CoronaVirus Strain in Hindi: साल 2020 वाकई में एक बुरा साल कहा जा सकता है। इस साल की शुरुआत से ही कई मुसीबतें जैसे कि दुनिया के सबसे बड़े जंगलों में आग लगना, कोरोना वायरस का आना, दुनिया की इकोनॉमी डाउन जाना आदि आने लगी थी। चीन को छोड़कर यह साल सभी देशों के लिए बुरा साबित हुआ है क्योंकि चीज ने अपनी राजनीति के वजह से इस समय भी प्रॉफिट कमाया। साल 2020 खत्म होने को है लेकिन जाते-जाते भी यह एक और मुसबीत वैज्ञानिकों के सर पर डालते हुए जा रहा है। इस नई मुसीबत का नाम है कोरोना वायरस स्ट्रेन (CoronaVirus Strain in Hindi)! इस लेख में हम जानेंगे कोरोना वायरस स्ट्रेन क्या है और क्या हमें इससे डरने की जरूरत है?
कोरोना वायरस स्ट्रेन क्या है? What is CoronaVirus Strain in Hindi
कोरोना वायरस स्ट्रेन (CoronaVirus Strain in Hindi) की समस्या ब्रिटेन में देखी जा रही है। कोरोना वायरस स्ट्रेन पुराने वायरस के ही नए स्ट्रेन को कहा जा रहा है। ब्रिटेन में हाल ही में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन (CoronaVirus Strain kya hai?) देखे गए हैं, जो वायरस के पुराने स्ट्रेन से अधिक ताकतवर और बेकाबू है। यह नए स्ट्रेन सभी देशों के लिए चिंता का कारण बन चुके हैं। इन स्ट्रेन के सामने आते ही भारत सहित अन्य कई देशों ने अंतराष्ट्रीय फ्लाइट्स पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह नए स्ट्रेन दिसम्बर के महिने पहली बार देखे गए हैं। वायरस का वैज्ञानिक नाम VUI-202012/01 है जिसे वेरियंट अंडर इन्वेस्टिगेशन कहा जा रहा है। फिलहाल इस नए वेरियंट्स पर वैज्ञानिकों की रिसर्च जारी है।
प्राप्त हो रही जानकारी की मानें तो कोरोना वायरस का यह नया वेरिएंट पुराने वाले वेरिएंट से 70% ज्यादा तेजी से फैल रहा है। यह नया वायरस ब्रिटेन में पॉय गया है जो काफी तेजी से म्यूटेशन कर रहा है। यह वायरस इतनी तेजी से फैल रहा है, कि इसे सुपर स्प्रेडर भी कहा जा रहा है। कोरोना वायरस (Covid-19) एक महीने में एक या 2 बार रूप बदलता है लेकिन इस वायरस ने केवल कुछ दिनों में ही 20 से ज्यादा बार रूप बदला है। कोरोना का यह नया वेरिएंट या फिर कहा जाए तो नया वर्जन पिछले से ज्यादा खतरनाक है। इस नए स्ट्रेन के 8 रूप हैं जिसमें से 2 N501Y और H69/V70 सबसे ज्यादा खतरनाक है। पहला मनुष्य की कोशिकाओं को तेजी से प्रभावित करता है, तो दूसरा इम्यून सिस्टम को कमजोर बनाता है।
How Dangerous Is Coronavirus Strain: क्या इस नए वायरस से हमें डरने की जरूरत है?
इस नए वायरस को काफी खतरनाक बताया जा रहा है। भारत जैसे बड़ी जनसंख्या वाले देश के लिए यह वायरस वाकई में एक खतरनाक बीमारी साबित हो सकता है, लेकिन यह अभी ब्रिटेन में ही पाया गया है। भारत ने अपनी अंतराष्ट्रीय फ्लाइट्स को बंद कर दिया है, जिससे कि यह वायरस भारत में ना आ सके। जो भी लोग विदेशों से आएंगे उनकी जांच की जाएगी। भारत इस वायरस से बचने के लिए पूरा इंतजाम कर रहा है। वैज्ञानिकों का यह भी कहना है कि इस नए स्ट्रेन के आने से वैक्सीन का प्रभाव कम नहीं होगा। यानी कि राहत की काफी सम्भावना है।