Radhe Maa: जानिए कौन हैं राधे माँ! पति, बच्चे, God Women की कहानी क्या है?

Radhe Maa: जानिए कौन हैं राधे माँ! राधे माँ Biography In Hindi, सुखविंदर कौर से Radhe Maa बनने की कहानी क्या है?

राधे माँ, जिनका असली नाम सुखविंदर कौर है, जो खुद को गॉड वीमेन भी बताती है।  उनका जन्म 4 अप्रैल 1965 को पंजाब के गुरदासपुर जिले के दोरांगला गांव में हुआ था। उन्होंने 17 साल की उम्र में मोहन सिंह से शादी की और उनके दो बच्चे हैं। राधे माँ की उम्र 58 वर्ष है।  Radhe Maa को कई विवादों में भी नाता रहा है। उन्हें अपने भक्तों से पैसे वसूलने, अनुचित व्यवहार करने और यौन शोषण के आरोपों का सामना करना पड़ा है। 2015 में, राधे माँ ने बिग बॉस 14 में भाग लिया। यह उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण मोड़ था क्योंकि यह पहली बार था जब उन्होंने किसी टेलीविजन शो में भाग लिया था। 

राधे माँ! कौन हैं

जानिए राधे माँ कौन है!

सुखविंदर कौर जिनको लोग  Radhe Maa के नाम से भी जानते हैं। राधे माँ ने अपने आध्यात्मिक जीवन की शुरुआत 21 साल की उम्र में की, जब उन्होंने महंत श्री रामदीन दास से दीक्षा ली। उन्होंने महंत रामदीन दास के साथ छह महीने तक रहकर आध्यात्मिक शिक्षा प्राप्त की।  Radhe Maa की शिक्षा की बात करे वो मात्र 4th क्लास तक ही पढाई की है। हालांकि उनका बचपन में भगवान के प्रति या किसी भी प्रकार के आध्यात्मिकता की ओर उनकी कोई रूचि नहीं थी। 

Also Read  World Environment Day 2021 : पर्यावरण दिवस क्या है और क्यों मनाते हैं

Radhe Maa ने 1990 के दशक में आध्यात्मिक गुरु के रूप में अपनी लोकप्रियता हासिल की। उनकी लोकप्रियता का मुख्य कारण उनके भक्तों के बीच उनकी कथित चमत्कारी शक्तियों का विश्वास है। राधे माँ के भक्तों का मानना है कि वह बीमारियों को ठीक कर सकती हैं, लोगों को धन और प्रसिद्धि दिला सकती हैं, और उनके जीवन में खुशी ला सकती हैं।

राधे माँ का विवाद क्या है?

Radhe Maa का विवादों के साथ भी गहरा नाता रहा है। उन पर अपने भक्तों से जबरन पैसे वसूलना का आरोप भी लगे है। उन पर आरोप लगाया गया है कि वह अपने भक्तों से चमत्कार और जीवन में खुशी लाने जैसे झूठे दावे कर के पैसे वसूलती हैं। साथ ही साथ उन पर जबरन भक्तों का यौन शोषण करने का भी आरोप भी लगा है।

Radhe Maa पर टीवी एक्ट्रेस डॉली बिंद्रा ने आरोप लगाया है कि एक वक्त पहले वह भी राधे मां की भक्त हुआ करती थी। मुझे बाद में पता चला कि राधे मां यौन पार्टी का आयोजन करती है जिसमें उनका भी यौन शोषण हुआ है। उन पर धार्मिक भावना को ठेस पहचाना और मुंबई के एक व्यापारी का बंगला हड़पने, दहेज़ के लिए परेशान करने तक के आरोप लग चुके है।  

Also Read  Happy New Year 2022 Wishes, Messages, Images: हैप्पी न्यू ईयर के खास मौके पर भेजें ये मैसेज, कोट्स और स्टेटस

राधे माँ के पति का क्या नाम है?

राधे माँ के पति का नाम मोहन सिंह है। उनकी शादी 17 साल की उम्र में हुई थी। शादी के बाद घर की हालत ठीक नहीं होने के कारण इन्होने कपड़ा सिलाई का काम शुरू किया।  Radhe Maa के पति मुकेरियन, पंजाब में एक मिठाई की दुकान चलते थे।

राधे माँ के बच्चे कितने है? 

राधे माँ के दो बच्चे हैं, एक बेटा और एक बेटी। उनका बेटा जिसका नाम रणजीत सिंह है, 1987 में पैदा हुआ था। उनकी बेटी जिसका नाम खुशी कौर है, जो 1990 में पैदा हुई थी।

सुखविंदर कौर से राधे माँ कैसे बनी, क्या है God Women की कहानी –

 सुखविंदर कौर उर्फ़  Radhe Maa की शादी 17 साल की उम्र में ही हो गई थी। उनके पति की एक मिठाई की दुकान हुआ करती थी। बाद में उनके पति ज्यादा पैसे कमाने के लिए खाड़ी देशों की ओर चले गए। इसके बाद घर की सारी जिम्मेदारी उन पर आ गई और उन्होंने घर चलने के लिए सिलाई का काम शुरू किया।

लेकिन उनके जीवन में शांति नहीं थी और वह मन की शांति के लिए स्थानीय मंदिर में भजन कीर्तन में जाने लग गई।  इसके बाद उनकी मुलाकात 1008 परमहंस बाग डेरा मुकेरियां के ‘श्री महान रामदीन दास’ से हुई जिनसे से प्रेरित हो कर उन्होंने भी एक संत बनने का सोच लिया। 

Also Read  Atal Bihari Vajpayee Famous Quotes: अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर पढ़ें उनके ये अनमोल विचार और कोट्स

इसके बाद लगभग 6 महीने तक उन्होंने संत रामदीन दास से शिक्षा और दीक्षा प्राप्त की इसके बाद उन्हें राधे मां का नाम दिया गया। इसके बाद वह अपने ही गांव में भजन कीर्तन करने लगी। एक धार्मिक कार्यक्रम में उन्होंने खुद को देवी दुर्गा का रूप बोल कर खुद को गॉड वीमेन बता दिया। इसके बाद इनका हर तरफ विरोद्ध होने लगा। इसके बाद उन्होंने लोगों से माफी मांगी और पंजाब को छोड़कर मुंबई में शिफ्ट हो गई। 

राधे माँ कहा रहती है!

 Radhe Maa अभी भी मुंबई में रहती है। यहां वह अपने भजन कीर्तन जैसे कार्यक्रम का आयोजन करती रहती है। 

Radhe Maa Instagram – Click Here

ये भी देखे – Munmun Dutta: मुनमुन दत्ता कौन है! उम्र, शादी, बबीता जी कौन है?

ये भी देखे –  Instagram Model Garima Chaurasia Video Viral: गरिमा चौरसिया का वीडियो हुआ वायरल, इंस्टाग्राम पर मच गया तहलका

Leave a Comment