UPSC Civil Services Exam 2019 Result, Rank Wise List Of Candidates: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने 4 अगस्त 2020 को सिविल सेवा परीक्षा 2019 का परिणाम घोषित कर दिया है। यूपीएससी द्वारा जारी ऑफिसियल नोटिस के अनुसार सिविल सेवा परीक्षा 2019 में प्रदीप सिंह (रोल नंबर 6303184) ने टॉप किया है। इसके अलावा जतिन किशोर (रोल नंबर 0834194) और प्रतिभा वर्मा (रोल नंबर 6417779) ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है। इसके अलावा हिमांशु जैन ने चौथा स्थान और जेदेव सी. एस को पांचवां स्थान प्राप्त हुआ है। यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2019 का रिजल्ट और टॉपर्स की लिस्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी की है।
UPSC Civil Services Result 2019: 829 उम्मीदवारों का किया गया चयन
इस वर्ष यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2019 के माध्यम से कुल 829 उम्मीदवारों का चयन किया है। इस लिस्ट में 304 उम्मीदवार जनरल कैटेगरी से हैं, जबकि 78 ईडब्ल्यूएस, 251 ओबीसी, 129 एससी और 67 एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को शामिल किया है। महिला उम्मीदवारों में से प्रतिभा वर्मा ने पहले स्थान पर अपनी जगह बनाई है। सभी उम्मीदवारों के मार्क्स रिजल्ट जारी होने के 15 दिन बाद वेबसाइट पर उपलब्ध किये जायँगे।
UPSC ने सितंबर 2019 में सिविल सेवा की लिखित परीक्षा और फरवरी-अगस्त 2020 में पर्सनल इंटरव्यू करवाए थे। इसके आधार पर चयनित उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी गयी है जिसमें 11 उम्मीदवारों के परिणाम रोक दिए गए हैं। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और अन्य केंद्रीय सेवाओं के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए प्रति वर्ष सिविल सर्विस परीक्षा (UPSC Civil Service Exam) का आयोजित करती है।
Union Public Service Commission Civil Services Examination 2019 result announced pic.twitter.com/qHStgqaa9U
— ANI (@ANI) August 4, 2020
UPSC Civil Services 2020 Exam Dates
इस वर्ष 2020 की सिविल सर्विस परीक्षा पहले 31 मई को आयोजित की गई थी, परन्तु कोरोनावायरस महामारी के चलते इस परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था। परन्तु अब ये परीक्षा 4 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। सिविल सर्विस प्रीलिमिनरी एग्जाम (UPSC Prelims Exam 2020) के साथ ही इंडियन फॉरेस्ट सर्विस प्रीलिमिनरी एग्जाम भी इस वर्ष 4 अक्टूबर को ही आयोजित की जाएगी।
इसी के साथ एनडीए और एनए एग्जामिनेशन (I), 2020 6 सितंबर रविवार के दिन आयोजित की जाएगी। और एनडीए और एन (II), 2020 का एग्जाम भी इसी दिन करवाया जायेगा। यूपीएससी के अनुसार इस साल नेशनल डिफेंस अकेडमी (NDA) और नौसेना अकेडमी (NA) के लिए एक ही परीक्षा का आयोजन किया जायेगा।
UPSC Topper 2019 Result: कैसे चेक करें परीक्षा परिणाम?
- सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद Latest सेक्शन पर जाएं जहां 2019 का परिणाम घोषित किया गया है।
- इसके बाद पीडीएफ फॉर्मेट में परिणाम जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- शीट से अपना रोल नंबर जांचें और आगे के लिए एक कॉपी सेव कर लें।
ये हैं शीर्ष 50 स्थान प्राप्त उम्मीदवारों के नाम
क्रमांक अनुमांक उम्मीदवार के नाम
- 6303184 – प्रदीप सिंह
- 0834194 – जितन किशोर
- 6417779 – प्रतिभा वमा
- 0848747 – हिमांशु जैन
- 0307126 – जयदेव सी एस
- 5917556 – विशाखा यादव
- 4001533 – गणेश कुमार भार
- 0418937 – अभिषेक सर्राफ
- 6303354 – रवि जैन
- 0712529 – संजित महापात्रा
- 5813443 – नुपुर गोयल
- 0214364 – अजय जैन
- 0631338 – रौनक अवाल
- 0405090 – अनमोल जैन
- 0515674 – भोसले नेहा प्रकाश
- 6419694 – गुंजन सिंह
- 0876541 – स्वाति शर्मा
- 0833281 – लविश ओर्डिया
- 0830832 – श्रेष्ठ अनुपम
- 5806038 – नेहा बनर्जी
- 0870407 – प्रत्यूष पाण्डेय
- 6622267 – पी मंदार जयंतराव
- 6301851 – निधि बंसल
- 0825069 – अभिषेक जैन
- 0850640 – शुभम अवाल
- 26 6401083 – प्रदीप सिंह
- 27 0867471 – हिमांशु गुप्ता
- 28 0867400 – चंदरज्योति सिंह
- 29 0841628 – मयंक मित्तल
- 7111209 – परी बिश्नोई
- 4902723 – सिमी करण
- 0818608 – गीतांजली शर्मा
- 0842160 – नवनीत मान
- 5803548 – अपूर्व चौहान
- 6309267 – कंचन
- 2000141 – सारन्य आर
- 0809220 – नतिशा माथुर
- 3409693 – अभिषेक अगस्तय
- 0825660 – रुचि बिंदल
- 1911734 – अश्वती श्रीनिवास
- 0829260 – आयुषि जैन
- 0818704 – दीपांकर चौधरी
- 0846313 – शुभम बंसल
- 6626157 – कुलकण आशुतोष सी
- 1902112 – सफना नजीन
- 1022245 – पेड्डिति धात्री रेड्डी
- 1200993 – ऐशवर्या आर
- 0519095 – दीपक बाबुलाल कर्वा
- 0806538 – युवराज सिद्धार्थ
- 1106128 – शिशिर गुप्ता