Bhojpuri Actress Pakhi Hegde: जानिए कौन हैं पाखी हेगड़े? जीवन परिचय, माता-पिता, पति, उम्र
Pakhi Hegde भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सुपरस्टार मानी जाती है। उन्होंने एक दशक से भी ज्यादा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में राज किया। पाखी हेगड़े ने दूरदर्शन चैनल पर आने वाले धारावाहिक “मैं बनूंगी मिस इंडिया” से टीवी की दुनिया में कदम रखा और इसके बाद उन्होंने सफलता का अपना ही एक अलग मुकाम हासिल कर लिया। Pakhi Hegde सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा फेमस है उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 2.5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स है।
जानिए पाखी हेगड़े कौन हैं?
पाखी हेगड़े का जन्म मुंबई महाराष्ट्र में हुआ था। इन्होंने अपना बचपन और शिक्षा मुंबई से ही पूरी की। अपनी पढ़ाई पूरे करने के बाद इन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा। इनका सपना हमेशा से ही एक अभिनेत्री बनने का था और इन्हें साल 2000-2004 में डीडी नेशनल टीवी शो “मैं बनूंगी मिस इंडिया” में Suhani Sahay का मुख्य किरदार निभाकर फेमस हो गई। इसके बाद इन्होने भोजपुरी फिल्मों की ओर रुख किया। उन्होंने भोजपुरी फिल्मो में सबसे ज्यादा सफलता हासिल की और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सुपरस्टार बन गई। इसके अलावा उन्होंने मराठी और बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है।
Pakhi Hegde की Age क्या है?
पाखी हेगड़े का जन्म 5 मार्च 1985 को हुआ था। वो साल 2023 तक 38 साल की हो चुकी हैं।
Pakhi Hegde के Husband/पति का क्या नाम हैं?
पाखी हेगड़े ने साल 2004 में उमेश हेगड़े से शादी की थी। उनके 2 बच्चे हैं। लेकिन Pakhi Hegde ने 2014 में अपने पति से अलग हो गई और अब अपने बच्चो के साथ रहती हैं।
Pakhi Hegde का Career –
पाखी हेगड़े ने अपने करियर की शुरुआत साल 2000 में डीडी नेशनल के जरिए की थी। इसके बाद साल 2006 में उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत भोजपुरी फिल्म “बैरी पिया” से की। यह फिल्म भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में पसंद की गई और यहीं से ही पाखी हेगड़े का भोजपुरी फिल्मी करियर शुरू हो गया। पाखी ने अपना बॉलीवुड डेब्यू साल 2014 में किया उन्होंने काला सच नाम की फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा।
इन्होंने अपने जीवन में सबसे ज्यादा फिल्में भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव के साथ की है। इन दोनों की जोड़ी भोजपुरी फिल्मो की सबसे ज्यादा हिट जोड़ियां में से एक मानी जाती है। पाखी हेगड़े ने बॉलीवुड के महानायक Big B यानी कि अमिताभ बच्चन के साथ भी काम किया है। साल 2012 में आई भोजपुरी फिल्म गंगा में इन्होंने अमिताभ बच्चन की बहू का किरदार निभाया था। इन्होने तुलु और मराठी जैसे विभिन्न फिल्म इंडस्ट्री के साथ भी काम किया है।
पाखी हेगड़े वर्तमान में फिल्मों से ब्रेक लेकर अपने बच्चों के साथ समय बिताती है। वो “पीआरके संगठन” की Owner है जो भोजपुरी फिल्मों का निर्माण और निर्देशन का काम करती है।
Pakhi Hegde Total Net Worth –
पाखी हेगड़े भोजपुरी फिल्मों की सुपरस्टार रही है और साथ ही साथ खुद का फिल्म स्टूडियो भी है। उनकी कुल संपत्ति लगभग 2 करोड़ से 3 करोड़ बताई जाती है।
Pakhi Hegde Instagram – Click Here
ये भी देखे – Actress Smrity Sinha Video Viral: जानिए कौन हैं स्मृति सिन्हा! जीवन परिचय, माता-पिता, पति