Upcoming Web Series In 2022: साल 2022 में रिलीज होंगी ये 4 मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज के सीक्वल्स

Upcoming Web Series In 2022: कोरोना महामारी के कारण कई लोग सिनेमाघर जाने से अच्छा घर पर बैठ कर मूवी का आनंद लेने लगे। तो कई लोग ओटीटी प्लेटफार्म पर वेब सीरीज (Web Series Releasing In 2022) से अपना मनोरंजन करने लगे। इसी वजह से ओटीटी पर रिलीज़ होने वाली वेब सीरीज की डिमांड भी दिन पर दिन बढ़ते जा रही है। आने वाला साल 2022 भी वेब सीरीज के लिहाज से काफी शानदार होने वाला है। काफी सारी वेब सीरीज हैं जिनके पहले सीजन को तो लोगों ने पसंद किया ही है। और अब इनके दूसरे सीजन का भी फैंस इंतजार कर रहे हैं। खबर है कि इनके सीक्वल्स साल 2022 में आ सकते हैं। इस लेख में आज हम कुछ ऐसे वेब सीरीज की जानकारी देने वाले हैं जिनके सीक्वल्स 2022 में आ सकते हैं:

मेड इन हेवन 2:

Upcoming Web Series In 2022: साल 2022 में रिलीज होंगी ये 4 मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज के सीक्वल्स

यह एक लोकप्रिय वेब सीरीज रही है। Made In Heaven का अगला सीजन साल 2022 में रिलीज़ हो सकता है। बताया जा रहा है कि मेड इन हेवन 2 की शूटिंग शुरू की जा सकती है। जिसमे कुछ नए कलाकार भी शामिल किये जा सकते हैं।  मेड इन हेवन साल 2019 में अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ की गई थी।

पंचायत 2:

Upcoming Web Series In 2022: साल 2022 में रिलीज होंगी ये 4 मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज के सीक्वल्स

अमेज़न प्राइम वीडियो में रिलीज़ की गई पंचायत वेब सीरीज में जीतेन्द्र कुमार, नीना गुप्ता, और रघुवीर यादव को लीड रोल में शामिल किया गया था। गांव में प्रधान स्तर की राजनीति पर बानी इस वेब सीरीज को खूब पसंद किया गया था। खबर है कि पंचायत 2 की शूटिंग शुरू की जा चुकी है और यह मोस्ट अवेटेड सीरीज 2022 में रिलीज़ की जाएगी।

दिल्ली क्राइम 2:

दिल्ली क्राइम 2

राजधानी दिल्ली पर रेप केस पर बनी दिल्ली क्राइम (Delhi Crimes 2) साल 2019 में रिलीज़ की गयी थी। यह सीरीज इंटरनेशनल प्लेटफार्म पर सुर्खियां बटोर चुकी है। फैंस अब इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि वेब सीरीज की शूटिंग शुरू की गई है। इस मोस्ट अवेटेड शो को साल 2022 में रिलीज़ किया जायेगा।

असुर 2:

असुर 2

अरशद वारसी और वरुण शोबती स्टारर वूट सिलेक्ट पर आयी वेब सीरीज असुर काफी लोकप्रिय रही थी। अब इसका दूसरा सीजन रिलीज़ किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि अरशद वारसी ने इसकी शूटिंग शुरू कर दी है। कुछ समय पहले वूट सिलेक्ट ने क्लिपबोर्ड के साथ वारसी की फोटो शेयर करके इसके बारे में जानकारी दी थी। इसे साल 2022 में रिलीज़ किया जायेगा।

Leave a Comment