Who Is Piyush Jain: कौन है पीयूष जैन, जिनके घर से निकली पैसे के नोटों की बारिश, क्या है इत्र के इस व्यापारी के इनकम का राज?

Who Is Piyush Jain: कन्नौज से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इत्र का कारोबार करने वाले पीयूष जैन (Piyush Jain) का नाम आज देश भर में सुर्खियां बटोर रहा है। कन्नौज से निकल मुंबई और मध्य पूर्व तक इत्र का व्यापार करने वाले पीयूष जैन से अब तक 280 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि पैसे गिनने के लिए एसबीआई के अधिकारी बुलाये गए थे। इसके अलावा बड़ी मात्रा में सोना और चांदी भी मिला है। सूत्रों का कहना है कि पीयूष जैन ने जीएसटी अधिकारियों को इस बात की जानकारी दी है कि पिछले कई सालों में उन्होंने पुस्तैनी सोना बेच कर यह पैसा जमा किया था क्योंकि उन्हें अपना कारोबार बढ़ाना था। हालांकि यह सोना उन्होंने किसे बेचा इसकी जानकारी पीयूष जैन द्वारा नहीं दी गई। उनके दोनों बेटों से भी इस मामले में पूछताछ की जा रही है।

Who Is Piyush Jain: आखिर कौन है पीयूष जैन?

पीयूष जैन मूल रूप से कन्नौज के छिपट्टी मोहल्ले का निवासी है परन्तु उसका कारोबार कानपुर बेस्ड है। बताया जा रहा है कि  कन्नौज की जैन स्ट्रीट में उनका पुश्तैनी मकान है जो पहले काफी छोटा हुआ करता था। परन्तु अब यह एक आलीशान कोठी में तब्दील कर दिया गया है। लेकिन कन्नौज में अब भी वह अपनी पुरानी स्कूटर से चलते हैं। इसके अलावा उनके कन्नौज के घर में पुरानी क्वालिस और एक मारुति कार भी है। लेकिन वह एक साधारण आदमी की तरह ही रहते हैं। जैन स्ट्रीट के उनके पडोसी बताते हैं कि वह किसी से ज्यादा बात नहीं करते हैं। उनको इस बात की जानकारी नहीं थी कि उनका परिवार इतना अमीर है। इसके अलावा उनका कहना है कि पीयूष जैन के पिता महेश चंद्र पेशे से केमिस्ट हैं। दो साल पहले महेश की पत्नी का निधन हो गया था। महेश जैन के माध्यम से ही उनके बेटों पियूष और अंबरीष ने इत्र और खाने-पीने की चीजों में मिलाए जाने वाले एसेंस (कंपाउंड) को बनाने का तरीका सीखा था।

Who Is Piyush Jain

पढ़िए कन्नौज के धनकुबेर पीयूष जैन की पूरी कहानी

इनके कुछ करीबियों का कहना है कि पिछले 15 वर्षों में इस परिवार की हालात बदल गई है। कभी एक छोटे से मकान में रहने वाले पियूष जैन आज कन्नौज ने धनकुबेर कहलाते हैं। इस समय पियूष जैन 40 से ज्यादा कंपनियों के मालिक हैं। जिनमे से दो कंपनिया मिडिल ईस्ट मैं हैं। इसके अलावा कन्नौज में पियूष की परफ्यूम की फैक्ट्री, कोल्ड स्टोरेज और पेट्रोल पंप भी है। बताया जा रहा है कि पियूष जैन का हेड ऑफिस मुंबई में है जहां से वह इत्र का सारा कारोबार सम्हालते हैं और विदेशों में भी सप्लाई करते हैं। इसके अलावा मुंबई में उनका एक बंगला भी है। पियूष जैन का घर इस तरह बना है कि करीब 700 वर्ग गज के मकान में दूसरे मकानों से केवल बालकनी ही दिख पाती है। माकन में पीयूष के पिता महेश चंद्र जैन और उनका स्टाफ रहता है। इसके अलावा पियूष के भाई अंबरीष का भी यहाँ आना जाना लगा रहता है। पियूष और अंबरीष के 6 बेटे और बेटियाँ हैं जो कानपूर में पढ़ते हैं। बताया जा रहा है कि मुंबई के अलावा गुजरात में भी वह अपना बिज़नेस करते हैं।

Leave a Comment