Actress Nyra Banerjee Biography In Hindi जानिए कौन है अभिनेत्री न्यारा बनर्जी!
न्यारा बनर्जी एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री और सहायक निर्देशक हैं। वह मुख्य रूप से तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा की फिल्मों के साथ-साथ हिंदी टेलीविजन में काम करती हैं। उन्हें कलर्स टीवी के सुपरनैचुरल ड्रामा सीरीज़ पिशाचिनी में उनकी प्रमुख भूमिका के लिए जाना जाता है और उन्हें रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 में भाग लेने के लिए भी जाना जाता है। न्यारा बनर्जी एक लोकप्रिय और प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपने अभिनय और खूबसूरती से दर्शकों का दिल जीता है।
आपको जानकर हैरानी होगी कि न्यारा बनर्जी का भूतों के साथ भी रिश्ता है।
न्यारा बनर्जी बताती है की बचपन में उन्हें भूत प्रेत और मरे लोगों की आत्माएं दिखाई देती थी जिसे वह बात भी क्या करती थी। उनका कहना है कि भूत ही उनके सबसे अच्छे दोस्त हैं क्योंकि एक वही है जो उन्हें अच्छे-अच्छे समझ सकते हैं। इसलिए उन्हें इंसानों से ज्यादा भूतों की दोस्ती ज्यादा पसंद है।
जानिए न्यारा बनर्जी कौन है! Nyra Banerjee, Career & Early Life –
न्यारा बनर्जी का जन्म 14 मई 1987 को मुंबई, महाराष्ट्र, भारत में हुआ था। उन्हें मधुरिमा बनर्जी के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई के एमिटी इंटरनेशनल स्कूल से पूरी की। उन्होंने मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मनोविज्ञान में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने बचपन में अपनी मां से शास्त्रीय संगीत औरगजल भी सीखी है। उन्होंने बचपन में शास्त्रीय नृत्य कथक भी सीखना शुरू किया था, लेकिन बाद उनके पिता का ट्रांसफर होने के कारण उसे छोड़ना पड़ा।
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2007 में टीवी सीरियल “शश…फिर कोई है” से की थी। इसके बाद इन्होंने कई सारे टीवी सीरियल्स में भी काम किया और साथ ही साथ हिंदी, तमिल और कन्नड़ की मूवी में मुख्य और सहायक किरदार निभाए हैं।
न्यारा बनर्जी के फ़िल्मी सफर की शुरुआत, Actress Nyra Banerjee Movies List
न्यारा बनर्जी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2011 में तेलुगु फिल्म “अथर्वा” से की। उन्होंने 2012 में बॉलीवुड फिल्म “कामाल धमाल मलमाल” में भी अभिनय किया। 2014 में, उन्होंने तेलुगु फिल्म “वेटा” में अभिनय किया। हालांकि तेलुगू फिल्मों में काम करके उन्हें कोई खास सफलता नहीं मिली। जिसके बाद कन्नड़ फिल्म “सवारी 2” और मलयालम फिल्म “कूथरा” में काम किया यहां उनके अभिनय की प्रशंसा की गई।
Nyra Banerjee की तमिल फिल्मो की बात करे तो उन्होंने अब तक 2 Tamil फिल्म Serndhu Polama (2015) और Aambala (2015) में काम किया है। वही उनकी तेलगु फिल्मो की बात करे तो वो अब तक Telugu फिल्म Veta (2014), Dohchay (2015), Kotha Janta (2015), Green Signal (2015), Temper (2015), Orange (2010), Aa Okkadu (2009) में अपना अभिनय कर चुकी है। उहा उनको सफलता भी ज्यादा मिली है। इसके साथ एक कन्नड़ Savaari 2 (2014) में भी काम कर चुकी है।
न्यारा बनर्जी का टेलीविज़न दुनिया में सफर, Actress Nyra Banerjee TV Serials Show List
Nyra Banerje ने अपने टेलीविजन दुनिया का सफर 2007 में ही शुरू कर दिया था उन्होंने 2007 में हॉरर टीवी शो “शश…फिर कोई है” से की थी। इसके अलावा वो रियल्टी शो “फियर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी” की सीजन 13 में 7वाँ स्थान हासिल कर चुकी है। टीवी की दुनिया में उन्हें असली पहचान 2022 में आए कलर टीवी के “पिशाचिनी” धारावाहिक में मुख्य किरदार के रूप में मिली।
Nyra Banerjee ने 2018 में कलर्स टीवी के धारावाहिक “पहचान” में अभिनय किया। 2020 में, उन्होंने कलर्स टीवी के धारावाहिक “एक्सक्यूज मी मैडम” में अभिनय किया। इसके अलावा दिव्य दृष्टि, माफ़ करें मैडम, फुह से फैंटेसी 2, सावी की सवारी – गणेश उत्सव जैसे टीवी शो में भी नजर आ चुकी है।
न्यारा बनर्जी ने दिल साथ जीते अवार्ड भी, Actress Nyra Banerjee Award
Nyra Banerjee ने अपने करियर में कई पुरस्कार और सम्मान जीते हैं। उन्हें 2014 में “वेटा” फिल्म के लिए “सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री” के लिए तेलुगु फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। न्यारा बनर्जी को साल 2018 में “पहचान” धारावाहिक के लिए “सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री” के लिए इंडियन टेलीविजन अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।