Adnan Sami: जानिए कौन हैं अदनान सामी! जीवन परिचय, माता-पिता, पत्नी 

Adnan Sami Biography In Hindi: जानिए कौन हैं अदनान सामी! जीवन परिचय

अदनान सामी भारत के सबसे ज्यादा प्रसिद्ध और कामयाब संगीतकार है। Adnan Sami ने हिंदी गानों के साथ साथ इंग्लिश और तेलुगू म्यूजिक इंडस्ट्री में अपना अहम योगदान दिया है। इनको भारत का चौथा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भी मिल चूका है। इसके साथ ही इनको नब्बे के दशक में “Keyboard player” जो एक  Music instrument है उसकी खोज का जनक भी कहा जाता हैं। 

जानिए अदनान सामी कौन हैं?

Adnan Sami पाकिस्तान मूल के भारतीय संगीतकार और गायक है। इनके पिता पाकिस्तानी वायु सेना में पायलट हुआ करते थे। अदनान सामी का रिश्ता भले ही पाकिस्तान से रहा हो लेकिन उन्होंने अपना पूरा जीवन भारत में संगीत के क्षेत्र में योगदान में बिता दिया। उन्होंने भारत में संगीत के क्षेत्र में अपना जो अतुल्य योगदान दिया है उसके लिए उन्हें साल 2021 में पद्मश्री पुरस्कार से भी नवाजा गया था। साल 2015 के अंदर इन्होंने भारत की राष्ट्रीय नागरिकता लेने के लिए आवेदन किया जो स्वीकार कर ली गई इसके बाद से यह पूर्ण रूप से भारतीय नागरिक बन चुके हैं। 

जानिए कौन हैं अदनान सामी!

Adnan Sami सिर्फ एक गायक ही नहीं है बल्कि एक म्यूजिक राइटर और कंपोजर भी है। अदनान सामी ने आज तक जितने भी गाने गए हैं वह सभी ही हिट हुए हैं जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कार भी दिया गया है।Adnan Sami को आज भी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक लीजेंड और महान गायक का दर्जा मिला हुआ है। Adnan Sami एक ऐसी शख्सियत बन चुके हैं जिनका नाम हमेशा म्यूजिक इंडस्ट्री में सम्मान के साथ लिया जाएगा। 

अदनान सामी का जन्म कहा हुआ था ?

अदनान सामी का जन्म United Kingdom के लंदन में हुआ था। 

Also Read  मिलिये मुंबई के Roshan Ray से ShoutRank के यंग SEO Expert

Adnan Sami कितने साल के हैं?

अदनान सामी का जन्म 15 अगस्त 1969 को हुआ था। 2023 तक इनकी उम्र 54 साल हो चुकी हैं।

अदनान सामी भारतीय है या पाकिस्तानी ?

अदनान सामी का जन्म लंदन में हुआ था और उनके पिता पाकिस्तान से आते हैं। इस हिसाब से वह पाकिस्तानी हुए लेकिन साल 2016 के अंदर उन्होंने पाकिस्तानी नागरिकता को छोड़कर भारत की नागरिकता को अपना लिया। इस बारे में अदनान सामी बताते हैं कि उन्होंने भारतीय नागरिकता लेने के लिए पहले भी दो बार आवेदन किया था लेकिन उनके आवेदन को खारिज कर दिया गया। साल 2016 के अंदर भारत सरकार ने उनके आवेदन को स्वीकार करते हुए उन्हें भारतीय नागरिकता दे दी जिस पर अदनान सामी ने कहा कि वह हमेशा से ही खुद को भारतीय मानते थे और उन्होंने पाकिस्तान की काफी ज्यादा तीखी आलोचना भी की थी। 

अदनान सामी क्यों प्रसिद्ध है?

अदनान सामी को दुनिया का पहला संगीतकार माना जाता है जिन्होंने भारतीय शास्त्रीय संगीत को पियानो पर बजाय और साथ में पियानो पर संतूर बजाने के लिए प्रसिद्ध है। अमेरिका की  Keyboard Music Magazine में उनको दुनिया का सबसे तेज Keyboard Player Musician बताया था। 

अदनान सामी के माता-पिता कौन हैं?

Adnan Sami के पिता का नाम अरशद शामी खान है जो पाकिस्तान से आते है। उनकी मात का नाम नौरीन खान है जो जम्मू भारत से आती हैं। अदनान सामी के पिता पाकिस्तानी वायु सेना में पायलट हुआ करते थे। इसके बाद वह पाकिस्तान सरकार में राजदूत के पद पर रहते हुए 14 देश में Ambassador (राजदूत ) के रूप में अपनी सेवा दी है। वे भारत में भी  Senior Bureaucrat रह चुके हैं। 

Also Read  Bold Web Series : परिवार के साथ देखने लायक नहीं है Prime Video की ये सीरीज, देखने के बाद आप लोगो के उड़ने वाले है  होश   

 अदनान सामी  कितनी शादियां कर चुके हैं। 

अदनान सामी अब तक चार बार शादी कर चुके हैं जिसमें से इन्होंने दो शादियां एक ही लड़की से की है। अदनान सामी की पहली शादी साल 1993 में अभिनेत्री ज़ेबा बख्तियार से हुई थी लेकिन 3 साल के अंदर ही इनका तलाक हो गया। अदनान सामी और ज़ेबा बख्तियार का एक बेटा है जिसका नाम अज़ान सामी खान है। 

अदनान सामी ने अपनी दूसरी शादी साल 2000 में दुबई में रहने वाली सबा गलादारी से की थी। सबा गलादारी का भी पहले तलाक हो चुका था तो यह इन दोनों की ही दूसरी शादी थी। लेकिन यह शादी 2 साल भी ना चली और डेढ़ साल के अंदर ही इन दोनों का तलाक हो गया। 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ADNAN SAMI (@adnansamiworld)

साल 2008 के अंदर सबा गलादारी मुंबई आकर रहने लगी और इन्होंने फिर से अदनान सामी के साथ शादी की, लेकिन फिर 1 साल के अंदर ही दोनों का तलाक हो गया। इस तरह अदनान सामी ने एक लड़की से दो बार शादी की और दोनों बार ही तलाक़ हो गया। 

अदनान सामी ने अपनी तीसरी शादी 29 जनवरी 2010 को अफगानिस्तान मूल की जर्मन नागरिक रोया सामी से की जो एक सेवानिवृत्त राजनयिक और सेना जनरल की बेटी हैं। अदनान सामी और उनकी तीसरी पत्नी रोया सामी की एक बेटी ‘मदीना सामी खान’ है जिसका जन्म 10 में 2017 को हुआ था। 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ADNAN SAMI (@adnansamiworld)

अदनान सामी  के प्रसिद्ध गाने | Adnan Sami Famous Music Albums 

अदनान सामी  का नाम उन संगीतकारों में से लिया जाता है जिनके सभी गाने हिट हुए हैं। अदनान सामी ने अपना पहला म्यूजिक साल 1986 में “रन फ़ॉर हिज़ लाइफ़” इंग्लिश में रिकॉर्ड किया था। यह गाना काफी ज्यादा हिट रहा और उस समय की म्यूजिक लिस्ट में नंबर वन पर भी आ गया था। 

Also Read  जैकलीन फर्नाडीस का एक बार फिर हुई उप्स मोमेंट का शिकार देखिये आप भी वायरल विडिओ को पूरा

लेकिन इन्हें सबसे ज्यादा सफलता भारत में आकर मिली। इन्हें बॉलीवुड में पहचान साल 2000 में आशा भोंसले के साथ “कभी तो नजर मिलाओ” म्यूजिक एल्बम से मिली। 

इसके बाद इन्होंने अमिताभ बच्चन और गोविंदा के साथ “थोड़ी सी तो लिफ्ट करा दे” म्यूजिक वीडियो लॉन्च किया जो आल टाइम हिट म्यूजिक की लिस्ट में शामिल है। 

इनका म्यूजिक एल्बम “तेरा चेहरा” अब तक के सबसे ज्यादा बिकने वाले म्यूजिक एल्बम में से एक है। 

अदनान सामी के म्यूजिक लिस्ट की बात करें तो इन्होंने अब तक 100 से ज्यादा गानों में अपने आवाज दे चुके हैं और शायद ही कोई गाना होगा जो हिट ना गया हो। 

Adnan Sami Instagram – Click Here

ये भी देखे – Ashnoor Kaur: नए घर की मालकिन बनी अशनूर कौर, जानिए कौन हैं अशनूर कौर! मुंबई में खरीदा सपनों का आशियाना! कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश! 

Leave a Comment