुके हैं। कमाई के मामले में उनकी सारी फिल्में रिकॉर्ड  तोड़ती है भले ही वह कोई इमोशनल फ़िल्म ‘बजरंगी भाईजान’ हो या फिर एक्शन फिल्म ‘टाइगर ज़िंदा है’। पिछले साल सलमान की कोई फ़िल्म रिलीज नहीं हुई लेकिन अब 2021 में उनकी फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ रिलीज होगी।

ब्रह्मास्त्र

https://www.youtube.com/watch?v=oj6TqaPdT8Y

यह फ़िल्म एक सुपरहीरो फ़िल्म मानी जा रही है। इस फ़िल्म को 2 भागों में बनाया जा रहा है। यह फ़िल्म अयान मुखर्जी के द्वारा डायरेक्ट किया जा रहा है। फ़िल्म में लीड रोल में रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट है। यह फ़िल्म 2020 में रिलीज हुई थी लेकिन कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन की वजह से इसे अगले साल के लिए टाल दिया गया था।

Also Read  Shweta Tiwari New Look: श्वेता तिवारी के हॉट लुक ने फैंस की बढ़ायी साँसें, किलर लुक के दीवाने हुए लोग

83

रणवीर सिंह इस समय बॉलीवुड के सबसे अधिक कमाने वाले अभिनेताओं की लिस्ट में गिने जाते हैं। उनकी सभी फ़िल्में बॉक्स आफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन करती है। इस साल रणवीर की फ़िल्म ’83’ रिलीज होगी जिसका इंतजार बेसब्री से किया जा रहा है। इस फ़िल्म में 1983 में भारतीय टीम की वर्ल्ड कप की जीत को दिखाया जाएगा।

सत्यमेव जयते 2

Upcoming Bollywood Movies In 2021

जॉन अब्राहम की फ़िल्म ‘सत्यमेव जयते’ को उस समय रिलीज किया गया था जब अक्षय कुमार की बिग बजट फ़िल्म थियेटर में थी लेकिन उसके बावजूद भी जॉन की फ़िल्म अधिक सफल साबित हुई। सत्यमेव जयते की सफलता को देखते हुए इस साल सत्यमेव जयते 2 लायी जा रही हैं।

मैदान

Upcoming Bollywood Movies In 2021

साल 2020 में केवल एक ही अभिनेता बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करने में सफल रहे और वो थे अजय देवगन! अजय की तानाजी को लोगों ने खूब पसंद किया और इस साल उनकी फिल्म ‘मैदान’ रिलीज होगी। इस फ़िल्म में अजय एक फुटबॉल कोच का किरदार निभाते हुए दिखेंगे।

Also Read  Khud Khushi Web Series Cast: ये हैं खुदकुशी वेब सीरीज में अभिनय करने वाली हॉट एक्ट्रेस, इस प्लेटफार्म पर मिलेगी वेब सीरीज! 

लाल सिंह चड्ढा

Upcoming Bollywood Movies In 2021

लम्बे समय से आमिर खान किसी फिल्म में नज़र नहीं आये। उनकी पिछली फिल्में देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई। भारत की सबसे अधिक कमाने वाली फिल्म ‘दंगल’ भी आमिर खान की ही थी। अब आमिर 2021 में लाल सिंह चड्ढा लेकर आ रहे हैं जिसमें उनके साथ करीना कपूर भी नज़र आएगी।

पृथ्वीराज

Upcoming Bollywood Movies In 2021

इस साल अक्षय कुमार की कई फ़िल्में रिलीज होंगी जिसमें से एक है पृथ्वीराज। राजपूत राजा पृथ्वीराज एक महान योद्धा थे जिन्होंने मौहम्मद गौरी को कई बार हराया और माफ कर दिया। उनपर पहले भी रितिक रोशन फ़िल्म बना चुके हैं लेकिन अब एक बार फिर अक्षय कुमार पृथ्वीराज के किरदार में नज़र आएंगे। यह फ़िल्म एक बिग बजट फ़िल्म है।

Leave a Comment