UPSC CSE 2021 Final Result : यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 के नतीजे घोषित, जानिए यूपीएससी में किसने किया टॉप

UPSC CSE 2021 Final Result : यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 के नतीजे घोषित, जानिए यूपीएससी में किसने किया टॉप:- 

 UPSC Civil Service Final Result 2021:- संघ लोक सेवा आयोग यूपीएससी सिविल सेवा फाइनल परिणाम 2021 की घोषणा कर दी है। सिविल सेवा का फाइनल परिणाम घोषणा UPSC की आधिकारिक साइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। इस साल 685 उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की है। जामिया की श्रुति शर्मा ने टॉप किया है। वह दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा हैं। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया आवासीय कोचिंग अकादमी से यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की है। UPSC के रिजल्ट में लड़कियों का जलवा दिखा है। पहली 3 रैंक लड़कियों को मिली है। पहले स्थान पर श्रुति शर्मा के बाद दूसरे नंबर पर अंकिता अग्रवाल और गामिनी सिंगला को तीसरी रैंक मिली है। UPSC सीएसई 2021 Final result में कुल 685 अभ्यर्थियों को चयनित घोषित किया गया है।

UPSC स‍िव‍िल सेवा परीक्षा  का आयोजन 10 अक्‍टूबर 2021 को हुआ था, जिसका पर‍िणाम 29 अक्‍टूबर को जारी कर द‍िया गया था।  मुख्‍य परीक्षा का आयोजन 7 से 16 जनवरी 2022 तक किया गया था और इसका पर‍िणाम 17 मार्च 2022 को जारी हुआ था। इसमें क्‍वालिफाई करने वाले उम्‍मीदवारों को 5 अप्रैल से 26 मई तक इंटरव्‍यू में शामिल किया गया था। 

UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2021 के टॉपर कौन है जानिए –

  • पहला स्थान – श्रुति शर्मा
  • दूसरा स्थान- अंकिता अग्रवाल

  • तीसरा स्थान – गामिनी सिंगला

  • चौथा स्थान – ऐश्वर्य वर्मा

  • पांचवा स्थान – उत्कर्ष द्विवेदी

  • छठा स्थान – यक्ष चौधरी

  • सातवां स्थान – सम्यक एस जैन

  • आठवां स्थान – इशिता राठी

  • नौवां स्थान – प्रीतम कुमार

  • दसवां स्थान – हरकीरत सिंह रंधावा

UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2021 के परिणाम कैसे चेक करे जानिए –

  • उम्मीदवार सबसे पहले यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर उपलब्ध यूपीएससी सिविल सर्विसेज फाइनल रिजल्ट 2021 लिंक पर क्लिक करें।

  • अब एक नई PDF फाइल खुलेगी जिसमें उम्मीदवार अपने नाम और रोल नंबर की जांच कर सकते हैं।

  •  उसके बाद PDF डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें.

 

यह भी पढ़े :-  दैनिक समसामयिक ( Current Affairs ) के महत्वपूर्ण जानकारी।Today 26 मई 2022 Daily Current affairs

 

Leave a Comment