Who is Jitin Prasad, biography in hindi: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे जितिन प्रसाद ने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी का हाथ थाम लिया है। यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए इससे बड़ा झटका और कुछ नहीं हो सकता है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और भाजपा सांसद अनिल बलूनी की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी मुख्यालय में आयोजित सम्मलेन के दौरान बीजेपी के दामन थाम लिया। खबर है कि जितिन प्रसाद के माध्यम से भाजपा आने वाले चुनावों में ब्राह्मणों के बीच अपनी जीत पक्की करने की कोशिश करेगी।
इससे पहले जितिन प्रसाद धौरहरा लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार में उनके पास मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री की भी जिम्मेदारी थी। पिछले साल कांग्रेस में सक्रिय नेतृत्व और संगठनात्मक चुनाव की मांग के ऊपर उन्होंने कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को चिट्ठी भी लिखी थी। इसके बाद उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले की कांग्रेस कमेटी ने प्रस्ताव पारित कर उनके खिलाफ कार्यवाई की मांग की थी जिसके बाद काफी विवाद भी हुआ था।
Who is Jitin Prasad: कौन है जितिन प्रसाद?
जितिन प्रसाद (Jitin Prasad) 19 नवंबर 1973 को शाहजहांपुर में जन्मे थे। उनके पिता जितेन्द्र प्रसाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। जितिन प्रसाद की प्रारंभिक शिक्षा दून पब्लिक स्कूल देहरादून, उत्तराखंड से और स्नातक की शिक्षा दिल्ली यूनिवर्सिटी से हुईं थी। वह अंतर्राष्ट्रीय प्रबंधन संस्थान से MBA की डिग्री भी ले चुके हैं। वर्ष 2001 में वह भारतीय युवा कांग्रेस के सचिव बने थे। साल 2004 में उन्होंने शाहजहांपुर से पहली बार लोकसभा का चुनाव जीता था। इसके बाद साल 2008 में वह केंद्रीय राज्य इस्पात मंत्री बने थे।
साल 2009 में उन्होंने धौरहरा से 15वीं लोकसभा चुनाव जीता था। इसके बाद उन्होंने संप्रग सरकार में पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस, सड़क परिवहन और राजमार्ग और मानव, संसाधन विकास राज्यमंत्री की उपाधि भी ग्रहण की थी। यूपी में कांग्रेस के बड़े ब्राह्मण चेहरे के रूप में अपनी छाप छोड़ने वाले जितिन प्रसाद को 2014 के लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद प्रसाद ने पिछले विधानसभा चुनाव में तिलहर सीट से अपना हाथ आजमाया था परन्तु इसमें भी उन्हें असफलता मिली। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें पराजय का मुँह देखना पड़ा था।