Varshik Rashifal (वार्षिक राशिफल 2021), Yearly Horoscope 2021 In Hindi: नववर्ष 2021 शुरू हो चुका है और इस नए साल की सभी को उत्सुकता है कि उनका आने वाला साल कैसा रहेगा (Yearly Horoscope 2021)? अगर आप भी न्यू ईयर का राशिफल (Yearly Horoscope 2021 In Hindi) जानना चाहते हैं तो यह लेख केवल आपके लिए है। ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार वर्ष 2021 में मिथुन, मकर व तुला राशि के जातकों को थोड़ा संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। वहीँ मेष, वृष, सिंह वृश्चिक एवं मीन राशि के जातकों के लिए यह वर्ष 2021 अनुकूल साबित हो सकता है। इसके अलावा अन्य राशि के जातकों को इस साल 2021 में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। तो आइये जानते हैं 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2021 (Varshik Rashifal) कैसा रहेगा:
Aries Horoscope 2021: मेष राशि (चू चे चो ला ली लू ले लो अ):
इन राशि के जातकों का मनोबल ऊँचा रहेगा और मन उत्साहित रहेगा। व्यापारी बंधुओं के लिए वर्ष अनुकूल रहेगा। व्यापार में लाभ देखने को मिलेगा। सरकारी और अर्ध सरकारी कर्मचारियों के लिए समय थोड़ा मिला जुला रहेगा। परन्तु प्रगति की स्तिथि जरूर देखने को मिलेंगी। थोड़ा सा मानसिक उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा परन्तु जातक निरंतर आगे बढ़ता रहेगा। महिलाओं को सूझ बूझ से काम लेने की जरुरत है। शेयर बाजार से जुड़े लोगों के लिए माध्यम फलदायी साबित हो सकता है। प्रेम-संबंधों में भी उतार चढ़ाव के साथ आगे बढ़ने का योग है। संतान पक्ष से अनुकूल परिस्थितियां देखने को मिल सकती हैं। जातक को भूमि-भवन और मकान के क्रय विक्रय में अनुकूलता मिलेगी।
Taurus Horoscope 2021: वृष राशि (इ उ ए ओ व वी वू वे वो):
वृष राशि के जातक इस वर्ष थोड़ा संघर्ष करते हुए नजर आयंगे परन्तु उन्नितिशील स्थितियाँ जरूर देखने को मिलेंगी। मितों से निरंतर सहयोग देखने को मिल सकता है। अनावश्यक वात-विवाद से जातक को दूर रहना होगा। स्वास्थ्य संबंधित छोटी-मोटी परेशानियाँ देखने को मिल सकती हैं। खाने पीने में सावधानी रखने की जरुरत होगी। संपत्ति खरीदने के लिए वर्ष के अंतिम महीनों में ज्यादा लाभ देखा जा सकता है। स्टूडेंट के लिए समय अनुकूल रहेगा। जातक को सामाजिक मान सम्मान मिलने के योग हैं। प्रेम संबंधों में थोड़ा सा तनाव देखने को मिल सकता है जीवन साथी के साथ थोड़ा सा तर्क वितर्क हो सकती है। व्यपारियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। नौकरी पेशा वाले जातकों को विशेष फल मिलेगा।
Gemini Horoscope 2021 मिथुन राशि (का की कू घ ड़ छ के को हा ):
मिथुन राशि के जातकों को शनि की ढैया चलेगी इसलिए जातकों को सावधानियी रखनी पड़ेगी। लोगों पर अतिविश्वास से बचें अन्यथा धोखा मिलने की संभावना है। अनावश्यक धन खर्च से भी बचें अन्यथा आर्थिक दवाब बन सकता है। पूंजी निवेश की दृष्टि से यह वर्ष अनुकूल नहीं है। वाणी में संयम रखें और अनावश्यक तर्क वितर्क से बचें। भाई बहिन और सगे सम्बन्धियों से ताल मेल बनाये रखें। स्टूडेंट्स के लिए भी यह वर्ष संघर्ष से भरा हो सकता है। प्रेम संबंधों में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। संतान पक्ष से असंतोष मिल सकता है। शत्रु पक्ष से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारियों को सोच समझ कर पैसा लगाने की जरुरत है।
Cancer Horoscope 2021: कर्क राशि (ही हू हे हो डा डी डू डे डो):
कर्क राशि के जातकों को अधिक संघर्ष के बाद फल की प्राप्ति होगी। रुके कार्य संपन्न होंगे। भाई, बहिनों और मित्रों से सहयोग मिल सकता है। भूमि वाहन एवं मकान के क्रय विक्रय के लिए शुभ स्थितियाँ रहेगी। राजनीतिज्ञों के लिए समय अनुकूल रहेगा और उन्नति के अवसर देखने को मिलेंगे। माता पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरुरत होगी। विद्यार्थियों के लिए अनुकूल समय रहेगा। धार्मिल यात्रा का योग है। बड़े लोगों से ताल मेल बन सकता है और जातक कोई बड़ा कार्य करने में सफल होगा। व्यापार की दृस्टि से यह वर्ष मिलाजुला रहेगा, लाभ की प्राप्ति देखने को मिल सकती है।
Leo Horoscope 2021: सिंह राशि (मा मी मू मे मो टा टी टू टे):
सिंह राशि के जातकों के लिए यह वर्ष फलदायी साबित होगा। पारिवारिक सहयोग और सुख बढ़ेगा और ईष्ट मित्रों से भी सहयोग मिल सकता है। स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा और कार्य क्षेत्र में परेशानियाँ कम होगी। आर्थिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा, रूका हुआ धन मिल सकता है। मनोरंजन के साधन के लिए जातक क्रय विक्रय करेगा। सम्पत्ति खरीदने वाले जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा। माता पिता के साथ धार्मिल यात्रा करने को मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा और किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। प्रेम-संबंधों में ताल मेल बढ़ेगा और जीवन साथी के साथ यात्रा का योग है। नौकरी पेशा करने वालों के लिए अनुकूल समय रहेगा और लाभ की स्थिति देखने को मिलेगी। व्यपारियों के लिए समय उपयुक्त रहेगा। व्यापर में पैसा लगाना फायदेमंद रहेगा।
Virgo Horoscope 2021: कन्या राशि (टो पा पी पू ष ण ठ पे पो):
कन्या राशि के जातकों को इस साल धीमी गति से प्रगति देखने को मिलेगी परन्तु कई महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां देखने को मिलेगी। आर्थिक मामलों में भी यह वर्ष सामान्य रहेगा इसलिए अधिक खर्च से बचें। परन्तु भूमि एवं भवन में क्रय विक्रय करने का योग बनेगा। माता पिता के स्वास्थ में ध्यान देने की जरुरत पड़ेगी। नौकरी पेशा लोगों के लिए यह वर्ष मिलाजुला रहेगा। व्यापारियों को भी संघर्ष करना पड़ सकता है। शेयर मार्केट तथा बाजार में सोच समझ कर निवेश करें। कोर्ट कचहरी के कार्यों में धीमी गति से प्रगति का योग है। प्राइवेट नौकरी करने वालों के लिए यह वर्ष अनुकूल रहेगा। बोनस मिलने की संभावनाए रहेंगी। परिवार से सहयोग मिल सकता है।
Libra Horoscope 2021: तुला राशि (रा री रू रे रो ता ती तू ते):
इस राशि के जातकों पर थोड़ा सा शनि की कुदृष्टि रहेगी। सोच समझ कर कार्य करने के बाद गतिशीलता मिल सकती है। छोटी मूर्ति यात्राओं का योग रहेगा। किसी पर सोच समझ कर विश्वास करें अन्यथा तनाव का सामना करना पड़ सकता है। वाणी में संयम रखें और अनावश्यक वात विवाद से बचें। जमीन जायजाद के क्रय विक्रय में लाभ देखने को मिलेगा। माता पिता से किसी कारणवश मतभेद देखने को मिल सकता है। विद्यार्थियों को इस वर्ष थोड़ा सा संघर्ष करना पढ़ सकता है। वैवाहिक जीवन जीवन में अनुकूल परिस्थियाँ रहेगीं। संतान पक्ष से मिलाजुला सहयोग प्राप्त होगा। कोर्ट कचहरी के कार्यों में तनाव देखने को मिल सकता है। व्यापारियों के लिए यह वर्ष सामान्य रहेगा।
Scorpio Horoscope 2021: वृश्चिक राशि (तो ना नी नू ने नो या यी यू):
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह वर्ष लगभग अनुकूल रहेगा। काफी समय से चली आ रही परेशानियों का अंत होगा। स्वास्थ्य में ध्यान देने की जरुरत है। आय के नवीन स्रोत प्राप्त होंगे और बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क रहेगा और यह वर्ष लाभकारी रहेगा। न्यायालय के क्षेत्र में प्रगति देखने को मिलेगी। जातक की धार्मिक कार्यों में रूचि देखने को मिलेगी। नौकरी पेशा करने वालों के लिए समय अनुकूल रहेगा। व्यवसाय की दृस्टि से भी समय अनुकूल रहेगा और लाभकारी स्थितियाँ बनेगी। नवीन व्यवसाय की शुरुवात होगी।
Sagittarius Horoscope 2021: धनु राशि (ये यो भा भी भू ध फ ढ भे):
इस वर्ष इस राशि के जातकों से साढ़े साढ़े-साती तो उतरेगी परन्तु जातक के पैरों पर शनि का प्रभाव ज्यादा रहेगा। अनावश्यक भागदौड़ करना पड़ सकता है और बने हुए कार्य रुक सकते हैं या विलंभ हो सकता है। मानसिक कष्ट एवं तनाव का सामना करना पड़ेगा। विरोधियों से अनावश्यक तर्क वितर्क न करें। अनावश्यक खर्चों से परेशानी हो सकती है। पारवारिक सुख-शांति का ध्यान रखें। वर्ष के मध्य थोड़ा संघर्ष भरा हो सकता है। इसके बाद आय ने नवीन साधन जुड़ सकेंगे। परिजन और भाई बहिन की उन्नति का योग रहेगा। खान पान में ध्यान दें और कोशिश करें केवल घरेलु आहार ही लें और बाहरी खान पान से बचें। भूमि, मकान एवं वाहन के क्रय विक्रय में परेशानियाँ देखने को मिल सकती है। सूझ बूझ से काम लें और वाहन सावधानी से ही चलाएं। व्यापारियों के लिए यह वर्ष फलदाई रहेगा। नौकरी पेशा करने वालों को भी लाभ प्राप्त हो सकता है। शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे दिया जलाएं।
Capricorn Horoscope 2021: मकर राशि (भो जा जी खी खू खे खो गा गी):
इस राशि के जातकों को शनि साढ़े-साती का प्रभाव शरीर के मध्य भाग यानि कि ह्रदय पर पड़ेगा। भय और तनाव के कारण ब्लडप्रेशर बढ़ सकता है। कार्य के थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। नौकरी पेशा लोगों को हस्तानान्तरण के संभावना बनेगी। स्वास्थ्य संबंधित छोटी मोटी परेशानियाँ आ सकती हैं। जातक अपने व्यव्हार और मेलजोल से समाज में सामान प्राप्त कर सकता है। माता पिता की तरफ से स्नेह और सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध में संयम बनाये रखें अन्यथा मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। विवाहित जीवन में थोड़ा मतभेद देखने को मिल सकते हैं। संतान के साथ भावात्मक तालमेल बनाए रखें। स्टूडेंट्स के लिए कड़ी मेहनत के बाद सफलता का योग बनेगा। व्यापारियों के लिए सूझ बुझ से काम करने का समय है अन्यथा व्यापार में हानि मिल सकती है।
Aquarius Horoscope 2021: कुंभ राशि (गू गे गो सा सी सू से सो दा ):
इस राशि के जातकों को शनि साढ़े-साती का प्रभाव सिर पर रहेगा। जिस कारण मानसिक कष्ठ एवं अनावश्यक तनाव हो सकता है। जातक भौतिक सुख साधन में अधिक खर्च कर सकता है। घरेलु समस्याओं का निदान मिल सकता है। सूझ-बूझ और धैर्य से काम लेने की जरुरत है। जमीन-जायजात और वाहन में सोच समझ कर क्रय विक्रय करें। संतान पक्ष की तरफ से मतभेद देखने को मिल सकता है। न्यायालय के मामलों के खर्च बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में उदासीनता देखने को मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष अच्छा रहेगा और पढाई लिखाई में जिज्ञासा बढ़ेगी। बड़ी सफलता देखने को मिलेगी। व्यापार में लाभ देखने को मिलेगा। नौकरी पेशा करने वालों पर थोड़ा दवाब देखने को मिल सकता है।
Pisces Horoscope 2021: मीन राशि (दी दू थ झ ञ दे दो चा ची):
इस राशि के जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा। रुका हुआ धन या बड़े आय के साधन में लाभ देखने को मिलेगा। परिवार में ख़ुशी देखने को मिलेगी और मांगलिक कार्य की आशंका भी है। जातक को देश विदेश की यात्रा भी करने को मिल सकती है। जातक का संगीत और कला के प्रति रूचि बढ़ सकती है। भाई-बहिन के साथ सौहार्द बढ़ेगा। नवीन सम्पति के क्रय विक्रय के लाभ मिलेगा। सामाजिक गतिविधियों में जातक का मान सामान बढ़ेगा। संतान पक्ष से अनुकूल परिस्थितिया देखने को मिलेगी। विवाहित जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य भी अनुकल रहेगा। स्टूडेंट्स के लिए यह साल अनुकूल रहेगा। व्यापारियों के लिए भी यह वर्ष अनुकूल रहेगा। बाजार में पैसा लगाना फायदेमंद रहेगा। नौकरी पेशा करने वालों को प्रमोशन देखने को मिल सकता है।