Shivkumar Sharma Kakkaji: केंद्र सरकार ने हाल ही में कुछ कृषि कानून (Farmers Law) पेश किए हैं। इन कानूनों का कई लोगों ने समर्थन किया तो कई ने विरोध भी किया। कुछ राज्यों के किसान, कृषि कानूनों के विरोध में सड़कों पर उतर चुके हैं, तो कुछ किसान केंद्र सरकार को इस नई स्वतन्त्रा के लिए धन्यवाद कर रहे हैं। किसान आंदोलन के किस्से पूरे देश में जोरों शोरों से चल रहे है। कुछ लोग इस आंदोलन (Farmers Protest) का समर्थन कर रहे हैं तो कई लोगों का यह भी कहना है कि यह आंदोलन केंद्र सरकार के खिलाफ केवल एक एजेंडा मात्र है और किसान विपक्ष के नेताओं के द्वारा भड़काए जा रहे हैं। मध्यप्रदेश के किसान नेता शिवकुमार शर्मा कक्का जी किसान आंदोलन का जमकर समर्थन कर रहे हैं। इस लेख में हम ‘शिवकुमार शर्मा कक्का जी कौन हैं (Shivkumar Sharma Kakkaji) और वह किसान आंदोलन का समर्थन क्यों कर रहे हैं’ के विषय में बात करेंगे।
Who Is Shivkumar Sharma Kakkaji: शिवकुमार शर्मा कक्का जी कौन हैं?
मध्य प्रदेश के शिवकुमार शर्मा कक्का जी को वर्तमान में एक किसान नेता बताया जा रहा है। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि कुछ समय पहले तक शिवकुमार शर्मा कक्का जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषांगिक संगठन भारतीय किसान संघ से जुड़े थे। लेकिन उन्होंने कुछ समय से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ बोलना शुरु कर दिया। कई विषयों पर उन्होंने सार्वजनिक रूप से शिवराज सिंह चौहान का विरोध किया है। बाद में उन्होंने राज्य सरकार के खिलाफ चलकर रास्ता बदल लिया और नए संगठन राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ का गठन किया।
2010 में सुर्खियां में आये थे शिवकुमार शर्मा कक्का जी
शिवकुमार शर्मा कक्का जी कहते हैं कि वह एक किसान हैं और इसलिए किसानों का दर्द भी समझते हैं। वह काफी पहले से किसानों के लिए काम कर रहे हैं लेकिन साल 2010 में उन्हें किसान नेता के रूप में पहली बार पहचान मिली जब उन्होंने 20 दिसम्बर 2010 में किसान आंदोलन किया। इस आंदोलन में 15 हजार किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचे और उन्होंने मुख्यमंत्री निवास सहित सभी वीआइपी क्षेत्रों को जाम कर दिया। उस समय शिवकुमार शर्मा कक्का जी पूरे देश में सुर्खियों में आ गए। इसके बाद साल 2017 के जून में भी उन्होंने मध्य प्रदेश के मंदसौर में किसान आंदोलन में भाग लिया और अब वह वर्तमान में चल रहे किसान आंदोलन का सपोर्ट कर रहे हैं।