World Environment Day 2021 Date, Theme: हम जिस वातावरण में रहते हैं, वह न केवल हमारे स्वास्थ्य के लिए, बल्कि हमारे अस्तित्व के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है, इसलिए इसकी रक्षा करना हमारे लिए बहुत ही आवश्यक है। अगर हमारे पास रहने के लिए स्वच्छ वातावरण, हवा, और पानी नहीं हैं, तो हमारा जीवित रहना काफी दुर्लभ हो जायेगा, इसलिए हर साल 5 जून को हम विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाते हैं ताकि हमें याद रहे कि हमारा पर्यावरण कितना कीमती है।
विश्व पर्यावरण दिवस
पहला विश्व पर्यावरण दिवस सेलिब्रेशन 1974 में आयोजित किया गया था। तब से, प्रत्येक वर्ष एक अलग पर्यावरणीय मुद्दे या विषय पर ध्यान आकर्षित करने के लिए इस दिन विश्व पर्यावरण दिवस सेलिब्रेट किया जाता है। 1988 में, बैंकाक और थाईलैंड ने स्थायी विकास की थीम के साथ विश्व पर्यावरण दिवस सेलिब्रेशन की मेजबानी की। पर्यावरण दिवस समारोहों की जिम्मेदारी प्रत्येक वर्ष अलग अलग देश में होती है।
वर्ष 2005 में संयुक्त राज्य अमेरिका, सैन फ्रांसिस्को में पर्यावरण दिवस सेलिब्रेशन की मेजबानी करने वाला पहला उत्तर अमेरिकी देश बना। उस वर्ष, विश्व पर्यावरण दिवस का थीम था ‘ग्रीन सिटीज’। पूर्व उपराष्ट्रपति अल गोर और भविष्य के कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूजोम, दोनों प्रमुख पर्यावरणविदों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया था। उनकी उपस्थिति से यू.एस. में इस दिन अवकाश की रूपरेखा भी तैयार हुई।
विश्व पर्यावरण दिवस 2021 की थीम
विश्व पर्यावरण दिवस 2021 की थीम ‘पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली (Ecosystem Restoration)’ है। विश्व पर्यावरण दिवस 2021 का विषय अत्यंत प्रासंगिक है क्योंकि मानव इस इकोसिस्टम का हिस्सा है और इसके बिना जीवित नहीं रह सकता है। सभी जीवित चीजों को, भूमि, या पानी में जीवित रहने के लिए जैव विविधता की आवश्यकता है। हमें यह समझने की आवश्यकता है कि जहां एक खाद्य श्रृंखला और प्रजातियों की रैंकिंग होती है, वहीँ प्रत्येक जीव जंतु किसी अन्य जीव जंतु से जुड़ा होता है, जिससे यह पृथ्वी पर विविध जीवन रूपों का एक नेटवर्क बनाती है।
इस वर्ष Covid-19 की वजह से विश्व पर्यावरण दिवस समारोह को ऑनलाइन सेमिनार्स और गतिविधियों के द्वारा सीमित रखा जा सकता है। पेड़ पौधे लगाने के लिए मैदान में जाने के बजाय, देशों में पर्यावरण संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए ऑनलाइन गतिविधियों का संचालन किया जा सकता है। बता दें कि सरकारी और गैर-सरकारी संगठनों द्वारा आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रमों में लाखों लोगों के भाग लेने की उम्मीद है।
विश्व पर्यावरण दिवस का महत्व
5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में सेलिब्रेट करने के पीछे मुख्य विचार यह है कि हमें यह इस बात की जानकरी होनी चाहिए कि हमें अपने पर्यावरण की रक्षा कैसे करनी है। यह दिन पर्यावरणीय मुद्दों जैसे ग्लोबल वार्मिंग, समुद्री प्रदूषण, मानव अति-जनसंख्या, वन्यजीवों की सुरक्षा और स्थायी उपभोग के बारे में जागरूकता देता है।
विश्व पर्यावरण दिवस प्रति वर्ष 143 देशों में मनाया जाता है। पृथ्वी और उसके पर्यावरण की देखभाल के लिए इसे “पीपल्स डे” भी कहा जाता है। इस दिन को कई तरीकों से सेलिब्रेट किया जा सकता है। इस दिन बढ़ती पर्यावरणीय परिस्थितियों के बारे में स्थानीय लोगों को जागरूक किया जाता है। इसके साथ ही नाटक, क्विज़, वृक्षारोपण, प्रकृति कला, व्याख्यान और बच्चों की पोस्टर प्रतियोगिता आदि का आयोजन भी किया जाता हैं। इसके अलावा प्लास्टिक कचरे को साफ़ करना, जलमार्गों की सफाई और अक्षय ऊर्जा को अपनाने का तरीका भी सिखाया जाता है।